गुरूत्व के अधीन गति

Total Questions: 9

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक सिद्धांत रॉकेट इंजन, जेट इंजन और अपस्फीति वाले गुब्बारों द्वारा पैदा होने वाले प्रणोद की व्याख्या करता है? [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) न्यूटन के गति के नियम
Solution:न्यूटन के गति का नियम वह भौतिक सिद्धांत है, जो रॉकेट इंजन, जेट इंजन और अपस्फीति वाले गुब्बारों द्वारा पैदा होने वाले प्रणोद की व्याख्या करता है। एक रॉकेट इंजन और जेट इंजन एक प्रकार का प्रतिक्रिया इंजन है, जो तेजी से चलने वाली जेट का निस्सरण करता है, जो जेट नोदन द्वारा प्रणोद उत्पन्न करता है।

2. जब एक पत्थर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो किस प्रकार का ऊर्जा रूपांतरण होगा? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) गतिज ऊर्जा गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में बदल जाएगी
Solution:ऊर्जा संरक्षण के नियम के अनुसार, जब एक पत्थर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो गतिज ऊर्जा गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में रूपांतरित हो जाएगी।

3. हेनरी कैवेंडिश ने पृथ्वी के द्रव्यमान और घनत्व के साथ गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक के मापन का वर्णन कब किया था? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) जून 1798
Solution:हेनरी कैवेंडिश ने पृथ्वी के द्रव्यमान और घनत्व के साथ गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक के मापन का वर्णन जून, 1798 में किया था। गुरुत्वाकर्षण नियतांक एक भौतिक नियतांक है, जिसे 'G' के चिह्न से दर्शाया जाता है। इसका मान 6.67 x 10⁻¹¹ Nm/kg) है।

4. निम्नलिखित में से कौन गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का उदाहरण है? [CHSL (T-I) 15 अप्रैल, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बांध के पीछे स्थित पानी
Solution:पृथ्वी के गुरुत्वीय बल या गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव में स्थित वस्तु में गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा पाई जाती है। बांध के पीछे स्थित जल ऊंचाई पर स्थित होता है। अतः इसमें गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा पाई जाती है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा वैज्ञानिक सिद्धांत मुख्यतः पनबिजली उत्पादन में प्रयुक्त होता है? [JE इलेक्ट्रिकल परीक्षा 24 मार्च, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) गुरुत्वाकर्षण स्थितिज ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण।
Solution:पनबिजली (Hydroelectric) उत्पादन का प्रमुख वैज्ञानिक सिद्धांत मुख्यतः गुरुत्वाकर्षण स्थितिज ऊर्जा (U= mgh) का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण है। जलविद्युत संयंत्र में ऊंचाई (h) का मान बढ़ने पर स्थितिज ऊर्जा के मान में वृद्धि होती है, जिसके फलस्वरूप अधिक विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण किया जा सकता है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा गति के तीसरे नियम का एक अनुप्रयोग नहीं है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) क्रिकेट के खेल में कैच लपकने के लिए क्षेत्ररक्षक गेंद के साथ अपने हाथों को धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचता है।
Solution:क्रिकेट के खेल में कैच लपकने के लिए क्षेत्ररक्षक गेंद के साथ अपने हाथों को धीरे-धीरे पीछे की ओर खींचता है। यह संवेग परिवर्तन का उदाहरण है। यह उदाहरण गति के तीसरे नियम से संबंधित नहीं है।

7. न्यूटन के गति के प्रथम नियम को ....... भी कहते हैं। [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) जड़ता का नियम
Solution:न्यूटन के गति के प्रथम नियम को जड़ता का नियम (Law of Inertia) भी कहते हैं।

8. न्यूटन का निम्नलिखित में से कौन-सा नियम बल की परिणामात्मक परिभाषा देता है? [CGL (T-I) 12 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) गति का दूसरा नियम
Solution:न्यूटन के गति का दूसरा नियम, गति के प्रथम नियम के विपरीत, वस्तुओं के व्यवहार से संबंधित है, जिसके लिए सभी उपस्थित बल असंतुलित हैं। गति का दूसरा नियम अधिक परिणामात्मक है और बल से जुड़ी स्थितियों को ज्ञात करने के लिए उपयोग किया जाता है।

9. रॉकेट प्रणोदन प्रौद्योगिकी निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक सिद्धांत पर कार्य करती है? [JE सिविल परीक्षा 23 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) न्यूटन के गति के नियम पर
Solution:रॉकेट प्रणोदन प्रौद्योगिकी न्यूटन के गति के तीसरे नियम पर आधारित है। न्यूटन के इस नियम को क्रिया तथा प्रतिक्रिया का नियम भी कहा जाता है। वस्तुतः यह संवेग संरक्षण के सिद्धांत पर कार्य करता है।