गुप्त साम्राज्य

Total Questions: 24

1. गुप्त सम्राज्य का प्रादुर्भाव किस साम्राज्य के खण्डहरों पर हुआ माना जाता है?

Correct Answer: (b) कुषाण
Solution:कुषाण साम्राज्य के खंडहरों पर गुप्त सम्राज्य का प्रादुर्भाव हुआ, जिसने कुषाण और सातवाहन दोनों के पिछले राज्यक्षेत्रों के बहुत बड़े भाग पर अधिपत्य स्थापित किया।

2. ईसा की तीसरी सदी के अंत में आरंभिक गुप्त वंश कहां फैला था ?

Correct Answer: (a) उत्तर प्रदेश व बिहार
Solution:ईसा की तीसरी सदी के अंत में गुप्त वंश का आरंभिक राज्य, उत्तर प्रदेश और बिहार में फैला था। गुप्त शासकों ने बिहार की अपेक्षा उत्तर प्रदेश को अधिक महत्व का क्षेत्र माना, क्योंकि आरंभिक गुप्त मुद्राएं और अभिलेख इसी राज्य में पाए गए हैं जो इसकी पुष्टि करते हैं।

3. निम्नलिखित में से किसकी पहचान गुप्त वंश के सबसे पहले राजा के रूप में की जाती है?

Correct Answer: (d) श्रीगुप्त
Solution:श्रीगुप्त की पहचान गुप्त वंश के सबसे पहले राजा के रूप में की गई है जिसका उल्लेख इलाहाबाद के स्तंभ पर उत्कीर्ण लेख में किया गया है।

4. निम्नलिखित में से गुप्तों ने कुषाणों की किन पद्धतियों को अपनाया था?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:गुप्तों ने कुषाणों से लगाम, बटन वाले कोट, पतलून और जूतों इस्तेमाल करना सीखा, इन सब से गुप्तों में गतिशीलता आई और उनके घुड़सवार खूब कारगर हुए।

5. चंद्रगुप्त प्रथम का विवाह किस वंश की राजकुमारी से हुआ था?

Correct Answer: (b) लिच्छवी
Solution:चंद्रगुप्त प्रथम ने एक लिच्छवि राजकुमारी कुमारदेवी के साथ विवाह किया, लिच्छवी एक प्राचीनतम गणराज्य था, चंद्रगुप्त व कुमारदेवी किस्म के सिक्के इस बात का प्रमाण प्रस्तुत करते हैं।

6. गुप्त संवत् का आरंभ किस ई. सन् से हुआ माना जाता है?

Correct Answer: (c) 320 ई.
Solution:चंद्रगुप्त प्रथम ने एक नए संवत् अर्थात गुप्त संवत् का सूत्रपात किया, जो सन् 320 ई. में उसके सिंहासनरूढ़ होने के साथ शुरू हुआ।

प्रो. रामशरण ने अपनी पुस्तक प्राभीन भारत कक्षा- 11 में गुप्त संवत प्रारंभ होने की अवधि 319-320 ई. बताई है, साथ ही चन्द्रगुप्त प्रथम के राज्यरोहण का वर्ष 319 ई. बताया है।

7. समुद्रगुप्त द्वारा विजित क्षेत्रों में निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है?

Correct Answer: (d) चौथा समूह - अफगानिस्तान
Solution:समुद्रगुप्त द्वारा विजित क्षेत्रों के पांच समूह हैं-

चौथा समूह - पूर्वी दक्कन और दक्षिण भारत से संबंधित है।

पांचवा समूह - अफगानिस्तान से संबंधित है अन्य सभी सही सुमेलित हैं।

8. समुद्रगुप्त ने दक्षिण के राजाओं के मामले में कौन-सी नीति अपनाई थी?

1. पहले बंदी बनाना उसके बाद मुक्त कर देना।

2. तत्पश्चात् उन्हे उनके राज्य क्षेत्र से खदेड़ देना।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:समुद्रगुप्त का दक्षिण भारत अभियान महत्वपूर्ण अभियान था, शिलालेख में दक्षिण के कुल मिलाकर बारह नरेशों और राजकुमारों की सूची दी गई है, दक्षिण के राजाओं के प्रति समुद्रगुप्त द्वारा अपनाई गई नीति में पहले बंदी बनाना बाद में मुक्त करना, तत्पश्चात् उन्हें उनके राज्य क्षेत्रों का फिर से शासक बनाना था।

9. समुद्रगुप्त के संदर्भ में असत्य कथन का चयन करें?

Correct Answer: (d) वह युद्ध में कई बार हारा भी था।
Solution:समुद्रगुप्त के संदर्भ में कहा जाता है वह कभी किसी प्रतिद्वंदी से हारा नहीं।

10. शकों पर विजय के पश्चात गुप्त साम्राज्य में निम्न में से कौन- से परिवर्तन हुए?

1. गुप्त साम्राज्य का पूर्वी समुद्री पत्तनों से सीधा संपर्क हो गया।

2. समुद्रपारीय व्यापार और वाणिज्य को असाधारण प्रोत्साहन मिला।

उपर्युक्त कथनों के आधार पर सही उत्तर का चयन करें?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:चंद्रगुप्त द्वितीय के शकों पर विजय प्राप्त करने के बाद गुप्त साम्राज्य मजबूत हुआ तथा गुप्त साम्राज्य का पश्चिमी समुद्री पत्तनों से सीधा संपर्क स्थापित हो गया न की पूर्वी से। इस प्रकार कथन 2 सत्य है।