गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय

Total Questions: 37

1. 1773 के विनियमन अधिनियम के अनुसार, भारत में अभिलेख न्यायालय के रूप में पहला सर्वोच्च न्यायालय कहां स्थापित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) कलकत्ता
Solution:1773 के विनियमन अधिनियम (Regulating Act of 1773) के अनुसार, भारत में अभिलेख न्यायालय के रूप में पहला सर्वोच्च न्यायालय कोलकाता में 1774 ई. में स्थापित किया गया।

2. ....... के नेतृत्व में 'सर्वोच्चता' की एक नई नीति शुरू की गई थी। इस नीति में कंपनी ने दावा किया कि उसकी सत्ता सर्वोपरि या सर्वोच्च है, इसलिए उसकी शक्ति भारतीय राज्यों की तुलना में अधिक है। [Phase-XI 30 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) लॉर्ड हेस्टिंग्स
Solution:लॉर्ड हेस्टिंग्स के तहत सर्वोपरि/सर्वोच्चता की नीति प्रारंभ की गई। वह 1813 से 1823 ई. तक बंगाल का गवर्नर जनरल था। सर्वोच्चता की नीति के तहत कंपनी सर्वोच्च कानून, सर्वोपरि शक्ति बन गई और अपने हितों की रक्षा के लिए, कंपनी ने किसी भी भारतीय राज्य पर कब्जा करने को उचित ठहराया। अंग्रेजों ने सर्वोच्चता के सिद्धांत के द्वारा भारतीय राज्यों को पूरी तरह से अपने अधीन करने की नीति में बदलाव का संकेत दिया।

3. लॉर्ड कर्जन वायसराय के रूप में किस वर्ष भारत आया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 1899 में
Solution:लॉर्ड कर्जन वायसराय के रूप में वर्ष 1899 में भारत आया था। वह लगभग 39 वर्ष की आयु में भारत का सबसे कम उम्र का वायसराय बना। वह 1899 से 1905 ई. तक ब्रिटिश भारत का वायसराय रहा। लॉर्ड एल्गिन-II के कार्यकाल के उपरांत इसने पदभार ग्रहण किया था।

4. देश के ऐतिहासिक स्मारकों की मरम्मत और संरक्षण के लिए एक अधिनियम पारित करने का प्रस्ताव किसने रखा था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) लॉर्ड कर्जन
Solution:देश के ऐतिहासिक स्मारकों की मरम्मत और संरक्षण के लिए वर्ष 1904 में लॉर्ड कर्जन के समय प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। यह अधिनियम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा प्राचीन भारतीय स्मारकों को संरक्षित और पुनर्स्थापित करता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना अलेक्जेंडर कनिंघम ने 1861 ई. में की थी।

5. बंगाल की दोहरे शासन व्यवस्था की नीति किस गवर्नर जनरल के दिमाग की उपज थी ? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) लॉर्ड क्लाइव
Solution:द्वैध शासन जिसकी शुरुआत बंगाल में क्लाइव के समय में 1765 ई. से मानी जाती है, के अंतर्गत कंपनी दीवानी और निजामत के कार्यों का निष्पादन भारतीयों के माध्यम से करती थी, लेकिन वास्तविक शक्ति कंपनी के पास होती थी। क्लाइव समझता था कि समस्त शक्ति कंपनी के पास है तथा नवाब के पास सत्ता की केवल छाया ही है। उसने प्रवर समिति को लिखा था "यह नाम, यह छाया आवश्यक है तथा हमें इसको स्वीकार करना चाहिए।"

6. एलफिंस्टन 1819-27 ई. के दौरान भारत के किस प्रांत के गवर्नर थे ? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) बॉम्बे
Solution:एलफिस्टन 1819-27 ई. के दौरान भारत के बॉम्बे प्रांत के गवर्नर थे।

7. ....... बंगाल के पहले गवर्नर जनरल थे। [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) वारेन हेस्टिंग्स
Solution:रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 के तहत ब्रिटिश संसद के द्वारा बंगाल में पहली बार कॉलेजिस्ट सरकार की व्यवस्था की गई। इस सरकार में एक अध्यक्ष तथा चार सदस्यों का प्रावधान किया गया। अध्यक्ष को गवर्नर जनरल का पदनाम दिया गया। वॉरेन हेस्टिंग्स को 1774 ई. में बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया।

8. निम्नलिखित में से कौन वर्ष 1773 से 1785 तक भारत के गवर्नर जनरल थे? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) वारेन हेस्टिंग्स
Solution:वारेन हेस्टिंग्स 1774 से 1785 ई. तक बंगाल के पहले गवर्नर जनरल थे। हेस्टिंग्स के अन्यायपूर्ण तथा निरंकुश कार्यों के कारण उस पर महाभियोग का मुकदमा चलाया गया, किंतु ब्रिटिश संसद ने उसकी सेवाओं को देखते हुए उसे सभी दोषों से मुक्त कर दिया। नोट- प्रश्न में 1773 के स्थान पर 1774 होना चाहिए।

9. 1757 के प्लासी के युद्ध के बाद, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से कौन प्लासी का बैरन (Baron of Plassey) बना? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) रॉबर्ट क्लाइव
Solution:1757 के प्लासी के युद्ध के बाद, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से रॉबर्ट क्लाइव ने 'प्लासी के बैरन' (Baron of Plassey) के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्लाइव ने दो बार बंगाल के गवर्नर के रूप में कार्य किया।

10. ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष बंगाल की द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर दिया? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 1772
Solution:वारेन हेस्टिंग्स के कार्यकाल में 1772 ई. में 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' के आदेशानुसार दोहरी शासन प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया गया तथा कलकत्ता परिषद एवं उसके प्रधान को आज्ञा दी गई कि वे स्वयं दीवान बनें और बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा के प्रबंध को अपने हाथ में ले लें। वारेन हेस्टिंग्स ने दोनों उप-दीवानों मुहम्मद रजा खां और राजा शिताब राय को पदच्युत कर दिया। द्वैध शासन की शुरुआत बंगाल में क्लाइव के समय में 1765 ई. में हुई थी।