क्रिया

परिभाषा

Total Questions: 50

31. जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया में संलग्न होता है, तो पहली क्रिया क्या कहलाती है? [UP-TET निरस्त परीक्षा-2021, UPSSSC सम्मिलित अवर में अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)]

Correct Answer: (a) पूर्वकालिक क्रिया
Solution:जब कर्ता एक क्रिया समाप्त करके दूसरी क्रिया में संलग्न होता है, तो पहली क्रिया 'पूर्वकालिक क्रिया' कहलाती है।

जैसे- उसने नहाकर भोजन किया।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

नामबोधक क्रिया-

संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे नामबोधक क्रिया कहते हैं। जैसे- निराश होना।

इच्छाबोधक क्रिया-

क्रिया करने की इच्छा प्रकट होना।

सहायक क्रिया-

मुख्य क्रिया के रूप में अर्थ को स्पष्ट और पूरा करने हेतु प्रयुक्त क्रिया।

32. "बाजार से आकर गीता खाना पकाएगी।" इस वाक्य में 'आकर' किस क्रिया का उदाहरण है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) पूर्वकालिक क्रिया
Solution:बाजार से आकर गीता खाना पकाएगी। इस वाक्य में 'आकर' शब्द 'पूर्वकालिक क्रिया' का उदाहरण है। वस्तुतः जब कर्ता एक कार्य समाप्त कर उसी क्षण दूसरे कार्य में प्रवृत्त हो जाता है, तो पहला कार्य या क्रिया 'पूर्वकालिक' कहलाती है। नहाकर, आकर, जाकर इत्यादि शब्द जिस वाक्य में प्रयुक्त होते हों, उसमें पूर्वकालिक क्रिया होती है।

33. 'उसने नहाकर भोजन किया' वाक्य में 'नहाकर' किस क्रिया का उदाहरण है? [UPPCS (C-SAT) Exam- 2021 UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2017]

Correct Answer: (d) पूर्वकालिक
Solution:'उसने नहाकर भोजन किया' वाक्य में 'नहाकर' पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण है। वस्तुतः जब 'कर्ता' एक क्रिया समाप्त कर उसी समय दूसरी क्रिया में प्रवृत्त हो जाता है, तो पहली क्रिया 'पूर्वकालिक' कहलाती है। उपर्युक्त वाक्य में 'नहाने' की क्रिया की समाप्ति के साथ ही भोजन करने की क्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

नित्यता बोधक क्रिया हवा चल रही है।

नामबोधक क्रिया भस्म करना।

द्विकर्मक क्रिया राम ने लड़के को वेद पढ़ाया।

संयुक्त क्रिया राम घर पहुँच गया।

प्रेरणार्थक क्रिया राम मुझसे पेड़ कटवाता है।

34. "पण्डित जी हवन करा कर कथा कह रहे हैं" [V.D.O. परीक्षा, 2023]

कर' में कौन-सी क्रिया है?

 

Correct Answer: (a) मुख्य क्रिया
Solution:"पण्डित जी हवन करा कर कथा कह रहे हैं।" वाक्य में 'करा कर' वाक्यांश में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग किया गया है। वस्तुतः जब कर्त्ता एक क्रिया को समाप्त कर उसी समय दूसरी क्रिया में संलग्न हो जाता है, तो पहली क्रिया 'पूर्वकालिक' कहलाती है।

35. उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य में क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)]

रोहन चाय पीकर बैठ गया।

 

Correct Answer: (c) पूर्वकालिक
Solution:'रोहन चाय पीकर बैठ गया।' इस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया है। जब कर्त्ता एक क्रिया समाप्त कर उसी क्षण दूसरी क्रिया में प्रवृत्त होता है, तब पहली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है।

36. अब पढ़कर क्या होगा इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है? [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) पूर्वकालिक क्रिया
Solution:अब पढ़कर क्या होगा इस वाक्य में 'पूर्वकालिक क्रिया' है।

37. निम्नलिखित में नामधातु क्रिया का प्रयोग किस विकल्प में है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) उसने मेरी सारी सम्पत्ति हथिया ली।
Solution:नामधातु क्रिया- जब शब्द संज्ञा/सर्वनाम/विशेषण के योग से बने,

तो नामधातु क्रिया कहलाती है; जैसे-

हाथ हथियाना, बात बतियाना

झूठ झुठलाना, गरम गरमाना आदि।

अतः प्रश्नगत विकल्प (d) में नामधातु क्रिया का प्रयोग हुआ है।

38. "मच्छर भिनभिनाते हैं।" इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) नामधातु क्रिया
Solution:'मच्छर भिनभिनाते हैं'। इस वाक्य में नामधातु क्रिया है। वस्तुतः संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे नामबोधक या नामधातु क्रिया कहते हैं। इस वाक्य में भिनभिन तथा आते शब्द से संयुक्त क्रिया बनी है।

39. हथियाना, चिकनाना किस प्रकार की क्रिया है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I) UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-I परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) नामधातु क्रिया
Solution:हथियाना, चिकनाना नामधातु क्रिया है, जो क्रिया संज्ञा या विशेषण से बनती है, उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। जैसे-हाथ से हथियाना।

40. जो क्रिया, संज्ञा या विशेषण से बनती है, उसे क्या कहते हैं? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (b) नामधातु
Solution:जो क्रिया संज्ञा या विशेषण से बनती है, उसे 'नाम धातु' कहते हैं।