कोशिका: जीवन की मूल इकाई (जीव विज्ञान) (Part – I)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित चित्र में दिखाई गई कोशिका पादप में कहां पाई जाती है? [RRC Group D 22/09/2022 (Morning)]

[संदर्भ - Cell Wall - कोशिका भित्ति
Cytoplasm- किशिका द्रव्य, nucleus- केन्द्रक
vacuole-रसधानी।

Correct Answer: (c) जड़
Solution:जड़। पादप कोशिका एक यूकेरियोटिक कोशिका जो प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन स्वयं बनाती है। प्लांट कोशिका संरचना: कोशिका भित्ति कठोर परत जो पॉलीसेकेराइड सेलुलोज, पेक्टिन और हेमिकेलुलोज से बनी होती है। यह कोशिका झिल्ली के बाहर स्थित होता है। केंद्रक एक झिल्ली-बद्ध संरचना जो केवल यूकेरिपोटिक कोशिकाओं में मौजूद होती है।

32. कोशकीय श्वसन का पहला चरण, जिसमे छह कार्बन अणु वाले ग्लुकोस का तीन कार्बन अणु वाले पाइरूवेट में विघटन होता है, किस कोशिकांग में घटित होता है? [RRC Group D 27/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) कोशिका द्रव्य
Solution:कोशिका द्रव्य। पाइरूतेट दो अलग-अलग तरीकों से टूट जाता है वायुवीय (mitochondria में होता है) और अवापुवीय (cytoplasm में होता है)। mitochondria में पाइरूवेट, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में टूट जाता है।

33. नीचे दी गई कोशिका की पहचानें।

Correct Answer: (c) तंत्रिका कोशिका
Solution:तंत्रिका कोशिकाएं (neurons) मुख्य रूप से शरीर के विभिन्न भागों से सूचना प्राप्त करने और संचारण करने का काम करती हैं। हमारा शरीर लाखों- अरबों तंत्रिका कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। न्यूरॉन्स का एक समूह एक तंत्रिका और तंत्रिका तंत्र बनाता है। अस्थि कोशिकाएं वे कोशिकाएं होती है जो अस्थि ऊतक बनाती है। अस्थि ऊतक चार प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है-ओस्टियोब्लास्ट्स,          ओस्टियोसाइट्स,  ओस्टियोब्लास्ट्स  और ऑस्टियोप्रोजेनेटर कोशिकाएं। मासपेशीय कोशिकाएं वे कोशिकाएं होती है जो पेशीय ऊतक बनाती हैं। मानव शरीर में 3 प्रकार की मांसपेशी कोशिकाएँ पायी जाती हैं - हृदय, कंकाल और चिकनी पेशियाँ।

34. निम्नांकित चित्र में दर्शाए गए प्रकार की कोशिका कहां पाई जाती है ? [RRC Group D 28/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) पत्तियां और प्ररोहों में
Solution:पत्तियां और प्ररोहों में। जड़े जमीन के नीचे विकसित होती हैं, पौधे को मिट्टी में मजबूती से जमाने में मदद करती हैं, मिट्टी से पानी और खनिजों को अवशोषित करती है और उन्हें पौधे के जाइलम के माध्यम से तने तक पहुँचाती हैं। पत्तियां पौधों में प्रकाश संश्लेषण और वाष्पोत्सर्जन के लिए जिम्मेदार, नोड पर पार्श्व रूप से विकसित होती हैं, शूट एपिकल मेरिस्टेम से उत्पन्न होती हैं। प्ररोह एक पौधे का वह हिस्सा जो ज़मीन के ऊपर आता है जब वह बढ़ना शुरू ही करता है, या एक नया हिस्सा जो किसी मौजूदा पौधे पर उगता है।

35. निम्र में से किस प्राणी ऊतक में चपटी कोशिकाएं होती है? [RRC Group D 30/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) शल्की उपकला
Solution:शल्की उपकला (Squamous epithelium)। यह केशिकाओं, एत्विपोली. लोमेरुली और अन्य ऊतकों में पाया जाता है जहां तेजी से प्रसार की आवश्यकता होती है। प्लाज्मा कोशिकाएं (Plasma cells) विभेदित्त B लिम्फोसाइट सफेद रक्त कोशिकाएं हैं जो इम्युनोग्लोबुलिन या एंटीबॉडी को सावित करने में सक्षम हैं। धनाकार उपकला कोशिकाएं (Cuboidal epithelial cells) दिखने में घन जैसी होती हैं, जिसका अर्थ है कि उनकी चौड़ाई, ऊंचाई और गहराई समान है। मस्तूल कोशिकाओं (Mast Cells) में हिस्टामाइन, हेपेरिन, साइटोकिन्स और वृद्धि कारक जैसे रसायन होते है।

