खेलकूद (Part-III)

Total Questions: 50

41. अप्रैल 2019, में जर्मनी में मीना कुमारी मैसनम (Meena Kumari Maisnam) ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) मुक्केबाजी
Solution:मीना कुमारी मैसनम (मणिपुर) ने 4 अप्रैल, 2019 को संपन्न हुए 'कोलोग्ने मुक्केबाजी विश्व कप, 2019' में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

मीना कुमारी मैसनम ने 2014 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक और तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप खिताब भी जीता हैं।

42. क्रिकेट में गेंदबाजी की चाइनामैन शैली का नाम _________ रखा गया है [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) चीनी मूल के एक वेस्टइंडीज के गेंदबाज के नाम पर
Solution:चाइनामैन, मूल रूप से बाएं हाथ की लेग स्पिन है, जो दाएं हाथ की लेग स्पिन के समान है।

जहां एक लेग स्पिनर गेंद को दाहिने हाथ से दूर घुमाता है, वहीं एक चाइनामैन गेंदबाज उसे वापस अपने पास लाता है।

इस शब्द को एलिस अचोंग के समय में मान्यता मिली, जो वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर थे।

एलिस अचोंग (Ellis Achong) कलाई को घुमाकर बाएँ हाथ से गेंदबाजी करते थे।

वह मूल रूप से चीनी मूल के थे, इसलिए "चाइनामैन" शब्द का नामकरण किया गया।

43. फुटबॉल की UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप, 2020 के फाइनल मैच का आयोजन इनमें से किस शहर में किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) लिस्बन
Solution:23 अगस्त, 2020 को यूईएफए (UEFA) चैंपियंस लीग 2019-20 (65) वां संस्करण) का फाइनल मैच पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के एस्टाडियो दा लूज (Estadio da LUZ) में खेला गया।

फाइनल मैच में बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मन को 1-0 से पराजित कर इस चैम्पियंस लीग का खिताब जीता।

44. इनमें से किस पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर को विकेट कीपिंग के लिए नहीं जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) बी.एस. चंद्रशेखर
Solution:बी. एस. चंद्रशेखर लेग स्पिनर के रूप में खेला था। बी.एस. चन्द्रशेखर, ई. ए. एस. प्रसन्ना एवं बिशन सिंह बेदी 1960-1970 के दशक में प्रभावशाली भारतीय स्पिनर बॉलर थे। चंद्रशेखर ने 58 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 242 विकेट लिए।

45. मार्च 2019 में, केरल के कोच्चि में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियडर्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडियन ओपन इंटरनेशनल स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट का फाइनल किसने जीता था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) मैथ्यू सेल्ट (Matthew Selt)
Solution:इंग्लैंड के स्नूकर खिलाड़ी मैथ्यू सेल्ट ने 4 मार्च 2019 को कोच्चि में आयोजित इंडियन ओपन विश्व रैंकिंग स्नूकर टूर्नामेंट में चीन के ल्यू हाओतियन (Lyu Haotian) को पराजित किया।
यह उनका पहला विश्व रैंकिंग स्नूकर खिताब था।

46. एजरा कप (Ezra Cup) इनमें से किस खेल से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) पोलो
Solution:एज्रा कप (The Ezra Cup) भारत में कलकत्ता पोलो क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला एक लोकप्रिय पोलो टूर्नामेंट है।

यह दावा किया जाता है कि यह आधिकारिक रूप से आयोजित होने वाली पहली पोलो टूर्नामेंट है। पहला एज्रा कप 1880 में आयोजित किया गया था।

47. 2024 के ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ किया जाएगा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) पेरिस
Solution:2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन (26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक), फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जायेगा ।

सन 1900 और 1924 में आयोजित होने के बाद, पेरिस लंदन के बाद तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन जाएगा।

48. "ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019" पुरुष एकल श्रेणी का खिताब किसने जीता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) केंटो मोमोटा (Kento Momota)
Solution:जापान के केंटो मोमोटा (Kento Momota) ने 11 मार्च 2019 को फाइनल में विक्टर एक्सेलसन को हराकर बर्मिघम एरिना में 'ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप, 2019' (All England Championship 2019) का पुरुष वर्ग का एकल खिताब जीता। यह खिताब जीतने वाले वे प्रथम जापानी खिलाड़ी बने।

49. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) फुटबॉल
Solution:डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट या डूरंड कप भारत में आयोजित होने वाली एक फुटबॉल प्रतियोगिता है जो पहली बार 1888 में आयोजित की गई थी।

टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक, सर मोर्टिमर डूरंड, (Sir Mortimer Durand) (1884 से 1894 तक भारत के प्रभारी विदेश सचिव) के नाम पर रखा गया है।

50. इनमें से किस क्रिकेटर को मार्च 2021 में समाप्त हुई भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार प्रदान किया गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) रविचंद्रन आश्विन
Solution:रविचंद्रन अश्विन ने अपना आठवां मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भारत-इंग्लैंड टेस्ट-सीरीज 2021 में प्राप्त किया है।

इससे उन्हें ICC विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में भी मदद मिली। आश्विन ने पूरे श्रृंखला में 189 रन बनान।