कारक (Part-2)

Total Questions: 39

31. निम्न शब्द में अधिकरण कारक का प्रयोग हुआ है - [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (a) वाहनारूढ़
Solution:'अधिकरण' का अर्थ है-जिसके आधार पर कोई वस्तु टिकी हो अर्थात् जिस आधार को सूचित करने वाली संज्ञा या सर्वनाम का स्वरूप निर्धारित होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। वाहनारूढ़ का विच्छेद 'वाहन पर आरूढ़' होता है। अतः यहाँ 'अधिकरण' कारक है।

32. 'तोता डाल पर बैठा है' इस वाक्य में कौन-सा कारक है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) अधिकरण
Solution:संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। अतः प्रस्तुत वाक्य में अधिकरण कारक का प्रयोग हुआ है।

33. 'मैं तीन मिनट में आ रहा हूँ' में कौन-सा कारक है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) अधिकरण कारक
Solution:प्रस्तुत वाक्य में 'अधिकरण' कारक है। समयवाचक संज्ञा के साथ 'में' का प्रयोग इस रूप में होता है- एक वर्ष में, दो महीने में, एक सप्ताह में, तीन दिनों में, दो घण्टे में, तीन मिनट में, दो सेकेण्ड में, मई में, जून में, सावन में। इस सम्बन्ध में तीन बातें ध्यान रखने की आवश्यकता है- (क) प्रायः निश्चित अवधि के लिए इसका प्रयोग होता है, किन्तु अपवादतः 'एक मिनट में ठीक कर देता हूँ', 'दवा दे रहा हूँ, दो सेकेण्ड में चंगा हुआ जाता है' जैसे प्रयोगों में 'लगभग' का भाव होता है। यों संख्या दुहराकर (दो-चार दिन में हो जाएगा) तो लगभग का भाव प्रायः व्यक्त करते हैं। (ख) अर्थ की सूक्ष्मता की दृष्टि से 'में' के ऐसे प्रयोगों में तीन अर्थ हैं- (i) की अवधि के भीतर-सप्ताह में चार बार पढ़ाने जाते हैं। (ii) की अवधि के अन्त में पाँच वर्षों में देश कहाँ का कहाँ पहुँच जाएगा। (iii) के बाद वे गए तो लेकिन एक मिनट में लौट आए। (ग) समय - वाचक क्रियाविशेषण (आज, कल, परसों, अब, कब) के साथ 'में' नहीं आता, किन्तु अपवादतः 'आजकल में' (आजकल में वे आने वाले हैं) का प्रयोग होता है।

34. 'कुर्सी पर मास्टर जी बैठे हैं' इस वाक्य में 'कुर्सी' शब्द किस कारक में है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) अधिकरण
Solution:"कुर्सी पर मास्टर जी बैठे हैं" वाक्य में कुर्सी शब्द में वाक्यानु-सार 'अधिकरण' कारक है। वस्तुतः अधिकरण कारक का पर-सर्ग/चिह्न 'में, पर' होता है।

35. 'वह अगले साल आएगा' इस वाक्य में कौन-सा कारक है? [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) अधिकरण कारक
Solution:देश और काल स्वयं अधिकरण कारक होते हैं। प्रस्तुत वाक्य में समय (काल) दिया गया है। अतः अधिकरण कारक होगा।

36. 'मित्र! मुझे माफ करो।' इस वाक्य में 'मित्र!' में कौन-सा कारक है? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) सम्बोधन
Solution:मित्र ! मुझे माफ करो। इस वाक्य में 'मित्र!' शब्द में सम्बोधन कारक है। सम्बोधन कारक की विभक्तियाँ हैं- हे, अजी, अहो, अरे इत्यादि।

37. हे ईश्वर ! दया करो। रेखांकित शब्द में कौन-सा कारक है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (a) सम्बोधन कारक
Solution:'हे ईश्वर ! दया करो।' इस वाक्य के रेखांकित शब्द में सम्बोधन कारक है।

38. "हनुमान ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के लिए होश लाये।" वाक्य में की गई त्रुटि का आधार पहचानिए। [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) कारक
Solution:वाक्य में कारक की त्रुटि है। इस वाक्य में 'के लिए' के स्थान पर 'को' होना चाहिए।

39. 'हमारा समाज उन्नति के पथ में है' इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) कारक
Solution:'हमारा समाज उन्नति के पथ में है' इस वाक्य में कारक की अशुद्धि है। वाक्य में 'में' के स्थान पर 'पर' होना चाहिए।