क्रिया

परिभाषा

Total Questions: 50

21. 'मीरा जोर से हँसी।' यह वाक्य किस क्रिया का समुचित उदाहरण है? [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) अकर्मक
Solution:'मीरा जोर से हँसी।' यह वाक्य अकर्मक क्रिया का समुचित उदाहरण है। जिस क्रिया के व्यापार का संचालन कर्ता करता है, और फल भी कर्त्ता पर पड़ता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

22. 'चिड़िया आकाश में उड़ रही है' वाक्य में 'उड़ रही' किया है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) अकर्मक क्रिया
Solution:'चिड़िया आकाश में उड़ रही है' वाक्य में 'उड़ रही' अकर्मक क्रिया है। यहाँ पर कर्ता (चिड़िया) द्वारा स्वयं क्रिया (उड़ना) सम्पन्न कराया जा रहा है। अतः यह अकर्मक क्रिया हुई।

23. निम्नलिखित वाक्यों में से उस विकल्प का चयन, जो दिए गए वाक्य के अनुसार सही 'क्रिया' पदबन्ध का विकल्प है। [DSSSB PGT-2021]

'मुझे रोहन दूर से ही दिखाई दे रहा है।'

 

Correct Answer: (d) दिखाई दे रहा है
Solution:'मुझे रोहन दूर से ही दिखाई दे रहा है।' वाक्य में क्रिया पदबन्ध का सही विकल्प (d) है, क्योंकि दिखाई दे रहा है 'क्रिया' का बोध करा रहा है। 'रोहन' संज्ञा शब्द है, 'मुझे' सर्वनाम सूचक विशेषण तथा 'दूर' विशेषण शब्द है।

24. अधोलिखित किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? [UP CSAT Exam 2018]

Correct Answer: (c) श्याम हँसता है
Solution:जिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्त्ता पर हो, वे 'अकर्मक क्रिया' कहलाती हैं। वाक्य 'श्याम हँसता है' में 'श्याम' कर्त्ता है, 'हँसने' की क्रिया उसी के द्वारा पूरी होती है। अतः हँसने का फल भी उसी पर पड़ता है। इसलिए 'हँसना' क्रिया अकर्मक है। इस प्रकार विकल्प (c) सही उत्तर है।

25. 'राम सो रहा है' इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) अकर्मक
Solution:'राम सो रहा है' इस वाक्य में अकर्मक क्रिया है। जिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्त्ता पर हो, वे 'अकर्मक' कहलाती हैं। उपर्युक्त वाक्य में 'सोने' की क्रिया का व्यापार एवं फल कर्ता 'राम' पर पड़ रहा है। अतः 'सोना' अकर्मक क्रिया है।

26. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) पानी बरस रहा है।
Solution:जिस वाक्य की क्रिया को कर्म की आवश्यकता नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। अकर्मक क्रिया का फल कर्ता पर पड़ता है। इस क्रिया का कोई कर्म नहीं होता। प्रस्तुत विकल्प (a) में अकर्मक क्रिया है, क्योंकि क्रिया का फल कर्त्ता पर ही पड़ रहा है।

27. निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियार्थक वाक्य है- [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) बूंद-बूंद से घड़ा भर जाता है।
Solution:बूंद-बूँद से घड़ा भर जाता है। यह अकर्मक क्रियार्थक वाक्य है। अकर्मक क्रिया वाले वाक्य में कर्म की अपेक्षा नहीं होती। कुछ क्रियाओं में सकर्मक तथा अकर्मक दोनों रूपों का प्रयोग होता है। जैसे-घड़ा भरता है (अकर्मक), महरी घड़ा भरती है (सकर्मक)।

28. 'उठाना' क्रिया का अकर्मक रूप है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012]

Correct Answer: (d) उठना
Solution:'उठाना' क्रिया का अकर्मक रूप 'उठना' है। दौड़ना, सोना, रोना, लजाना इत्यादि अकर्मक क्रियाएँ हैं।

29. निम्नलिखित में से एक अकर्मक क्रिया है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) रोना
Solution:रोना, सोना, दौड़ना, इत्यादि अकर्मक क्रियाएँ हैं। अकर्मक क्रिया का फल 'कर्ता' पर पड़ता है।

30. मूल अकर्मक धातुओं के साथ प्रत्यय जोड़कर बनाई गई क्रिया-धातुएँ क्या कहलाती हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) साधित सकर्मक धातु
Solution:मूल अकर्मक धातुओं के साथ प्रत्यय जोड़कर बनाई गई क्रिया-धातुएँ साधित सकर्मक धातु कहलाती हैं। 'उठना-उठाना-उठवाना' इन तीनों में 'उठना' मूलधातु या मूल अकर्मक क्रिया है और इसमें प्रत्यय का विधान करके क्रमशः 'उठाना' एवं 'उठवाना' साधित सकर्मक क्रिया बनी हैं।