कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संस्थाएं (UPPCS)

Total Questions: 28

1. भारत में जिस राजनीतिक संगठन की स्थापना 1838 में हुई उसका नाम था - [I.A.S. (Pre) 1993 Uttarakhand P.C.S (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) जमींदारी एसोसिएशन
Solution:जमींदारी एसोसिएशन या लैंड होल्डर्स सोसाइटी की स्थापना 1838 ई. में कलकत्ता में हुई थी। यह पहली राजनीतिक संस्था/संगठन थी जिसने संगठित राजनीतिक प्रयासों का शुभारंभ किया तथा शिकायतों को दूर करने के लिए संवैधानिक उपचारों का प्रयोग किया।

2. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है : [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A) : बंगाल ब्रिटिश इंडियन सोसाइटी की स्थापना 1843 ई. में जॉर्ज थॉम्पसन के प्रयासों का परिणाम था।

कारण (R) : जॉर्ज थॉम्पसन को द्वारकानाथ टैगोर, इंग्लैंड से भारत, राजनीतिक आंदोलन संगठित करने के लिए लाए थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चुनाव कीजिए :

कूट :

Correct Answer: (c) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:बंगाल ब्रिटिश इंडियन सोसाइटी की स्थापना 1843 ई. में कलकत्ता में हुई थी। इसकी स्थापना जॉर्ज थॉम्पसन के प्रयासों का परिणाम था। वह इसके अध्यक्ष थे। जॉर्ज थॉम्पसन को द्वारकानाथ टैगोर, बंगाल में उदार राजनीति को व्यवस्थित करने के लिए इंग्लैंड से भारत लाए थे। अतः कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है।

3. निम्नलिखित में से किस एक ने सन 1875 में हाउस ऑफ कॉमन्स में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में भारत के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग की? [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) दि पूना सार्वजनिक सभा
Solution:पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना 1870 ई. में एस. एच. साठे, एस. एच. चिपलुनकर, जी.वी. जोशी आदि द्वारा की गई थी। सभा में रनाडे का प्रवेश 1871 ई. को हुआ। रनाडे ने सभा को विलक्षण नेतृत्व प्रदान किया, इसलिए इन्हें इसका संस्थापक भी माना जाता है। 1875 ई. में इस संस्था ने ब्रिटिश संसद में भारतीयों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स के समक्ष याचिका प्रस्तुत की।

4. भारत संघ (Indian Association) के संस्थापक कौन थे? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। यह तत्कालीन राजनीतिक संस्थाओं में सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण थी, जिसे कांग्रेस से पूर्व अखिल भारतीय स्तर की संस्था का सम्मान प्राप्त था। इस संस्था ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तथा इल्बर्ट बिल विवाद जैसे मामलों को लेकर आंदोलन चलाया। इंडियन एसोसिएशन (भारत संघ) में जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को प्रधानता दी गई थी।

5. 1876 में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी? [67th B.P.S.C. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। यह तत्कालीन राजनीतिक संस्थाओं में सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण थी, जिसे कांग्रेस से पूर्व अखिल भारतीय स्तर की संस्था का सम्मान प्राप्त था। इस संस्था ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तथा इल्बर्ट बिल विवाद जैसे मामलों को लेकर आंदोलन चलाया। इंडियन एसोसिएशन (भारत संघ) में जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को प्रधानता दी गई थी।

6. निम्नलिखित में से कौन 'इंडियन एसोसिएशन' का संस्थापक था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) एस.एन. बनर्जी
Solution:26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। यह तत्कालीन राजनीतिक संस्थाओं में सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण थी, जिसे कांग्रेस से पूर्व अखिल भारतीय स्तर की संस्था का सम्मान प्राप्त था। इस संस्था ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तथा इल्बर्ट बिल विवाद जैसे मामलों को लेकर आंदोलन चलाया। इंडियन एसोसिएशन (भारत संघ) में जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को प्रधानता दी गई थी।

7. राष्ट्रीय कांग्रेस से पूर्व सबसे प्रमुख संस्था थी- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) इंडियन एसोसिएशन ऑफ कलकत्ता
Solution:26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। यह तत्कालीन राजनीतिक संस्थाओं में सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण थी, जिसे कांग्रेस से पूर्व अखिल भारतीय स्तर की संस्था का सम्मान प्राप्त था। इस संस्था ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तथा इल्बर्ट बिल विवाद जैसे मामलों को लेकर आंदोलन चलाया। इंडियन एसोसिएशन (भारत संघ) में जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को प्रधानता दी गई थी।

8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी को किस वर्ष भारतीय सिविल सर्विसेज से हटाया गया ? [Bihar P.C.S. (Pre.) 2016]

Correct Answer: (a) 1874 ई.
Solution:सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वितीय भारतीय थे, जिन्होंने आई.सी.एस. (ICS) परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनकी प्रथम नियुक्ति सिलहट (बांग्लादेश) में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। यहीं पर मामूली भूल की वजह से 1874 ई. में इन्हें पद से हटाया गया।

9. निम्नलिखित भारतीय नेताओं में से कौन एक, ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था? [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
Solution:सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वितीय भारतीय थे, जिन्होंने आई.सी.एस. (ICS) परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनकी प्रथम नियुक्ति सिलहट (बांग्लादेश) में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। यहीं पर मामूली भूल की वजह से 1874 ई. में इन्हें पद से हटाया गया।

10. सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा स्थापित उस संगठन का नाम बतलाइए जिसका 1886 में इंडियन नेशनल कांग्रेस में विलय हो गया- [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 ई. में बंबई में हुआ। इसका सभापतित्व डब्ल्यू.सी. बनर्जी नामक एक बंगाली बैरिस्टर ने किया। 26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की। दिसंबर, 1883 ई. में इंडियन एसोसिएशन ने भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय सुरेंद्रनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में इंडियन एसोसिएशन का दूसरा अधिवेशन भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) कलकत्ता में हुआ। ऐसा मालूम पड़ता है कि दोनों आंदोलन समकालिक एवं स्वतंत्र थे तथा दोनों में से किसी के भी संगठनकर्ताओं को दूसरे के बारे में उसके अधिवेशनों के पहले कोई जानकारी न थी, अधिवेशनों के ठीक पहले आकर यह जानकारी हुई। दोनों संगठन एक ही ढंग पर सोचे गए तथा दोनों ने एक ही प्रकार का कार्यक्रम अपनाया। यह स्पष्टतः अवांछनीय था कि दो ऐसे संघ हों, जो भारत के दो विभिन्न भागों में स्वतंत्र रूप से काम करें। अतः 1886 ई. के बाद इंडियन नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। इंडियन एसोसिएशन का कभी भी कांग्रेस में विलय नहीं हुआ। चूंकि 1886 ई. के बाद इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं हुआ; इसलिए विकल्प (d) को सही उत्तर माना जा सकता है।