चक्रवात

Total Questions: 3

1. भारत में पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ का प्रवेश पश्चिमी प्रवाह द्वारा किस क्षेत्र से होता है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) भूमध्यसागरीय क्षेत्र
Solution:भारत में पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ का प्रवेश पश्चिमी प्रवाह द्वारा भूमध्य सागरीय क्षेत्र से होता है। पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ मध्य-अक्षांश क्षेत्र में विकसित होते हैं, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में नहीं। पश्चिमी चक्रवाती विक्षोभ शीतकालीन मौसम की घटनाएं हैं, जो भूमध्य सागरीय क्षेत्र से पश्चिमी प्रवाह द्वारा लाई जाती हैं

2. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में चक्रवात को "टाइफून" (Typhoon) के नाम से जाना जाता है? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) जापान
Solution:जापान में चक्रवात को टाइफून के नाम से जाना जाता है। टाइफून या उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के दुनिया में क्षेत्रों के आधार पर विभिन्न नाम हैं, जैसे-ऑस्ट्रेलिया में विली-विली, संयुक्त राज्य अमेरिका में हरिकेन ।

3. चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है। इसे तूफान का ....... कहा जाता है। [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) नेत्र
Solution:चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है। इसे तूफान का नेत्र (आंख) कहा जाता है। यह अधिकतर शांत मौसम वाला क्षेत्र है, जो तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के केंद्र में है।