गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

41. गांधीवादी विचारधारा किनसे प्रभावित रही है? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी से
Solution:धर्मनिरपेक्ष लेखकों में गांधीवादी विचारधारा को थोरो, रस्किन और टॉलस्टॉय ने सबसे अधिक प्रभावित किया। गांधी जी ने थोरो से सविनय अवज्ञा और कर बंदी की प्रेरणा पाई। रस्किन से गांधी जी ने शारीरिक परिश्रम का आदर करना सीखा तथा टॉलस्टॉय के प्रसिद्ध वाक्य "ईश्वर का राज्य तुम्हारे भीतर है" से गांधीजी काफी प्रभावित हुए और यह उनके अहिंसक असहयोग का आधार बना।

42. निम्न में से किस आंदोलन से गांधीजी संबंधित नहीं थे? [U.P Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) स्वदेशी आंदोलन
Solution:गांधी जी स्वदेशी आंदोलन से संबद्ध नहीं थे। स्वदेशी आंदोलन वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में हुआ था, उस समय महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में थे।

43. निम्नलिखित सत्याग्रहों में से किसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था? [U.P P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) बारदोली
Solution:गांधी जी ने खेड़ा सत्याग्रह (1918), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942) का नेतृत्व किया, जबकि बारदोली सत्याग्रह (1928) का नेतृत्व गांधी जी ने नहीं, बल्कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था।

44. निम्न कथनों में से गांधी के संदर्भ में कौन सही है [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:गांधी जी ने जातिविहीन अछूतों की दशा में सुधार के लिए कठोर संघर्ष किया, गांधी जी कहते थे कि "हरिजन सेवा मेरा जीवन श्वास है, इसलिए इसके बिना मैं एक क्षण भी जिंदा नहीं रह सकता।" गांधी जी ने असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन को प्रारंभ किया था, अतः उपर्युक्त सभी विकल्प सही हैं।

45. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था? [I.A.S (Pre) 1993 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007 U.P.P.C.S. (Pre) 2008 U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (d) सुभाष चंद्र बोस
Solution:महात्मा गांधी को सर्वप्रथम 'राष्ट्रपिता' सुभाष चंद्र बोस ने कहा था।

46. गांधी के नाम के पहले 'महात्मा' जोड़ा गया- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) चंपारण सत्याग्रह के दौरान
Solution:गांधी जी द्वारा चंपारण सत्याग्रह का सफल नेतृत्व करने के कारण रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार उन्हें 'महात्मा' कहा।

47. निम्नलिखित में से किसने गांधी जी को सर्वप्रथम 'महात्मा' के तौर पर संबोधित किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) रवींद्रनाथ टैगोर ने
Solution:गांधी जी द्वारा चंपारण सत्याग्रह का सफल नेतृत्व करने के कारण रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार उन्हें 'महात्मा' कहा।

48. नोआखाली काल में महात्मा गांधी के सचिव कौन थे? [41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) प्यारे लाल
Solution:नोआखाली काल में प्यारे लाल महात्मा गांधी के सचिव थे। उनकी बहन डॉ. सुशीला नैयर गांधीजी की व्यक्तिगत चिकित्सक थीं। प्यारे लाल ने गांधी जी के दांडी मार्च में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

49. निम्नलिखित में से किस सत्याग्रह आंदोलन में गांधी जी ने प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया? [41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) वायकोम सत्याग्रह
Solution:वायकोम के मंदिर प्रवेश सत्याग्रह में गांधी जी ने प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था, जबकि खेड़ा सत्याग्रह, राजकोट सत्याग्रह तथा असहयोग आंदोलन का नेतृत्व स्वयं गांधी जी ने किया था। राजकोट सत्याग्रह (1938-39) के संबंध में महात्मा गांधी के 3-6 मार्च, 1939 के उपवास के बाद वायसराय की मध्यस्थता से राजकोट के शासक समझौते पर राजी हुए थे।

50. भारतीय इतिहास के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

1. यह अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध एक सत्याग्रह था।

2. महात्मा गांधी ने इस सत्याग्रह में भाग लिया था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:केरल के हिंदू समाज में अस्पृश्यता तथा जातिगत भेदभाव के विरुद्ध तत्कालीन त्रावणकोर (वर्तमान में केरल का अंग) में एक सामाजिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ था, जिसे वायकोम सत्याग्रह (1924- 25) नाम दिया गया था। यद्यपि गांधी जी ने इस आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया था, लेकिन उनका निर्देशन एवं समर्थन इस आंदोलन को प्राप्त था। चूंकि दूसरे कथन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष की बात नहीं की गई है, अतः इस कथन को भी सही माना जा सकता है।