क्रिया

परिभाषा

Total Questions: 50

11. निम्न में कौन-सी सकर्मक क्रिया है? [Haryana.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (c) लेना
Solution:'लेना' सकर्मक क्रिया है, जबकि आना, जाना, मरना अकर्मक क्रियाएँ हैं।

12. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया है? [AE (UPPSC), 2021]

Correct Answer: (d) श्याम खाता है।
Solution:'श्याम खाता है' वाक्य में सकर्मक क्रिया है। 'गाय बैठती है, सूरज निकलता है तथा साँप सरकता है, वाक्यों में अकर्मक क्रिया है। जहाँ क्रिया का असर कर्त्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता है, वहाँ सकर्मक क्रिया होती है। जहाँ क्रिया का फल कर्त्ता पर ही पड़ता है, वह अकर्मक क्रिया होती है।

13. क्रिया चुनिए- [High Court (Group D) Exam, 2017]

मेरे घर में मेरी दादी माँ खाना बनाती है।

 

Correct Answer: (b) बनाती है
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'बनाती है' शब्द क्रिया का द्योतक है, क्योंकि शब्द से काम का करना या होना स्पष्ट हो रहा है।

14. निम्न विकल्पों में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) तड़पाना
Solution:'तड़पाना', सकर्मक क्रिया है। सकर्मक क्रिया में क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है।

15. 'पढ़ना' का क्रिया भेद है- [उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (b) सकर्मक
Solution:'पढ़ने' के लिए किसी पुस्तक, पत्रादि (कर्म) का होना आवश्यक है। कर्म के बिना यह क्रिया सम्पादित नहीं हो सकती। अतः 'पढ़ना' सकर्मक क्रिया है। पढ़ धातु में 'ना' प्रत्यय लगाने पर 'पढ़ना' शब्द की उत्पत्ति हुई है।

16. निम्नलिखित वाक्यों में से एक में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) लड़की सिल रही है।
Solution:विकल्प (d) के वाक्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है। अन्य विकल्पों में अकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है।

17. निम्नलिखित में सकर्मक क्रिया छाँटिए। [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (d) लिखना
Solution:'लिखना' सकर्मक क्रिया है। जिस वाक्य में क्रिया के व्यापार का प्रभाव कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-राधा पत्र लिखती है।

18. 'बालक इस पुस्तकालय में पढ़ रहा है।' वाक्य में क्रिया है। [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) सकर्मक
Solution:'बालक इस पुस्तकालय में पढ़ रहा है।' इस वाक्य में सकर्मक क्रिया है। वाक्य में 'पढ़ना' क्रिया के साथ 'कर्म' (पुस्तक) की सम्भावना है। सकर्मक क्रिया उसे कहते हैं, जिसका कर्म हो या जिसके साथ कर्म की सम्भावना हो।

19. सकर्मक क्रिया का उदाहरण है - [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) पढ़ना
Solution:'पढ़ना' सकर्मक क्रिया का उदाहरण है। जिस क्रिया के व्यापार का संचालन तो कर्ता करता है, परन्तु फल दूसरे पर पड़ता है, वहाँ सकर्मक क्रिया होती है।

20. "वह खेल रहा है" में किस प्रकार की क्रिया है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021]

Correct Answer: (b) अकर्मक
Solution:"वह खेल रहा है" वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है। वस्तुतः जिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्त्ता पर हो, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया की पहचान हेतु क्या, किसे, किसको आदि प्रश्नवाचक तरीकों का प्रयोग किया जा सकता है। यदि इन प्रश्नों का उत्तर मिलता है, तो सकर्मक क्रिया और उत्तर न मिलने पर अकर्मक क्रिया होती है।