चट्टानें

Total Questions: 11

1. ग्रेनाइट किस प्रकार का शैल है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अंतर्भेदी आग्नेय शैल
Solution:ग्रेनाइट अंतर्भेदी आग्नेय प्रकार की शैल है। इनका निर्माण पृथ्वी के आंतरिक भाग में मैग्मा तथा वाह्य भाग में लावा से होता है।

2. निम्नलिखित में से किस शैल में उन पौधों, जानवरों और अन्य सूक्ष्मजीवों के जीवाश्म भी हो सकते हैं, जो कभी उन पर रहते थे? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) अवसादी शैल
Solution:परतदार या अवसादी चट्टानों का निर्माण चट्टानों की टूट-फूट से प्राप्त मलबे के जल में समायोजित होने से होता है। इस प्रकार की शैलों में जीवों के अवशेष एवं वनस्पतियों के अंश पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3. दिए गए विकल्पों में से असत्य कथन का चयन कीजिए। [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) बैकाल चट्टानें विलयन से अवक्षेपित घुलित सामग्री से बनती हैं।
Solution:बैकाल चट्टान को चट्टानों के प्रकार के अंतर्गत शामिल नहीं किया जाता है। अतः विकल्प (b) त्रुटिपूर्ण है। जबकि प्रश्न में दिए गए अन्य विकल्प सत्य हैं।

4. वातावरण की कुछ भौतिक और रासायनिक एजेंसियों द्वारा भूपर्पटी की चट्टानों के यांत्रिक विघटन और रासायनिक अपघटन की एक प्राकृतिक प्रक्रिया को निम्न में से किस रूप में जाना जाता है? [CGL (T-I) 27 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) अपक्षय
Solution:वातावरण की कुछ भौतिक और रासायनिक एजेंसियों द्वारा भूपर्पटी के चट्टानों के यांत्रिक विघटन या रासायनिक विघटन की एक प्राकृतिक प्रक्रिया को अपक्षय के रूप में जाना जाता है। चूंकि अपक्षय में पदार्थों का बहुत थोड़ा अथवा नगण्य संचलन होता है। यह एक स्वस्थाने या तदस्थन प्रक्रिया है।

5. ग्रेनाइट के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? [CHSL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) यह सबसे सामान्य अवसादी शैल (rock) है।
Solution:ग्रेनाइट एक अवसादी शैल नहीं है, यह एक आग्नेय चट्टान है। आग्नेय चट्टानें पृथ्वी के अंदर मैग्मा या वाह्य भाग में लावा के ठंडा होने और जमने से बनती हैं। ग्रेनाइट सामान्यतः क्वार्ट्ज, फेल्ड्स्पार, अभ्रक, बायोटाइट, एम्फीबोल एवं पाइरॉक्सीन से बना होता है और यह अपनी मोटे या मध्यम दाने वाली संरचना के लिए जाना जाता है।

6. निम्नलिखित में से कौन चट्टान का प्रकार नहीं है? [JE मैकेनिकल परीक्षा 22 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गोखुर
Solution:गोखुर (Ox-bow) एक प्रकार की झील है। समय के साथ विसर्प लूप (Meander loop) नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बनाते हैं, जिसे गोखुर झील (Ox-bow lake) कहते हैं। इसे 'चापाकार' झील भी कहते हैं, जबकि आग्नेय, अवसादी तथा रूपांतरित चट्टानों के प्रकार हैं।

7. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पृथ्वी की सतह के ऊपर या उसकी ओर लावा के संचलन में शामिल है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) बहिर्जनिक प्रक्रिया
Solution:बहिर्जनिक प्रक्रिया पृथ्वी की सतह के ऊपर या उसकी ओर लावा के संचलन में शामिल है।

8. किस प्रकार की चट्टानों के निर्माण के लिए गलित अवस्था और अति उच्च तापमान महत्वपूर्ण मानदंड हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) अवसादी चट्टान
Solution:अवसादी चट्टानों के निर्माण के लिए गलित अवस्था और अति उच्च तापमान महत्वपूर्ण मानदंड हैं।

9. मीना अवसादी शैल के एक उदाहरण के बारे में चर्चा करती है। निम्न में से वह कौन-सा हो सकता है? [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बलुआ पत्थर
Solution:बलुआ पत्थर, पिंड शिला, चूना पत्थर, शेल, लोएस, कांग्लोमेरेट, सिल्ट आदि अवसादी शैलों के उदाहरण हैं।

10. निम्नलिखित में से कौन तीन प्रमुख प्रकार की शैलों में से एक 'नहीं' है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) चुंबकीय शैल
Solution:चुंबकीय शैल प्रमुख शैलों की श्रेणी में नहीं आती। आग्नेय, अवसादी व कायांतरित तीन प्रमुख प्रकार की शैलें होती हैं।