गन्ना

Total Questions: 24

11. भारत की निम्न फसलों में से किस फसल के अंतर्गत उसके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) गन्ना
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। वर्ष 2019-20 (अनंतिम) में विकल्प में दी गई फसलों का उनके शुद्ध सकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्रों का प्रतिशत निम्नानुसार है-
फसलसिंचित क्षेत्र (प्रतिशत में)
गन्ना96.46
गेहूं95.76
चावल64.97
तिलहन31.85

12. भारत में चार गन्ना उत्पादक राज्यों का घटते हुए (Decreasing Order) क्रम में सही अनुक्रम है- [I.A.S. (Pre) 2000, 44th B.P.S.C.(Pre) 2000]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
Solution:प्रश्नकालीन आंकड़ों के अनुसार, भारत के चार प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य इस प्रकार थे-

1. उत्तर प्रदेश 2. महाराष्ट्र 3. तमिलनाडु 4. आंध्र प्रदेश

अतः स्पष्ट है सही अनुक्रम विकल्प (b) है। वर्ष 2022-23 (तृ.अ.अनु.) के आंकड़ों के आधार पर गन्ना उत्पादक शीर्ष पांच राज्य हैं- उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र > कर्नाटक> तमिलनाडु > बिहार।

13. भारत में सर्वाधिक गन्ना पैदा करने वाला राज्य है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:प्रश्नकालीन आंकड़ों के अनुसार, भारत के चार प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य इस प्रकार थे-

1. उत्तर प्रदेश 2. महाराष्ट्र 3. तमिलनाडु 4. आंध्र प्रदेश

अतः स्पष्ट है सही अनुक्रम विकल्प (b) है। वर्ष 2022-23 (तृ.अ.अनु.) के आंकड़ों के आधार पर गन्ना उत्पादक शीर्ष पांच राज्य हैं- उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र > कर्नाटक> तमिलनाडु > बिहार।

14. गन्ने की अडसाली फसल पकने के लिए समय लेती है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) 18 माह
Solution:गन्ने की अडसाली फसल की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है। इसकी बुआई जुलाई-अगस्त में होती है, तथा यह पकने के लिए 16 से 18 महीने का समय लेती है।

15. कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

कथन (A) : चीनी उद्योग दक्षिण भारत में अधिक विकसित है।

कारण (R) : गन्ने की प्रति हेक्टेयर पैदावार तथा गन्ने के रस की मात्रा दक्षिणी राज्यों में अधिक होती है।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
Solution:चीनी उद्योग दक्षिण भारत में अधिक विकसित है। महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तमिलनाडु भारत में चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। वस्तुतः दक्षिण भारत में अनुकूल जलवायु व काली मृदा का क्षेत्र होने तथा नमी संरक्षण की क्षमता एवं ट्यूबवेल सिंचाई का विकास होने के कारण दक्षिण भारत में गन्ने की उच्च उत्पादकता अर्थात गन्ने की प्रति हेक्टेयर पैदावार एवं गन्ने में रस की मात्रा अधिक होती है। अतः कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही हैं, तथा कथन (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।

16. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

कथन (A): उत्तर प्रदेश में गन्ना तथा चीनी का उत्पादन महाराष्ट्र से अधिक है, परंतु उत्पादकता कम है। कारण (R): महाराष्ट्र में अधिकांश चीनी मिलें सहकारी क्षेत्र में स्थापित हैं।

Correct Answer: (b) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:प्रश्नकाल के दौरान, उत्तर प्रदेश में चीनी तथा गन्ने का उत्पादन महाराष्ट्र से अधिक है। महाराष्ट्र उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अवस्थित है, जहां लंबी धूप, साफ मौसम तथा ठंडी रातों के कारण गन्ने की फसल की उत्पादकता अधिक होती है। जबकि उत्तर प्रदेश जो कि उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में अवस्थित है, जहां बाढ़, जल-जमाव, फसल में कीट व रोगों की अधिकता के कारण, गन्ने की फसल की उत्पादकता कम होती है। अतः कथन (A) सही है। महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन का अधिकांश हिस्सा सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा किया जाता है। अतः कारण (R) सही है। लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। नोट- वर्ष 2022-23 (तृ.अ.अ.) के आंकड़ों के अनुसार, गन्ना के उत्पादन में शीर्ष दो राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र है। जबकि वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, चीनी के उत्पादन में शीर्ष दो राज्य क्रमशः महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश है।

17. Co. 1148 एक महत्वपूर्ण प्रजाति है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) गन्ना
Solution:Co. 1148 गन्ना की एक महत्वपूर्ण प्रजाति है।

18. भारत के किन राज्यों में गन्ना सबसे ज्यादा पैदा होता है? [53rdto55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) बिहार एवं उत्तर प्रदेश
Solution:वर्ष 2022-23 (तृ.अ.अनु.) के आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक गन्ना उत्पादक 8 राज्यों का क्रम इस प्रकार है- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, हरियाणा एवं पंजाब। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

19. गन्ना उत्पादन, 2013 में राज्यों का सही अवरोही क्रम है- [53rdto55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा
Solution:वर्ष 2022-23 (तृ.अ.अनु.) के आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक गन्ना उत्पादक 8 राज्यों का क्रम इस प्रकार है- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, हरियाणा एवं पंजाब। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

20. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2003]

1. चीनी उत्पादन प्रक्रम में शीरा एक उपोत्पाद है।

2. चीनी कारखानों में चीनी मिलों में से निकली खोई भाप बनाने के लिए बॉयलरों में ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है।

3. कच्ची सामग्री के रूप में केवल गन्ने से ही चीनी का उत्पादन होता है।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) 1 और 2
Solution:चीनी उत्पादन प्रक्रम में शीरा एक उपोत्पाद है, जिसका उपयोग एल्कोहल निर्माण में किया जाता है तथा प्राप्त खोई का उपयोग भाप बनाने के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है। चीनी का निर्माण मात्र गन्ने से ही नहीं वरन् चुकंदर से भी होता है।