खेलकूद (Part-III)

Total Questions: 50

31. 2022 में राष्ट्रमंडल खेल (Common-wealth Games) कहाँ आयोजित होंगे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 30.12.2020 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बरमिंघम
Solution:वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में होगा। प्रथम राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में किया गया था।

नवीनतम राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया गया था।

32. एशियाई खेल (Asian Games) 2018 में, 25 m पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) राही सार्नोबत (Rahi Sarnobat)
Solution:राही सरनोबत एशियाई खेलों में 2018 में 25 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज (Shooter) बन गई हैं।

वह 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में दोहरा स्वर्ण पदक विजेता थीं एवं 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

33. वर्ष 2019 में, एशियन स्क्वैश चैम्पियनशिप में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) सौरव घोषाल
Solution:सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने 2019 में कुआलालंपुर में 'एशियाई सिंगल स्क्वैश चैम्पियनशिप' जीतकर भारत के स्क्वैश इतिहास में एक नए युग कि शुरुआत की।

34. FIFA वर्ल्ड कप, 2022 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) कतर
Solution:फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर में होगा। यह अरब जगत में आयोजित होने वाला अब तक का प्रथम विश्व कप होगा।

35. इनमें से कौन सा केरल का प्रसिद्ध फेस्टिवल गेम है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) नौका दौड़
Solution:नाव दौड़ या वल्लमकल्ली केरल में सबसे अधिक उत्साह से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। यह नौका दौड़ केरल के वार्षिक हार्वेस्ट उत्सव ओणम के दौरान आयोजित की जाती है।

36. मौलाना अबुल कलाम आजादा ट्रॉफी (MAKA) की शुरुआत ___________ में की गई थी। और यह सभी भारतीय विश्वविद्यालयों में से खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को प्रदान की जाती है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) 1956-57
Solution:मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी की स्थापना 1956-57 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, द्वारा रनिंग ट्रॉफी के रूप में की गई थी।

यह ट्रॉफी भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष एक ऐसे विश्वविद्यालय को प्रदान किया जाता है जिसने अंतर-विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खेलों में सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो।

37. आइपीएल (IPL) 2020 में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप किसने जीती? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) कगीसो रबाडा (Kagiso Rabada)
Solution:दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप जीता। उन्होंने कुल 17 मैचों में 30 विकेट लिया था।

38. भारत की किस एकमात्र मुक्केबाज ने छह बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियन बनकर इतिहास रचा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) मैरी कॉम
Solution:छह बार की विश्व चैंपियन, भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम आठ विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र (पुरुष या महिला) मुक्केबाज हैं।

वह राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं।

39. दिसम्बर 2020 में किसने 'आईसीसी (ICC) मेल क्रिकेटर ऑफ द डिकेड' पुरस्कार जीता? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) विराट कोहली
Solution:2020 में, विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा दो पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें प्रथम आईसीसी पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड पुरस्कार और द्वितीय आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द डिकेड। एमएस धोनी को दशक का आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड प्रदान किया गया है।

40. फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोहान क्रूफ (Johan Cruyff) इनमें से किस देश से संबंधित हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) नीदरलैंड
Solution:जोहान क्रूफ (Johan Cruyff) एक डच पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और कोच थे। एक खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने 1971, 1973 और 1974 में तीन बार बैलन डी ओर (Ballon d'Or) का खिताब जीता। उन्हें खेल के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।