खिलजी वंश (UPPCS)Total Questions: 311. कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था; किंतु उलेमा लोगों ने विरोध किया? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003](a) बलबन(b) अलाउद्दीन(c) मुहम्मद तुगलक(d) इल्तुतमिशCorrect Answer: (b) अलाउद्दीनSolution:अलाउद्दीन खिलजी एक महत्वाकांक्षी सुल्तान था। उसने 'सिकंदर-ए- सानी' (द्वितीय सिकंदर) की उपाधि धारण की और उसे अपने सिक्कों पर अंकित करवाया। वह संपूर्ण विश्व को जीतने की अभिलाषा रखता था और साथ ही एक नवीन धर्म चलाने की भी; किंतु अपने वफादार मित्र एवं कोतवाल अलाउल-मुल्क की सलाह पर उसने अपना विचार त्याग दिया।2. दिल्ली के किस सुल्तान ने 'सिकंदर सानी' की मानोपाधि धारण की थी? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008](a) बलबन(b) अलाउद्दीन खिलजी(c) मोहम्मद बिन तुगलक(d) सिकंदर लोदीCorrect Answer: (b) अलाउद्दीन खिलजीSolution:अलाउद्दीन खिलजी एक महत्वाकांक्षी सुल्तान था। उसने 'सिकंदर-ए- सानी' (द्वितीय सिकंदर) की उपाधि धारण की और उसे अपने सिक्कों पर अंकित करवाया। वह संपूर्ण विश्व को जीतने की अभिलाषा रखता था और साथ ही एक नवीन धर्म चलाने की भी; किंतु अपने वफादार मित्र एवं कोतवाल अलाउल-मुल्क की सलाह पर उसने अपना विचार त्याग दिया।3. "जब उसने राजत्व (Kingship) प्राप्त किया, तो वह शरियत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतंत्र था।" बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा ? [46th B.P.S.C. (Pre) 2004](a) इल्तुतमिश(b) बलबन(c) अलाउद्दीन खिलजी(d) मुहम्मद तुगलकCorrect Answer: (c) अलाउद्दीन खिलजीSolution:जियाउद्दीन बरनी ने उक्त कथन अलाउद्दीन खिलजी के लिए कहा है। - उसने अपनी पुस्तक 'तारीख-ए- फिरोजशाही' में इसका वर्णन किया है।4. अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध लड़ते हुए मृत्यु हुई ? [41st B.P.S.C. (Pre) 1996](a) जफर खां(b) नुसरत खां(c) अल्प खां(d) उलुग खांCorrect Answer: (a) जफर खांSolution:अलाउद्दीन का प्रसिद्ध सेनापति जफर खां मंगोलों के विरुद्ध लड़ता हुआ मारा गया, जो अपने समय का श्रेष्ठ और साहसी सेनापति था। जफर खां के शौर्य और भारतीय सेना की दृढ़ता से मंगोल अत्यधिक प्रभावित थे।5. रानी पद्मिनी का नाम अलाउद्दीन की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है। उनके पति का नाम है- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999](a) महाराणा प्रताप सिंह(b) रणजीत सिंह(c) राजा मान सिंह(d) राणा रतन सिंहCorrect Answer: (d) राणा रतन सिंहSolution:पद्मिनी की कहानी का आधार 1540 ई. में मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखित काव्य-पुस्तक 'पद्मावत' है। इसके अनुसार, पद्मिनी चित्तौड़ के राजा रतन सिंह की अत्यंत सुंदर और विदुषी पत्नी थीं। अमीर खुसरो ने सुलेमान और रानी शैबा के प्रेम-प्रसंग का उल्लेख अपने ग्रंथ में किया था और उसने अपने संकेतों में अलाउद्दीन की समता सुलेमान से तथा पद्मिनी की तुलना शैबा से की थी। संभवतया इसी को आधार मानकर मलिक मुहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना की और राणा रतन सिंह की रानी पद्मिनी की कहानी बनी।