कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन, पूर्ण स्वराज प्रस्ताव (1929) (UPPCS)

Total Questions: 23

21. निम्नांकित में से कौन-सा 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पारित संकल्प में शामिल नहीं था? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) अस्पृश्यता उन्मूलन
Solution:कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में 31 दिसंबर, 1929 को घोषित संकल्प में स्पष्ट किया गया कि (1) गोलमेज सम्मेलन से कोई लाभ नहीं है। (2) नेहरू कमेटी की डोमिनियन राज्य के दर्जे की योजना समाप्त की जाती है। (3) शब्द स्वराज का अर्थ है 'पूर्ण स्वतंत्रता' (4) अखिल भारतीय कांग्रेस जब उचित समझेगी नागरिक अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ करेगी। संकल्प में अस्पृश्यता उन्मूलन का कोई उल्लेख नहीं है। गोलमेज सम्मेलन से संबंधित नीति को ही भारतीय विदेश नीति के रूप में माना जा सकता है; क्योंकि ब्रिटिश शासन में शेष विश्व से संबंधित नीति का निर्धारण ब्रिटिश सरकार ही करती थी। वैसे वर्ष 1921 के कांग्रेस अधिवेशन में सर्वप्रथम यह संकल्प व्यक्त किया गया था कि भारत की एक विदेश नीति होनी चाहिए।

22. सन् 1927 में हुए कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के बारे में क्या सही नहीं है/हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) इस अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. एम.ए. अंसारी ने की थी।

(ii) इस अधिवेशन ने चीन और जापान में भारतीय सेनाओं को युद्ध लड़ने के लिए भेजने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

(iii) इस अधिवेशन में, 'पूर्ण स्वराज' के संकल्प को अपनाया गया।

Correct Answer: (c) केवल (ii)
Solution:कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन वर्ष 1927 में मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में हुआ था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. एम.ए. अंसारी (मुख्तार अहमद अंसारी) ने की थी। इस अधिवेशन में अनेक प्रस्ताव पास किए गए, जिसमें स्वराज का संविधान, साइमन कमीशन का बहिष्कार और हिंदू-मुस्लिम एकता संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं। इसी सम्मेलन में जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता का संकल्प पेश किया जिसमें 'पूर्ण स्वराज' का आह्वान किया गया और पहली बार बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कांग्रेस पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए भारतीय लोगों की ईच्छा की घोषणा करती है। इसके अतिरिक्त इस सत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वर्ष 1921 में अपने दिल्ली सत्र में कांग्रेस द्वारा अपनाए गए विदेश नीति प्रस्ताव के बाद चीन, मेसोपोटामिया और फारस में भारतीय सैनिकों की तैनाती पर आपत्ति जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। अतः केवल कथन (ii) गलत है।

23. पूर्ण स्वराज संकल्प को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में किसने प्रस्तुत किया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) जे.एल. नेहरू
Solution:पूर्ण स्वराज के संकल्प को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू द्वारा तैयार और प्रस्तुत किया गया था। इस अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि आज हमारा सिर्फ एक लक्ष्य है, स्वाधीनता का लक्ष्य। हमारे लिए स्वाधीनता है 'पूर्ण स्वतंत्रता'। ध्यातव्य हो कि इसी लाहौर अधिवेशन में नेहरू समिति की रिपोर्ट को निरस्त घोषित कर दिया गया, जिसमें केवल डोमिनियन स्टेट्स की मांग की गई थी।