Solution:'घोंसलें में चिड़िया है' इस वाक्य में अधिकरण कारक है। क्रिया के आधार को सूचित करने वाली संज्ञा या सर्वनाम के स्वरूप को अधिकरण कारक कहते हैं। इसका विभक्ति चिह्न 'में' एवं 'पर' है। यहाँ 'घोंसला' आधार के रूप में प्रयुक्त है, अतः इसमें अधिकरण कारक है। शेष का विवरण इस प्रकार है-सम्प्रदान कारक- जिसके लिए कुछ किया जाए या जिसको कुछ दिया जाए, इसका बोध कराने वाले शब्द के रूप को सम्प्रदान कारक कहते हैं। इसका चिह्न 'को' एवं 'के लिए' है।
अपादान कारक संज्ञा के जिस रूप से किसी वस्तु के अलग होने का भाव प्रकट होता है, उसे अपादान कारक कहते है। इसका चिह्न 'से' होता है।
सम्बन्ध कारक संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ सम्बन्ध या लगाव प्रतीत हो, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं। इसका चिह्न 'का', 'की', 'के' 'रा' 'रे' 'री' भी हैं।