कृषि

Total Questions: 45

1. भारतीय राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976) ने सामाजिक वानिकी को कितनी श्रेणियों में वर्गीकृत किया है? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 3
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976) ने सामाजिक वानिकी को 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया है। इन तीन श्रेणियों में शहरी वानिकी, ग्रामीण वानिकी और कृषि (फॉर्म) वानिकी शामिल हैं।

2. पीएल 480 योजना के तहत भारत किस देश से गेहूं का आयात करता था ? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) यूएसए
Solution:पीएल 480 योजना के तहत, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से गेहूं का आयात करता था। पीएल 480 योजना विकासशील देशों को अधिशेष कृषि वस्तुएं प्रदान करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शुरू किया गया एक खाद्य सहायता कार्यक्रम था।

3. पूरे विश्व में हरित क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) नॉर्मन बोरलॉग
Solution:पूरे विश्व में नॉर्मन बोरलॉग को हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, वहीं भारत में एम.एस. स्वामीनाथन को हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।

4. डॉ. डी. एस. अठवाल को "भारत में ....... क्रांति के जनक" के रूप में जाना जाता था। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) गेहूं
Solution:डॉ. डी.एस. अठवाल, जिनका पूरा नाम दिलबाग सिंह अठवाल था, भारत में गेहूं क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है।

5. हरित क्रांति के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) यह कृषि आधुनिकीकरण के लिए एक निजी क्षेत्र का कार्यक्रम था।
Solution:हरित क्रांति के संबंध में विकल्प (c) को छोड़कर अन्य सभी विकल्प सत्य हैं। हरित क्रांति मुख्यतः गेहूं तथा चावल उगाने वाले क्षेत्रों पर केंद्रित था। इसके तहत उर्वरकों तथा सिंचाई सुविधाओं के पर्याप्त विकास पर बल दिया गया था। इसे सफल बनाने हेतु अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा वित्तपोषित किया गया था।

6. हरित क्रांति द्वारा पारंपरिक खेती के विरुद्ध किस कृषि तकनीक को बढ़ावा दिया गया? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) वैज्ञानिक खेती
Solution:हरित क्रांति द्वारा पारंपरिक खेती के विरुद्ध वैज्ञानिक खेती तकनीकी को बढ़ावा दिया गया। भारत में हरित क्रांति का प्रथम चरण वर्ष 1966 से 1981 तक, दूसरा चरण वर्ष 1981 से 1995 तक चला। इसका तीसरा चरण वर्ष 1995 से प्रारंभ हुआ।

7. हरित क्रांति के दौरान किसानों द्वारा बाजार में अधिशेष के रूप में कौन-सी उपज उपलब्ध थी ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) गेहूं और चावल
Solution:हरित क्रांति के दौरान किसानों द्वारा बाजार में अधिशेष के रूप में गेहूं और चावल की उपज उपलब्ध थी। भारत में हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1966-67 में हुई। हरित क्रांति के जनक नार्मन बोरलॉग थे। भारत में हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन थे।

8. निम्नलिखित में से क्या भारत में हरित क्रांति का एक नकारात्मक प्रभाव है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

(i) भूजल स्तर का हास

(ii) मृदा की गुणवत्ता में गिरावट

(iii) बढ़ी हुई इनपुट लागत

Correct Answer: (d) (i), (ii) और (iii)
Solution:रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग हरित क्रांति की एक प्रमुख विशेषता थी। समय के साथ इससे मिट्टी का क्षरण हुआ, मिट्टी की उर्वरता में कमी आई और फसल की पैदावार में कमी आई। भूजल स्तर का ह्रास तेजी से हुआ। साथ ही कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण यंत्र शामिल होते गए, जिससे कृषकों की इनपुट लागत में बढ़ोतरी हुई।

9. हरित क्रांति का पहला चरण मुख्य तौर पर दो फसलों और उनके उगाए जाने वाले क्षेत्रों तक सीमित था। निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म इन दो फसलों का सबसे अच्छा निरूपण करता है? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गेहूं, चावल
Solution:हरित क्रांति का पहला चरण मुख्य तौर पर गेहूं और चावल फसलों के उगाए जाने वाले क्षेत्रों तक सीमित था। हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1966-67 में हुई, जिससे विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई।

10. भारत की हरित क्रांति में किस प्रकार के बीजों ने एक अहम भूमिका निभाई थी ? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) उच्च उपज वाली किस्म
Solution:भारत की हरित क्रांति में उच्च उपज वाली किस्म प्रकार के बीजों ने एक अहम भूमिका निभाई। भारत में हरित क्रांति की शुरुआत वर्ष 1966-67 में हुई। हरित क्रांति से मुख्यतः पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश राज्य अधिक लाभान्वित हुए।