खेलकूद (Part-III)

Total Questions: 50

21. भारतीय ओलंपिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 19.02.2019 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) सर दोराबजी टाटा
Solution:भारतीय ओलंपिक संघ या भारतीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एथलीटों का चयन करने के लिए जिम्मेदार निकाय है।

भारतीय ओलम्पिक संघ की स्थापना वर्ष 1927 में सर दोराबजी टाटा और डॉ. ए.जी. नोहरन ने एक साथ क्रमशः संस्थापक अध्यक्ष और महासचिव के रूप में की गई थी।

22. भुवनेश्वर में आयोजित पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2018 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान कौन थे? [IRRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) मनप्रीत सिंह
Solution:मनप्रीत सिंह भुवनेश्वर में आयोजित 2018 पुरुषों के विश्व कप के दौरान भारत पुरुषों की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के कप्तान थे।

मनप्रीत सिंह एक भारतीय पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं।

हॉकी इंडिया लीग में रांची गैंडों के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने मनप्रीत सिंह को 'प्लेयर ऑफ द ईयर फॉर 2019' पुरस्कार से सम्मानित किया है।

23. जकार्ता पालेमबंग (Jakarta Palembang) 2018 एशियाई खेल में भारत ने कितने पदक जीते? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) 69
Solution:जकार्ता पालेमबैंग 2018 एशियाई खेल में भारत ने कुल 69 (15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कॉस्य) पदक जीते थे।

24. (अक्टूबर 2018) तक के रिकॉर्ड के अनुसार) अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में भारत की ओर से अब तक सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम क्या है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) सुनील छेत्री
Solution:सुनील छेत्री भारत का आल टाइम लीडिंग गोल स्कोरर (5) अंतराराष्ट्रीय फुटबॉल में है।

25. वह पहला खिलाड़ी निम्नलिखित में से कौन-सा है, जिसे भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सचिन तेंदुलकर
Solution:सचिन तेंदुलकर ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

26. निम्नलिखित में से किसे वर्ष 2018 में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) का नया अध्यक्ष चुना गया? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) हिमंता बिस्वा शर्मा
Solution:वर्ष 2018 में हेंमताविश्व शर्मा भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चुने गये थे।

27. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने _________ के साथ प्रतिस्पर्धा की। [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) सनराइजर्स हैदराबाद
Solution:2018 इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल 27 मई 2018 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया एक दिन/रात ट्वेंटी 20 क्रिकेट मैच था।

यह भारत में एक वार्षिक ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 2018 सीजन के विजेता का निर्धारण करना था।

28. किस टीम ने 2018 में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीती? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) चेन्नई सुपर किंग्स
Solution:चेन्नई सुपर किंग्स ने 2018 में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीती।

29. 2018 में, चेन्नई सुपर किंग IPL टीम का कप्तान कौन था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) महेन्द्र सिंह धोनी
Solution:2018 में, चेन्नई सुपर किंग IPL टीम का कप्तान मेहेन्द्र सिंह धोनी था।

30. रियो ओलंपिक 2016 में भारत ने कितना पदक जीता था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) 2
Solution:भारत ने रियो ओलंपिक में केवल दो पदक जीता था। ये पदक इतिहास में पहली बार केवल महिला एथिलिटों को प्रदान किए गए।

महिला एकल में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को रजत और महिलाओं के 58 किलोग्राम में फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।