36. ऑक्सीजन की मदद से पाइरूवेट का विघटन ___ में होता है। [RRC Group D 06/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) माइटोकॉन्ड्रिया
Solution:माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिका का पावरहाउस)। यह कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और ऊर्जा देने के लिए टूट जाता है। ग्लुकोज पाइरूवेट में टूट जाता है और साइटोप्लाज्म में ATP के रूप में ऊर्जा मुक्त हो जाती है। पाइस्वेट माइटोकॉन्ड्रिया में ले जाया जाता है और फिर केब्स चक में प्रवेश करता है जहां यह कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में टूट जाता है, जिससे ATP और अन्य उप-उत्पाद बनते हैं जो अधिक ATP को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉन परिवहन श्रृंखला में प्रवेश करते हैं।

37. अमीबा और पैरामीशियम द्वारा भोजन ग्रहण करने की प्रक्रियाओं में मूलभूत अंतर क्या है? [RRC Group D 07/10/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) अमीबा कोशिका की संपूर्ण सतह से, और पैरामीशियम केवल विशिष्ट स्थान से ही भोजन ग्रहण कर सकता है
Solution:अमीबा एक सूक्ष्म एककोशिकीय जीव है जो तालाब के पानी में पाया जाता है। इसके साइटोप्लाज्म में एक कोशिका झिल्ली, एक गोलीय, घना केंद्रक और कई छोटे बुलबुले जैसे रिक्तिकाएँ होती है। पैरामीशियम एकत-कोशिका वाले प्रोटिस्ट है जो स्वाभाविक रूप से जलीय आवासों में पाए जाते हैं। वे आम तौर पर आयताकार या चप्पल के आकार के होते हैं और छोटे बालों वाली संरचनाओं से ढके होते हैं जिन्हें सिलिया कहा जाता है।

38. पादप कोशिका में, श्वसन किया, जिसमें वे ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं, और भोजन से ऊर्जा और कार्बन डाईऑक्साइड मुक्त करते हैं, कहां होती है? [RRC Group D 67/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)
Solution:माइटोकॉन्ड्रिया। वायवीय श्वसन सभी यूकेरियोटिक निकायों के माइटोकॉन्ड्रिया में होता है। भोजन के अणु पूरी तरह से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी में ऑक्सीकृत हो जाते हैं और ऑक्सीजन की उपस्थिति में ऊर्जा मुक्त हो जाती है। अवायवीय श्वसन खमीर और बैक्टीरिया जैसे प्रोकैरियोटिक निकायों के साइटोप्लाज्म के भीतर होता है। यहाँ ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भोजन के अपूर्ण ऑक्सीकरण के कारण कम ऊर्जा मुक्त होती है।

39. कुछ जीवाणु प्रकाशसंश्लेषक होते हैं। इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषक वर्णक कहाँ स्थित होते है? [RRC Group D 11/10/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) प्लाज्मा झिल्ली के अंतर्वलन (infolding) में
Solution:प्रकाश संश्लेषक जीवों में प्रकाश-अवशोषित अणु होते हैं जिन्हें पिगमेंट कहा जाता है जो दृश्य प्रकाश के केवल विशिष्ट तरंग देर्ध्य को अवशोषित करते हैं, जबकि दूसरों को प्रतिबिंबित करते हैं। वर्णक द्वारा अवशोषित तरंग दैर्ध्य का समूह इसका अवशोषण स्पेक्ट्रम है। पौधों में वर्णक जो प्रकाश को अवशोषित करते हैं क्लोरोफिल (क्लोरोफिल A और क्लोरोफिल B) और कैरोटेनॉयड्स जो क्लोरोप्लास्ट के आंतरिक भाग में पाए जा सकते हैं।

40. विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में की कमी होती है। [RRC Group D 11/10/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) रसधानी (vacuoles)
Solution:रसधानी (vacuoles) विभज्योतक (Meristematic) ऊतक कोशिकाएं : यह कोशिकाओं के एक समूह से बनी संरचना होती हैं जो नई कोशिकाओं को बनाने के लिए लगातार विभक्त होती रहती हैं। यह ऊतक पौधों के बढ़ते भागों जैसे जड़, तना और शाखाओं के सिरों में पाया जाता है। इसका मुख्य कार्य पौधों को विकसित करना है। विभज्योतक ऊतक की कोशिकाओं में पतली कोशिका भित्ति और ठोस कोशिका द्रव्य होता है। पौधों में स्थिति के आधार पर विभज्योतक ऊतकों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा जाता है- अग्रस्थ विभाज्योतक (पौधे की लंबाई बढ़ाता है), अंतर्विष्ट विभज्योतक (तने के बढ़ाव या अनुदैर्ध्य वृद्धि के लिए जिम्मेदार), पाश्श्व विभज्योतक (तने और जड़ की परिधि में वृद्धि)।