खेल जगत (सम-सामयिक) (Part-I)

Total Questions: 63

21. थर्ड मैन कहां रखा जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) स्लिप व गली के पीछे
Solution:स्लिप व गली के पीछे खड़े क्षेत्ररक्षक की स्थिति थर्ड मैन की होती है।

22. 'पिंच हिटर' मूलतः किससे संबंधित है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) क्रिकेट
Solution:'पिंच हिटर' क्रिकेट में कम गेंदों पर अधिक रन बनाने (चौके-छक्के जड़ने) वाले ऐसे बल्लेबाज को कहा जाता है, जिसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया हो।

23. 'क्रिकेट का मक्का' किस मैदान को कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) लॉर्ड्स
Solution:लॉर्ड्स मैदान को 'क्रिकेट का मक्का' कहा जाता है। लॉर्ड्स मैदान लंदन में स्थित है। लॉर्ड्स मैदान की प्राचीनता के कारण इसे 'क्रिकेट का मक्का' कहा जाता है। यह विश्व का एकमात्र मैदान है, जिसने पांच आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल मैचों की मेजबानी की है। लॉर्ड्स मैदान पर प्रथम टेस्ट मैच 1877 ई. में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेला गया था। 5 जनवरी, 1971 को इन्हीं दोनों टीमों द्वारा यहां प्रथम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया।

24. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

1. रंगास्वामी कप पोलो

2. शीश महल ट्रॉफी - क्रिकेट

3. यादविंद्र कप हॉकी

4. रोवर्स कप फुटबॉल

Correct Answer: (b) 2, 3 और 4
Solution:सही सुमेलन है -
सूची-Iसूची-II
रंगास्वामी कपहॉकी
शीश महल ट्रॉफीक्रिकेट
यादविंद्र कपहॉकी
रोवर्स कपफुटबॉल

25. इनमें से कौन मध्य प्रदेश का हॉकी खिलाड़ी था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) समीर दाद
Solution:दिए गए विकल्पों में मध्य प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी मो. समीर दाद हैं। जर्मनी के खिलाफ वर्ष 1998 में हॉकी टेस्ट सीरीज से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह वर्ष 2000 के ओलंपिक खेलों में भी भारतीय टीम की तरफ से भाग ले चुके हैं। कीर्ति पटेल मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

26. हॉकी इंडिया लीग का प्रारंभ वर्ष क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) 2013
Solution:हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम पेशेवर लीग हॉकी इंडिया लीग (HIL) का आयोजन 14 जनवरी से 10 फरवरी, 2013 के मध्य भारत के विभिन्न शहरों में किया गया।

27. किस देश ने हॉकी (पुरुष) वर्ल्ड कप खिताब को तीसरी बार जीता? [M.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) ऑस्ट्रेलिया
Solution:ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2014 में आयोजित हॉकी (पुरुष) वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स को 6-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। भारत में आयोजित हॉकी (पुरुष) विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने बेल्जियम को पराजित करके तीसरा खिताब जीता। अगला संस्करण वर्ष 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित है।

28. भारत ने हॉकी में प्रथम ओलंपिक स्वर्ण कब जीता? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) 1928
Solution:भारत ने वर्ष 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपना प्रथम ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। यह ओलंपिक एम्सटर्डम (नीदरलैंड्स) में आयोजित किया गया था। मेजर ध्यानचंद के द्वारा फाइनल मैच में किए गए तीन गोलों से भारत ने नीदरलैंड्स को 3-0 से पराजित किया था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अब तक कुल 8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। भारत ने अपना अंतिम ओलंपिक स्वर्ण पदक वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था। वर्ष 2021 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

29. भारत ने अंतिम बार ओलंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक (मेडल) कहां जीता था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) मॉस्को
Solution:भारत ने वर्ष 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपना प्रथम ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। यह ओलंपिक एम्सटर्डम (नीदरलैंड्स) में आयोजित किया गया था। मेजर ध्यानचंद के द्वारा फाइनल मैच में किए गए तीन गोलों से भारत ने नीदरलैंड्स को 3-0 से पराजित किया था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अब तक कुल 8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। भारत ने अपना अंतिम ओलंपिक स्वर्ण पदक वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था। वर्ष 2021 के टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

30. पेनाल्टी स्ट्रोक कितने फासले से मारा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) 7 गज
Solution:पेनाल्टी स्ट्रोक हॉकी में एक खिलाड़ी के द्वारा विपक्षी गोलकीपर के विरुद्ध 6.4 मी. (7 गज) की दूरी पर स्थित पेनाल्टी स्पॉट से मारा जाता है।