6. 'हजार दीनारी' नाम से किसे जाना जाता था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021](a) बलबन(b) मलिक काफूर(c) सिकंदर लोदी(d) कुतुबुद्दीन ऐबकCorrect Answer: (b) मलिक काफूरSolution:मलिक काफूर को 'हजार दीनारी' के नाम से जाना जाता है। इसे अलाउद्दीन खिलजी ने अपनी गुजरात विजय के दौरान प्राप्त किया था।7. कथन (A): अलाउद्दीन के दक्षिणी अभियान धन-प्राप्ति के अभियान थे। [U.P. P.C.S. (Pre) 1997]कारण (R): यह दक्षिणी राज्यों को कब्जे में करना चाहता था।कूट :(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।(b) (A) और (R) दोनों सही हैं; परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।(c) (A) सही है; परंतु (R) गलत है।(d) (A) गलत है; परंतु (R) सही है।Correct Answer: (c) (A) सही है; परंतु (R) गलत है।Solution:डॉ. के. एस. लाल ने लिखा है कि "धन के लालच और गौरव की लालसा ने अलाउद्दीन को भी दक्षिण के सभी राज्यों पर एक के बाद एक आक्रमण करने की प्रेरणा दी।" दक्षिण भारत के इन राज्यों पर आक्रमण करने का अलाउद्दीन का मुख्य उद्देश्य धन और विजय की लालसा ही थी, उनकी आंतरिक नीति में हस्तक्षेप नहीं था। वह इन दक्षिणी राज्यों को अपने कब्जे में नहीं करना चाहता था। अतः (A) सत्य है और (R) गलत। इस प्रकार विकल्प (c) सही उत्तर है।8. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005 & 53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011](a) रामचंद्रदेव(b) प्रताप रुद्रदेव(c) मलिक काफूर(d) राणा रतन सिंहCorrect Answer: (a) रामचंद्रदेवSolution:अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक रामचंद्रदेव था। 1296 ई. में देवगिरि के शासक रामचंद्रदेव ने अलाउद्दीन के सफल आक्रमण से बाध्य होकर उसे प्रतिवर्ष एलिचपुर की आय भेजने का वायदा किया था; परंतु 1305 ई. अथवा 1306 ई. में उसने उस कर को दिल्ली नहीं भेजा। जिस कारण 1307 ई. में अलाउद्दीन ने मलिक काफूर के नेतृत्व में एक सेना देवगिरि पर आक्रमण करने के लिए भेजी। राजा रामचंद्रदेव युद्ध में पराजित हुआ और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।9. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]सूची - Iसूची - IIA. रणथम्भौर1. कर्णदेवB. चित्तौड़2. राजा राय रामचंद्रC. देवगिरि3. हमीरदेवD. गुजरात4. राणा रतन सिंहकूट :ABCD(a)4321(b)1432(c)2413(d)3421(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:सूची-I का सूची-II से सुमेलन है-सूची - Iसूची - IIरणथम्भौरहमीरदेवचित्तौड़राणा रतन सिंहदेवगिरिराजा राय रामचंद्रगुजरातकर्णदेव10. अलाउद्दीन खिलजी की निम्नलिखित विजयों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए। [U.P. P.C.S. (Pre) 2022]1. रणथम्भौर2. गुजरात3. वारंगल4. चित्तौड़नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-कूट :(a) 3, 4, 1, 2(b) 4, 2, 3, 1(c) 1, 3, 2, 4(d) 2, 1, 4, 3Correct Answer: (d) 2, 1, 4, 3Solution:अलाउद्दीन खिलजी की विजयों का कालक्रम है-गुजरात (1299 ई.), रणथम्भौर (1301 ई.), चित्तौड़ (1303 ई.) तथा वारंगल (1310 ई.)। अतः इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) होगा।Submit Quiz1234Next »