खेलकूद (रेलवे) भाग-IV

Total Questions: 43

21. (जुलाई 2022 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सर्वाधिक रन (6411) का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम पर है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) विराट कोहली
Solution:

विराट कोहली मई 2022 में आईपीएल के इतिहास में 6500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। विराट कोहली के अतिरिक्त केवल शिखर धवन ने आईपीएल में 6000 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली के नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
बुनियादी जानकारी
• शुरुआत: 2008 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा।
• पहला खिताब: 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने जीता।
• संस्थापक: ललित मोदी IPL के संस्थापक और पहले अध्यक्ष थे।
• सबसे ज़्यादा खिताब: मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों ने 5-5 बार खिताब जीता है।

22. वर्ष 2022 में, खिलाड़ी मिताली राज ने अपने सन्यास की घोषणा की। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) क्रिकेट
Solution:

मिताली दोराई राज एक महिला भारतीय क्रिकेटर हैं जो 2004 से 2022 तक भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान थीं।
• मिताली महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
• मिताली ने 8 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
•  वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और वनडे में 7,000 रन पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
• उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2003), पद्म श्री (2015), विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर (2017) और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2021) जैसे कई सम्मान मिले हैं।

23. मार्च 2022 में, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी .......... ने ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन (Viktor Axelsen) को हराकर जर्मन ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश किया। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) लक्ष्य सेन
Solution:

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने 12 मार्च 2022 को जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के फाइनल ओलंपिक स्वर्ण विजेता विक्टर एक्सेलसेन को पराजित करके पहुँचा।
• लक्ष्य सेन एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था; वे एशियन जूनियर चैंपियनशिप, यूथ ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं और उन्हें 2022 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
• सेन ने जनवरी 2022 में इंडिया ओपन में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता था।
• उन्होंने 2018 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (स्वर्ण पदक), 2018 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक (मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण), 2021 विश्व चैंपियनशिप (कांस्य पदक)और 2022 राष्ट्रमंडल खेल (स्वर्ण पदक) टूर्नामेंट जीते हैं।

24. जून 2022 में, मेक्सिको के लियोन में आयोजित, IWF युवा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के प्रथम भारोत्तोलक का नाम बताइए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) गुरु नायडू सनापति
Solution:

गुरुनायडू सनापति, जून 2022 में, लियोन, मैक्सिको में आईडब्ल्यूएफ यूथ वर्ल्ड चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले भारोत्तोलक बने।
• 16 वर्षीय सनापति ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में कुल 230 किग्रा (स्नैच में 104 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 126 किग्रा) उठाया।

25. निम्न में से किस खेल स्पर्धा को अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं और उनके कोचों के लिए भारत में नकद पुरस्कार प्रदान करने की योजना में शामिल नहीं किया गया है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) क्रिकेट
Solution:

क्रिकेट खेल स्पर्धा को अंतराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं और उनके कोचों के लिए भारत में नकद पुरस्कार प्रदान करने की योजना में शामिल नहीं किया गाया है।
• चेस, स्नूकर एवं बिलियर्डस स्पर्धा को खिलाड़ीयो को अतर्राष्ट्रीय खोल स्पर्धाओं में नकद पुरस्कार दिया जाता है।
• यह योजना उन खिलाड़ियों पर लागू होती है, जो भारतीय नागरिक हैं तथा जिन्होंने ओलंपिक खेलों, ओलंपिक और एशियाई खेलों में विश्व कंप/विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीता है।
• इसके तहत निम्नलिखित विषयों में पुरस्कार दिए जाते हैं: ओलंपिक खेलों/एशियाई खेलों/राष्ट्रमंडल खेलों में खेल विषय, बिलियर्ड्स और स्नूकर।

26. अभिषेक वर्मा को किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 15.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) निशानेबाजी
Solution:

अभिषेक वर्मा एक भारतीय निशानेबाज हैं। 2019 बीजिंग में उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। 2018 जकार्ता पालेमबांग में उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता।

27. किस राज्य ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2021 में सबसे बड़े 396 सदस्यीय दल को मैदान में उतारा था और प्रत्येक खेल में प्रतिस्पर्धा की थी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) हरियाणा
Solution:

खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) भारत सरकार का एक राष्ट्रीय स्तर का खेल कार्यक्रम है, जो स्कूली और कॉलेज छात्रों में प्रतिभाओं को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होता है; इसका पहला संस्करण 2018 में हुआ था और हाल ही में 2025 में 7वां संस्करण बिहार में 4-15 मई को हुआ, जिसमें 27 खेलों में 10,000+ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा, जबकि ई-स्पोर्ट्स पहली बार शामिल हुआ।
• मेजबान हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में सबसे बड़ा 396 सदस्यीय दल मैदान में उतारा था।
जिसने हर खेल में प्रतिस्पर्धा की। दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने 318-मजबूत दल को मैदान में उतारा और 25 में से 23 स्पर्धाओं में भाग लिया।

28. निम्नलिखित में से किसे नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) राहुल द्रविड
Solution:

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को 3 नवंबर 2021 को सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। द्रविड़ ने रवि शास्त्री का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और उनके उपनाम
रोहित शर्मा: 'हिटमैन' (Hitman)
सचिन तेंदुलकर: 'मास्टर ब्लास्टर' (Master Blaster)
महेंद्र सिंह धोनी: 'कैप्टन कूल' (Captain Cool), 'थाला' (Thala)
विराट कोहली: 'चीकू' (Cheeku)
सौरव गांगुली: 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' (Prince of Kolkata), 'दादा' (Dada)
राहुल द्रविड़: 'द वॉल' (The Wall)
अनिल कुंबले: 'जंबो' (Jumbo)
युजवेंद्र चहल: 'जिमी' (Jimmy)
शिखर धवन: 'गब्बर' (Gabbar)
जसप्रीत बुमराह: 'बम बम बुमराह' (Bum Bum Bumrah)
विश्व के प्रसिद्ध क्रिकेटर
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया): 'वार्नी' (Warney)
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज): 'विव' (Viv)
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज): 'द प्रिंस' (The Prince)
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका): 'मिस्टर 360' (Mr 360)
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका): 'मुरली' (Murali)

29. दिसम्बर 2021 में, राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का आयोजन किस शहर में किया गया था? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) भोपाल
Solution:

दिसंबर 2021 में क्यू स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा भोपाल, मध्य प्रदेश में 88वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया गया।
• पंकज आडवाणी, जो पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के लिए खेलते हैं, ने फाइनल में ध्रुव सितवाला को हराकर राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब 2021 जीता।

30. 2022 आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) राफेल नडाल
Solution:

राफेल नडाल ने फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराकर 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल टेनिस खिताब जीता। यह उनका दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब था तथा समग्र रूप से 21वां प्रमुख एकल खिताब था।
• उन्होंने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के साथ संयुक्त रूप से बनाए गए सभी समय के रिकॉर्ड को पार कर लिया है।