क्षेत्रीय राज्य

Total Questions: 15

1. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की धरती पर ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली बड़ी निर्णायक जीत थी? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) प्लासी का युद्ध
Solution:प्लासी का युद्ध भारत की धरती पर ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली बड़ी निर्णायक जीत थी। प्लासी के युद्ध (23 जून, 1757) में विजय के पश्चात क्लाइव ने जून, 1757 को मीर जाफर को बंगाल के नवाब के पद पर आसीन किया। बंगाल के नवाब पद प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मीर जाफर ने कंपनी को 24 परगने की जमींदारी तथा कंपनी की सेना को अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया। बंगाल की सभी फ्रांसीसी बस्तियों को जाफर ने अंग्रेजों को सौंप दिया।

2. स्वतंत्र बंगाल राज्य की स्थापना किसने की थी? [CGL (T-1) 21 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) मुर्शीद कुली खान
Solution:बंगाल सूबे का अंतिम गवर्नर मुर्शीद कुली खान था, जिसे मुगल बादशाह औरंगजेब ने 1701 ई. में नियुक्त किया था। औरंगजेब की मृत्यु के बाद बंगाल मुर्शीद कुली खान के नेतृत्व में पूर्ण स्वतंत्र हो गया। मुर्शीद कुली खान ने 1704 ई. में बंगाल की राजधानी को ढाका से हटाकर मुर्शिदाबाद स्थानांतरित कर दिया।

3. 1757 में, ....... ने प्लासी में सिराजुद्दौला के खिलाफ कंपनी [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 09 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रॉबर्ट क्लाइव
Solution:23 जून, 1757 को प्लासी के युद्ध में क्लाइव (युद्ध का नेतृत्वकर्ता) ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित कर भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व की नींव रखी थी।

4. प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की हार का मुख्य कारण क्या था? [MTS (T-I) 11 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सेनापति मीर जाफर के नेतृत्व वाली सेना ने युद्ध में भाग नहीं लिया।
Solution:भारत में ब्रिटिश प्रभुत्व का प्रारंभ प्लासी के युद्ध से हुआ। प्लासी के युद्ध (23 जून, 1757) में रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजों ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित किया। इस युद्ध में सिराजुद्दौला की हार का मुख्य कारण सेनापति मीर जाफर के नेतृत्व वाली सेना का युद्ध में भाग नहीं लेना था।

5. इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष ....... में बंगाल की दीवानी प्राप्त की। [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1765
Solution:इलाहाबाद की दूसरी संधि (16 अगस्त, 1765) के अनुसार, शाहआलम को अंग्रेजी संरक्षण में ले लिया गया तथा उसे इलाहाबाद में रखा गया। इलाहाबाद तथा कड़ा के जो क्षेत्र नवाब ने छोड़ दिए थे, शाहआलम को मिले। 12 अगस्त, 1765 के अपने फरमान द्वारा मुगल बादशाह शाहआलम द्वितीय ने कंपनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी स्थायी रूप से दे दी।

6. 1770 में भारत के बंगाल के किस घटना के परिणामस्वरूप एक तिहाई आबादी की मृत्यु हो गई थी? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) अकाल
Solution:1770 ई. में पड़े भीषण अकाल में बंगाल में लगभग एक करोड़ लोगों की मृत्यु हो गई। इस अकाल में लगभग एक-तिहाई आबादी समाप्त हो गई थी।

7. अलीवर्दी खान के बाद ....... बंगाल का नवाब बना। [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (II-पाली), CGL (T-I) 05 दिसंबर, 2022 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) सिराजुद्दौला
Solution:अलीवर्दी खान (1740-1756 ई.) बंगाल का नवाब था। इसकी मृत्यु के बाद इसका दौहित्र सिराजुद्दौला (1756-1757 ई.) बंगाल का नवाब हुआ।

8. टीपू सुल्तान के शासन के दौरान निम्नलिखित विकल्पों में से राजधानी कौन-सी थी? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) श्रीरंगपट्टनम
Solution:टीपू सुल्तान मैसूर का शासक था। टीपू सुल्तान के शासनकाल (1782-1799 ई.) के दौरान मैसूर की राजधानी श्रीरंगपट्टनम थी।

9. मैसूर के टाइगर के नाम से किसे जाना जाता है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) टीपू सुल्तान
Solution:टीपू सुल्तान हैदर अली का पुत्र था। वह एक कुशल शासक था, जिसने अपने पिता की नीति का अनुसरण किया। हैदर अली की मृत्यु के बाद भी अंग्रेजों के विरुद्ध टीपू सुल्तान का युद्ध जारी रहा। वह एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसे 'मैसूर का शेर' (शेर-ए-मैसूर) कहा जाता था।

10. 18वीं शताब्दी में, अंग्रेजों ने मैसूर शासकों के साथ ....... युद्ध लड़े। [MTS (T-I) 07 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) चार
Solution:18वीं शताब्दी में, अंग्रेजों ने मैसूर शासकों के साथ चार युद्ध लड़े। प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई., द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1780-84 ई., तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1790-92 ई. तथा चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध 1799 ई. में हुआ था। टीपू सुल्तान 'चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध' (1799 ई.) के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए मारा गया।