Solution:दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2048 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना है। इसने भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2048 ओलंपिक खेलों के लिए बोली शुरू की है।
• पहला प्राचीन ओलंपिक खेल 776 ईसा पूर्व आयोजित हुआ था।
• यह यूनान (ग्रीस) के ओलंपिया शहर में आयोजित किया गया था।
• पहला आधुनिक ओलंपिक खेल 1896 में, एथेंस, ग्रीस में आयोजित हुआ।
• अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना कब हुई? 1894.
• IOC का मुख्यालय लॉज़ेन, स्विट्ज़रलैंड में है।
• ओलंपिक का आदर्श वाक्य (Motto) Citius, Altius, Fortius (तेज, ऊंचा, शक्तिशाली) है।
भारत और ओलंपिक (India & Olympics)
• भारत ने पहली बार ओलंपिक खेलों में 1900 के पेरिस ओलंपिक में भाग लिया।
• स्वतंत्र भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक पहलवान के.डी. जाधव ने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
• ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी (2000 सिडनी ओलंपिक, कांस्य पदक) थीं।
• हॉकी में भारत का पहला स्वर्ण पदक 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक में जीता।
• मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक (400 मीटर दौड़) ओलंपिक में फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय एथलीट थे।