कला एवं संस्कृति (रेलवे) Part-3

Total Questions: 50

1. 2011 की जनगणना के अनुसार, इनमें से कौन-सी भाषा भारत की 8.03% जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) बंगाली
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बंगाली है, जो 9.72 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है जो कुल जनसंख्या का 8.03 प्रतिशत।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदी भाषी लोगों की संख्या 52.83 करोड़ है, जो देश की कुल जनसंख्या का 43.63 प्रतिशत है।

2. भारत के निम्नलिखित प्रसिद्ध चर्चा में से कौन-सा अपने स्थान के साथ सुमेलित नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च-पांडिचेरी
Solution:सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित है।
  • यह जॉन द वैपटिस्ट को समर्पित एक प्रोटेस्टेंट चर्च है जिसे 1852 ई. में बनाया गया था।
  • इसका चर्चयार्ड 1861-1863 में भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय लॉर्ड एल्गिन का अंतिम विश्राम स्थल है।

3. मेघालय की गारो जनजाति के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय महोत्सव कौन सा है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) वांग्ला महोत्सव
Solution:वांग्ला महोत्सव मेघालय के गारो जनजाति के बीच सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है।
  • यह एक फसल उत्सव है जो उर्वरता के प्रतीक सूर्य देवता सालजोंग के सम्मान में आयोजित किया जाता है।
  • वांग्ला महोत्सव का उत्सव परिश्रम की अवधि के अंत का प्रतीक है, जो खेतों में अच्छा उत्पादन लाता है।

4. 'भारतीय भाषा संस्थान (CIIL)' इनमें से किस शहर में स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) मैसूर
Solution:सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन लैंग्वेजेज (सीआईआईएल) मैसूर में स्थित एक भारतीय शोध और शिक्षण संस्थान है।
  •  यह शिक्षा मंत्रालय के भाषा ब्यूरो का भाग है।
  •  इसकी स्थापना 17 जुलाई, 1969 को हुई थी।

5. सिंधु दर्शन उत्सव भारत के किस भाग में मनाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) लद्दाख
Solution:सिंधु दर्शन महोत्सव जून में पूर्णिमा के दिन (गुरु पूर्णिमा पर) प्रत्येक वर्ष लेह, लाख में आयोजित कियाजाने वाला एक त्योहार है।
  • इस दिन, भक्त इंडस (सिंधु) नदी के किनारे एकत्रित होते हैं, जिसे भारत में सिंधु नदी के रूप में जाना जाता है।
  • सिंधु दर्शन महोत्सव सिंधु नदी के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।

6. सेंट चॉमस कैथेड्ल बेसिलिका (St. Thomas Cathedral Basilica Church) चर्च किस राज्य में स्थित है? [RRB Group D CBT परीक्षा, 22.08.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) तमिलनाडु
Solution:सेंट थॉमस कैथेड्रल बेसिलिका भारत में कैथोलिक चर्च की एक छोटी बेसिलिका है, जो तमिलनाडु में मद्रास (चेन्नई) में स्थित है।
  • वर्तमान संरचना 1523 ईस्वी की है, जब इसे पुर्तगालियों द्वारा थॉमस द एपोस्टल के मकबरे के ऊपर बनाया गया था, जो ईसा मसीह द्वारा नियुक्त बारह पादरियों में से एक थे।
  • यह प्राचीन ईसाई धर्म के अपोस्टोलिक युग के केवल तीन चचों में से एक है: अन्य दो वेटिकन सिटी में सेंट पीटर की बेसिलिका और गैलिसिया, स्पेन में सैटियागो डे कॉम्पोस्टेला कैथेड्रल हैं।

7. सागा दावा उत्सव इनमें से किस भारतीय राज्य में मनाया जाता है? [RRB Group D CBT परीक्षा 22.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) अरुणाचल प्रदेश
Solution:सागा दावा अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में मोनपाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक बहुत प्रसिद्ध बौद्ध त्योहार है।
  •  गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण प्राप्ति के उपलक्ष्य में सागा दावा मनाया जाता है।
  • यह त्योहार चंद्र कैलेंडर के चौथे महीने में मनाया जाता है जो मई के महीने के साथ संबंधित है।

8. ईसाई धर्म के उस पवित्र ग्रंथ का नाम क्या है. जिसके दो भाग हैं: पुराना नियम (Old Testament) जो अनिवार्यतः यीशु के समयकाल का हिन्दू ग्रंथ है; और नया नियम (New Testament), जिसमें यीशु मसीह और प्रारंभिक चर्च के बारे में लेख शामिल हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.08.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) बाइबिल (Bible)
Solution:ईसाई बाइबिल के दो खंड हैं. पुराना नियम और नया नियम।
  • ओल्ड टेस्टामेंट मूल हिब्रू बाइबिल है, जो यहूदी धर्म का पवित्र धर्मग्रंथ है, जो लगभग 1200 और 165 ईसा पूर्व के बीच अलग-अलग समय पर लिखा गया था।
  • नए नियम (New Testaments) की पुस्तकें ईसाइयों द्वारा पहली शताब्दी ईस्वी में लिखी गई थीं।

9. जून 2022 तक, इनमें से कौन-सी भाषा भारत की शास्त्रीय भाषा नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) बंगाली
Solution:अब तक, भारत की 6 भाषाएँ हैं जिन्हें "शास्त्रीय भाषाओं" का दर्जा दिया गया है।
  • वे तमिल (2004), संस्कृत (2005). कन्नड़ (2008), तेलुगु (2008), 11 मलयालम (2013) और ओडिया (2014)

10. मिशनरीज ऑफ चैरिटी, मदर टेरेसा द्वारा___________में स्थापित एक कैथोलिक धार्मिक धर्म-संगति (Catholic religious congregation) है। [RRB Group D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 1950
Solution:मदर टेरेसा ने 1950 में कलकत्ता में गरीबों को समर्पित महिलाओं के एक रोमन धर्म संगति मण्डली, ऑर्डर ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।
  • इसने नेत्रहीनों, वृद्धों और विकलांगों की सेवा के लिए कई केंद्र खोले।