गुप्त वंश

Total Questions: 18

11. लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी का विवाह निम्नलिखित गुप्त राजाओं में से किसके साथ हुआ था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चंद्रगुप्त प्रथम
Solution:गुप्त शासक चंद्रगुप्त प्रथम ने लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह किया था तथा राजा-रानी प्रकार के सिक्के जारी किए थे। चंद्रगुप्त प्रथम गुप्त वंश का वास्तविक संस्थापक था तथा इसने अपने पूर्वजों के विपरीत 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण की।

12. आर्यभट्ट को ..... के सबसे महान खगोलविदों में से एक माना जाता है । [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) गुप्त काल
Solution:आर्यभट्ट को गुप्त काल के सबसे महान खगोलविदों और गणितज्ञों में से एक माना जाता है। आर्यभट्ट ने बताया की पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। उन्होंने आर्यभट्टीय या आर्यभट्टीयम् नामक पुस्तक लिखी।

13. किस राजा को उसके सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया है ? [MTS (T-I) 14 जून. 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) समुद्रगुप्त
Solution:समुद्रगुप्त काल में उसके सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया है। समुद्रगुप्त द्वारा जारी की गई प्रमुख स्वर्ण मुद्राएं इस प्रकार हैं-गरुड़, धनुर्धारी, परशु, अश्वमेध, व्याघ्रहननः तथा वीणावादन प्रकार। गुप्तकाल में स्वर्ण मुद्रा को दीनार कहा जाता था।

14. सती प्रथा का पहला अभिलेखीय उदाहरण किस काल में मिलता है ? [CGL(T-I) 26 जुलाई 2023 (IV-पाली), CGL. (T-I) 01 सितंबर, 2016 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गुप्त
Solution:सती प्रथा का प्राचीनतम (प्रथम) अभिलेखीय साक्ष्य भानुगुप्त के 'एरण' अभिलेख से प्राप्त हुआ है। यह अभिलेख 510 ई. का है, जिसमें गोपराज नामक सेनापति की पत्नी के सती होने का उल्लेख है।

15. नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन काल का एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र किस राज्य में स्थित है ? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) बिहार
Solution:नालंदा विश्वविद्यालय, प्राचीन काल का एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र था, जो कि वर्तमान बिहार राज्य में स्थित है। नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी ईस्वी में हुई थी। यह बौद्ध धर्म के साथ-साथ दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र, तर्कशास्त्र, गणित, खगोल विज्ञान और चिकित्सा जैसे अन्य विषयों के अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र था।

16. निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा ने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ? [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) कुमारगुप्त प्रथम
Solution:हेनसांग के अनुसार, नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक 'शक्रादित्य' था जिसने बौद्ध धर्म के त्रिरत्नों के प्रति महती श्रद्धा के कारण इसकी स्थापना करवाई थी। शक्रादित्य की पहचान कुमारगुप्त प्रथम (415-455 ई.) से की जाती है। कुमारगुप्त की प्रसिद्ध उपाधि 'महेंद्रादित्य' थी।

17. दिल्ली के प्रसिद्ध लौह स्तंभ का निर्माण किस वंश के शासक ने करवाया था ? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) गुप्त
Solution:दिल्ली के प्रसिद्ध लौह स्तंम का निर्माण गुप्त वंश के शासक द्वारा करवाया गया था। दिल्ली में मेहरौली नामक स्थान से 'मेहरौली लौह स्तंभ लेख' प्राप्त हुआ है, जो वर्तमान में कुतुबमीनार के समीप है। इसमें 'चंद्र' नामक किसी राजा की उपलब्धियों का वर्णन किया गया है।

18. भितरगांव ईंट मंदिर (Bhitargaon Brick Temple) निम्नलिखित में से किस काल की वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है ? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) गुप्त काल
Solution:मितरगांव ईट मंदिर (Bhitargaon Brick Temple) गुप्त काल की वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है। कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) के मितरगांव में स्थित मंदिर ईंट से निर्मित सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में से एक है। ईंटों का बना यह मंदिर अपनी सुरक्षित उत्तम सांचे में बली ईंटों के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है।