खाद्य संरक्षण, पोषण, औषधि आदि

Total Questions: 32

11. निम्नलिखित में से कौन-सा सामान्य प्रशीतक है, जिसको घरेक प्रशीतित्रों में प्रयुक्त किया जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 201]

Correct Answer: (c) फ्रेऑन
Solution:घरेलू प्रशीतित्रों में प्रयुक्त सामान्य प्रशीतक 'फ्रेऑन' है।

12. निम्नलिखित में से किसमें 'ट्राइक्लोसन' के विद्यमान होने की सर्वाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभावन में रहने को हानिकारक माना जाता है? [I.A.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) प्रसाधन सामग्री
Solution:इक्लोसन (Triclosan) सामान्यतः प्रयुक्त होने वाला सूक्ष्म जीवरोधी কে (Antimicrobial Compound) है, जो टूथपेस्ट, डिटर्जेंट तथा साबुन इत्यादि में पाया जाता है। वर्ष 2017 में USFDA (US Food & Drug Administration) की घोषणा के अनुसार, ट्राइक्लोसन एटीसेप्टिक उत्पादों हेतु सुरक्षित एवं प्रभावी नहीं है।

13. कच्ची चीनी को रंग विहीन करने हेतु जिस चारकोल का प्रयोग किया जाता है, वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) एनीमल चारकोल
Solution:स्नीमल चारकोल (जन्तु चारकोल) का उपयोग कार्बनिक पदार्थों के विरंजन में किया जाता है। कच्ची चीनी को रंगविहीन करने में यह प्रयुक्त होता है।

14. शहद का प्रमुख घटक है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2002 I.A.S. (Pre)1997]

Correct Answer: (d) फ्रक्टोज (फलशर्करा)
Solution:शहद के प्रमुख घटकों में फ्रक्टोज 38.2 प्रतिशत, ग्लूकोज 31.3 प्रतिशत, सुक्रोज 1.3 प्रतिशत, माल्टोज 7.1 प्रतिशत तथा जल 17.2 प्रतिशत शामिल हैं।

15. निम्न में सबसे मीठी चीनी है - [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) फ्रक्टोज
Solution:सबसे मीठी चीनी फ्रक्टोज होती है। फ्रक्टोज एक प्राकृतिक मोनोसैकेराइड है, जो लगभग सभी फलों, शहद और कुछ सब्जियों में पाया जाता है। फ्रक्टोज का अणु-सूत्र CHO होता है। यह प्रकृति में पाई जाने वाली सबसे मीठी शर्करा है।

16. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

कथन (A): सुक्रोज की अपेक्षा प्रतीप शर्करा अधिक मधुर होती है।

कारण (R) : प्रतीप शर्करा को सुक्रोज के जल-अपघटन से प्राप्त किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:

सुक्रोज के जल-अपघटन से प्रतीप शर्करा (Invert Sugar) प्राप्त की जाती है, जो सुक्रोज की अपेक्षा अधिक मधुर होती है। प्रतीप शर्करा ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज का मिश्रण है तथा इसकी अधिक मधुरता का कारण सुक्रोज का जल-अपघटन नहीं, बल्कि फ्रक्टोज द्वारा प्रदत्त मिठास की उच्च मात्रा है।

17. कॉलम 1 को कॉलम II से सुमेलित कर, नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

कॉलम - Iकॉलम - II
(A) द्राक्षा-शर्करा(i) फ्रक्टोज
(B) फल शर्करा(ii) सुक्रोज
(C) दुग्ध शर्करा(iii) प्राकृतिक स्वीटनर
(D) चीनी(iv) ग्लूकोज
(E) स्टीविया(v) लैक्टोज

 

(a)

(b)

(c)

(d)

(e)

(a)

(ii)

(iv)

(v)

(iii)

(i)

(b)

(i)

(iii)

(iv)

(v)

(ii)

(c)

(iv)

(i)

(v)

(ii)

(iii)

(d)

(i)

(iv)

(v)

(iii)

(ii)

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन है-

द्राक्षा-शर्करा      ग्लूकोज

फल शर्करा      फ्रक्टोज

दुग्ध शर्करा      लैक्टोज

चीनी                सुक्रोज

स्टीविया          प्राकृतिक स्वीटनर

18. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

1. चुकंदर    -    चीनी

2. शहद      -    ग्लूकोज और फ्रुक्टोर

3. कपास    -    सैल्यूलोस

4. दुग्ध       -     लैक्टोस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

Correct Answer: (d) 1,2, 3 तथा 4
Solution:सही समुमेलन है-

चुकंदर     -   चीनी

शहद        -   ग्लूकोज और फ्रुक्टोस

कपास      -   सेल्यूलोस

दुगा         -    लैक्टोस

19. बाजार में बिकने वाला ऐस्परटेम कृत्रिम मधुरक है। यह एमीनो अम्लों से बना होता है और अन्य एमीनो अम्लों के समान ही कैलोरी प्रदान करता है। फिर भी यह भोज्य पदार्थों में कम कैलोरी मधुरक के रूप में इस्तेमाल होता है। उसके इस इस्तेमाल का क्या आधार है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) ऐस्परटेम सामान्य चीनी से कई गुना अधिक मीठा होता है, अतः थोड़े से ऐस्परटेम में बने मोज्य पदार्थ ऑक्सीकृत होने पर कम कैलोरी प्रदान करते हैं।
Solution:ऐस्परटेम एक कृत्रिम मधुरक है। यह सुक्रोज या सामान्य चीनी की तुलना में लगभग 200 गुना अधिक मीठा होता है। यद्यपि ऐस्परटेम की प्रति ग्राम मात्रा शरीर द्वारा उपापचय क्रिया के पश्चात 4 किलो कैलोरी ऊर्जा उत्पन्न करती है. परंतु ऐस्परटेम की बहुत कम मात्रा ही मीठा स्वाद उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त है इसलिए उसका कैलोरी अंश नगण्य होता है।

20. एस्पिरिन कहां से मिलती है? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) एक पेड़ से
Solution:एस्पिरिन पेड़ के लैटेक्स से प्राप्त होता है, जो एण्टीपायरेटिक के रूप में ज्वर होने पर दी जाती है, यह वेदना निवारक का भी कार्य करती है। एस्पिरिन को एसिटिल सैलिसिलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है।