कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संस्थाएं (UPPCS)

Total Questions: 28

21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए- [U.P. Lower sub. (Spl.) (Pre) 2008]

सूची-Iसूची-II
A. इंडिया लीग1. शिशिर कुमार घोष
B. इंडियन एसोसिएशन2. आनंद मोहन बोस
C. भारतीय राष्ट्रीय उदार संघ3. सैयद अहमद खान
D. यूनाइटेड इंडिया पैट्रियाटिक एसोसिएशन4. सुरेंद्रनाथ बनर्जी

 

A

B

C

D

(a)

1

3

4

2

(b)

2

1

4

3

(c)

3

2

4

1

(d)

1

2

4

3

Correct Answer: (d)
Solution:1875 ई. में बंगाल में शिशिर कुमार घोष ने इंडिया लीग की स्थापना की जिसका उद्देश्य था भारतीयों में राष्ट्रवाद की भावना को जगाना तथा राजनीतिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना। 26 जुलाई, 1876 को इंडिया लीग का स्थान इंडियन एसोसिएशन ने ले लिया। इसे आनंद मोहन बोस और सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने स्थापित किया था। इस संस्था का उद्देश्य मध्यम वर्ग को ही नहीं, अपितु सर्वसाधारण को इसमें लाना था और इसीलिए इसका चंदा पांच रुपये वार्षिक रखा गया, जबकि ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन का चंदा 50 रुपये वार्षिक था। शीघ्र ही इंडियन एसोसिएशन शिक्षित वर्ग के प्रतिनिधियों की मुख्य संस्था बन गई। भारतीय राष्ट्रीय उदारवादी संघ (इंडियन नेशनल लिबरल फेडरेशन) को सुरेंद्रनाथ बनर्जी और यूनाइटेड इंडियन पैट्रियाटिक एसोसिएशन को सैयद अहमद खां तथा राजा शिव प्रसाद 'सितार-ए- हिंद' ने स्थापित किया था।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P. R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

सूची-Iसूची-II
A. इंडियन एसोसिएशन1. आनंद चार्लू
B. पूना सार्वजनिक सभा2. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
C. बंबई प्रेसीडेंसी3. महादेव गोविंद रानाडे
D. मद्रास महाजन सभा4. फिरोजशाह मेहता

 

A

B

C

D

(a)

2

3

4

1

(b)

2

4

3

1

(c)

3

2

4

1

(d)

3

4

2

1

Correct Answer: (a)
Solution:उपर्युक्त संस्थाओं और उनके संस्थापकों की सूची इस प्रकार है-

इंडियन एसोसिएशन             -     सुरेंद्रनाथ बनर्जी

पूना सार्वजनिक सभा            -     महादेव गोविंद रानाडे

बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन  -  फिरोजशाह मेहता

मद्रास महाजन सभा            -  आनंद चार्ल्

23. निम्नलिखित में से कौन सैयद अहमद खान के साथ, 'यूनाइटेड इंडियन पैट्रियाटिक एसोसिएशन' का संस्थापक था? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) राजा शिवप्रसाद
Solution:एक राजनीतिक संगठन के रूप में 'यूनाइटेड इंडियन पैट्रियाटिक एसोसिएशन' की स्थापना 1888 ई. में सर सैय्यद अहमद खान तथा बनारस के राजा शिवप्रसाद सिंह ने की थी। ध्यातव्य है कि उक्त संगठन की स्थापना 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के विरोध एवं मुस्लिम समुदाय तथा ब्रिटिशरों के मध्य घनिष्ठ संबंधों को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।

24. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन - 1823 ई.
Solution:उल्लेखनीय है कि रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड की स्थापना 1823 ई. में तथा लैंड होल्डर्स सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1838 ई. में हुई थी।

25. उपर्युक्त विकल्प (c) एवं (d) दोनों सुमेलित नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड की स्थापना 1823 ई. में तथा लैंड होल्डर्स सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1838 ई. में हुई थी। [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) विलियम जोंस
Solution:एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1784 ई. में विलियम जोंस ने की थी।

26. एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल' का संस्थापक कौन था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) सर विलियम जोंस
Solution:एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1784 ई. में विलियम जोंस ने की थी।

27. 'ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन' के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) राधाकांत देव
Solution:'ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन' की स्थापना अक्टूबर, 1851 ई. में कलकत्ता में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्य राधाकांत देव, देवेंद्रनाथ टैगोर, हरिशचंद्र मुखर्जी, राजेंद्रलाल मित्र आदि थे। इसके प्रथम अध्यक्ष राधाकांत देव थे।

28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

सूची-Iसूची-II
A. ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन1. गोपाल कृष्ण गोखले
B. बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन2. के. टी. तैलंग
C. सेंट्रल मोहम्मडन नेशनल एसोसिएशन3. राधाकांत देव
D. सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी4. सैयद अमीर अली

 

A

B

C

D

(a)

1

2

4

3

(b)

3

2

4

1

(c)

3

1

2

4

(d)

4

3

2

1

Correct Answer: (b)
Solution:ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना अक्टूबर, 1851 में कलकत्ता में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्य राजेंद्रलाल मित्र, राधाकांत देव (अध्यक्ष), हरिश्चंद्र मुखर्जी, देवेंद्रनाथ टैगोर (महासचिव) आदि थे। बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना 1885 ई. में बंबई में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्य फिरोजशाह मेहता, बदरुद्दीन तैयबजी, के. टी. तैलंग आदि थे। सैयद अमीर अली ने सेंट्रल नेशनल मोहम्मडन एसोसिएशन की स्थापना की। गोपाल कृष्ण गोखले ने वर्ष 1905 में भारतीय लोक सेवक मंडल (सर्वेट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी) का गठन किया था।