Solution:प्रश्न में निहित वाक्य 'इस समय श्याम आता होगा' में क्रिया का काल 'सन्दिग्ध वर्तमान काल' का है। शेष विकल्प वाक्य की 'क्रिया के काल-सापेक्ष' सही उत्तर नहीं हैं-(1) सामान्य वर्तमान क्रिया का वर्तमान काल में होना पाया जाता है। ता है, ती है, ते हैं इत्यादि।
(2) सन्दिग्ध वर्तमान- क्रिया के होने में सन्देह; किन्तु वर्तमानता में सन्देह नहीं।
ता होगा, ती होगी, ते होंगे इत्यादि।
(3) तात्कालिक वर्तमान क्रिया वर्तमान काल में हो रही होती है। रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ इत्यादि।
(4) सम्भाव्य वर्तमान वर्तमान काल में कार्य के पूरा होने की सम्भावना होती है।