क्रिया

परिभाषा

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है- [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

दीपा ने गाय को चारा खिलाया।

 

Correct Answer: (b) द्विकर्मक क्रिया
Solution:'दीपा ने गाय को चारा खिलाया।' इस वाक्य में दो कर्म हैं 'गाय को' और 'चारा'। अतः इस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया है।

42. निम्नलिखित वाक्य में क्रिया के भेद बताइए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

"किराएदार को मकान दिखाओ।"

 

Correct Answer: (a) द्विकर्मक
Solution:"किराएदार को मकान दिखाओ।" इस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया है- किराएदार तथा मकान। वस्तुतः इसमें दिखाना क्रिया किराएदार तथा मकान दोनों के लिए प्रयुक्त हो रही है। वस्तुतः जब क्रिया दो कर्मों को एक साथ सम्पन्न करवाती हो, तो द्विकर्मक क्रिया कहलाती है।

43. क्रिया के भेद चयन करें। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024]

'दीपावली के दिन सभी दीप जलाकर मिठाइयाँ खाते हैं।'

 

Correct Answer: (a) द्विकर्मक
Solution:दीपावली के दिन सभी दीप जलाकर मिठाइयाँ खाते हैं। इस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया प्रयुक्त हुई है। इस वाक्य में दीप जलाना और मिठाइयाँ खाना अर्थात् दो कर्मों के प्रयोग हुए हैं।

44. किस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया का प्रयोग है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (d) ममता ने कुत्ते को रोटी खिलाई।
Solution:कुछ क्रियाएँ एक कर्म वाली और कुछ दो कर्म वाली होती हैं। विकल्प (d) में प्रस्तुत 'ममता ने कुत्ते को रोटी खिलाई' में 'खिलाई' सकर्मक क्रिया के दो कर्म 'कुत्ते और रोटी' हैं। इसलिए 'खिलाई' द्विकर्मक क्रिया है।

45. कौन-सा संयुक्त क्रिया का भेद नहीं है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (d) नामबोधक
Solution:वासुदेवनन्दन प्रसाद के अनुसार, अवकाशबोधक, निश्चयबोधक, नित्यताबोधक सहित संयुक्त क्रिया के 11 मुख्य भेद हैं। संयुक्त क्रिया के ये भेद अर्थ के अनुसार किए गए हैं, जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

46. निम्नलिखित वाक्यों में से एक में संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (b) मैं अपने घर में रहूँगा।
Solution:जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे 'संयुक्त क्रिया' कहते हैं। संयुक्त क्रिया में प्रायः पहली क्रिया प्रधान होती है और दूसरी उसके अर्थ में विशेषता उत्पन्न करती है। विकल्प (b) में संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है। अन्य विकल्पों में संयुक्त क्रिया का प्रयोग हुआ है।

47. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौन-सा वाक्य है? [Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (c) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो
Solution:'तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो' में संयुक्त क्रिया है। संयुक्त क्रिया में प्रायः पहली क्रिया प्रधान होती है और दूसरी उसके अर्थ में विशेषता उत्पन्न करती है।

48. मैंने नौकर से खाना बनवाया।' वाक्य में कौन-सी क्रिया है? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

Correct Answer: (b) प्रेरणार्थक
Solution:'मैंने नौकर से खाना बनवाया। वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया प्रयुक्त है। वस्तुतः जिन क्रियाओं से इस बात का बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, तो वे प्रेरणार्थक क्रियाएँ कहलाती हैं। अकर्मक क्रिया जब प्रेरणार्थक हो जाती है, तो वह सकर्मक क्रिया बन जाती है।

49. 'राधा ने पायल से चिट्ठी लिखवाई।' इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (a) प्रेरणार्थक क्रिया
Solution:'राधा ने पायल से चिट्ठी लिखवाई।' इस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया प्रयुक्त हुई है। वस्तुतः कर्त्ता जब स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे से कार्य करवाए, तो वहाँ प्रेरणार्थक क्रिया होती है। उपर्युक्त उदाहरण में राधा ने चिट्ठी को पायल से लिखवाई है।

50. 'माँ ने पिताजी से सामान मँगवाया' यहाँ क्रिया का कौन-सा रूप है। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) प्रेरणार्थक क्रिया
Solution:'माँ ने पिताजी से सामान मँगवाया' यहाँ प्रेरणार्थक क्रिया है। जब कर्ता स्वयं क्रिया न करके दूसरे को क्रिया करने के लिए प्रेरित करता है, तब प्रेरणार्थक क्रिया होती है।