छठी शती ई.पू.-राजनीतिक दशा (UPPCS)

Total Questions: 58

21. निम्न में से कौन-सा युग्म उपयुक्त जोड़ी है? [R.A. S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) चेटक - लिच्छवी
Solution:राजा चेटक लिच्छवी गणराज्य के राजा थे, इनकी पुत्री चेलना का विवाह मगध नरेश बिंबिसार से हुआ था। लिच्छवी, वज्जि संघ में सर्वप्रमुख थे।

22. छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों के विषय में निम्नलिखित में से किस बौद्ध ग्रंथ में सूचना मिलती है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (d) अंगुत्तर निकाय
Solution:बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई.पू. के 16 महाजनपदों की सूचना मिलती है, जो इस प्रकार हैं- अंग, मगध, काशी, कोसल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अवंति, गांधार, कम्बोज। जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

23. सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है- [46th B.P.S.C. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) अंगुत्तर निकाय में
Solution:बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई.पू. के 16 महाजनपदों की सूचना मिलती है, जो इस प्रकार हैं- अंग, मगध, काशी, कोसल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अवंति, गांधार, कम्बोज। जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

24. निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ "सोलह महाजनपदों" का उल्लेख करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008 U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) अंगुत्तर निकाय
Solution:बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय में छठी शताब्दी ई.पू. के 16 महाजनपदों की सूचना मिलती है, जो इस प्रकार हैं- अंग, मगध, काशी, कोसल, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अस्मक, अवंति, गांधार, कम्बोज। जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

25. महाजनपद युग के 16 जनपदों के नाम बौद्ध साहित्य में प्रायः उल्लिखित मिलते हैं। [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

निम्नलिखित में से किन जनपदों के नाम पाणिनि की अष्टाध्यायी में उल्लिखित हैं?

(A) मगध

(B) अश्मक

(C) कम्बोज

(D) चेदि

(E) वत्स

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) A, B और C
Solution:पाणिनि संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैय्याकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर-पश्चिम भारत के गांधार में हुआ था। इनके व्याकरण का नाम अष्टाध्यायी है। अष्टाध्यायी में आठ अध्याय तथा लगभग 4000 सूत्र हैं। पाणिनि के अष्टाध्यायी में उल्लेखित प्रमुख जनपद हैं-मगध, अश्मक, कम्बोज, गांधार, शूरसेन आदि। बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय और जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

26. निम्न में से किन ग्रंथों में प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों (षोडश महाजनपद) की सूची मिलती है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S (Pre) 2016]

1. अर्थशास्त्र

2. अंगुत्तर निकाय

3. दीघनिकाय

4. भगवती सूत्र

कूट :

Correct Answer: (a) 2 और 4
Solution:पाणिनि संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैय्याकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर-पश्चिम भारत के गांधार में हुआ था। इनके व्याकरण का नाम अष्टाध्यायी है। अष्टाध्यायी में आठ अध्याय तथा लगभग 4000 सूत्र हैं। पाणिनि के अष्टाध्यायी में उल्लेखित प्रमुख जनपद हैं-मगध, अश्मक, कम्बोज, गांधार, शूरसेन आदि। बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय और जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

27. महाभारत के अनुसार, उत्तरी पांचाल की राजधानी स्थित थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) अहिच्छत्र में
Solution:महाभारत के अनुसार, उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी 'काम्पिल्य' थी। छठी शताब्दी ई.पू. में कुरु की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी, जबकि मथुरा शूरसेन की राजधानी थी।

28. सोलह महाजनपदों के युग में मथुरा इनमें से किसकी राजधानी थी? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) शूरसेन
Solution:महाभारत के अनुसार, उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र थी तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी 'काम्पिल्य' थी। छठी शताब्दी ई.पू. में कुरु की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी, जबकि मथुरा शूरसेन की राजधानी थी।

29. चंपा किस महाजनपद की राजधानी थी ? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) अंग
Solution:बिहार के वर्तमान भागलपुर तथा मुंगेर के जिले अंग महाजनपद के अंतर्गत थे। इसकी राजधानी चंपा थी। महाभारत और पुराणों में चंपा का प्राचीन नाम 'मालिनी' प्राप्त होता है।

30. 30. छठवीं शताब्दी ई.पू. में शुक्तिमती राजधानी थी- [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) चेदि की
Solution:छठी शताब्दी ई.पू. में आधुनिक बुंदेलखंड के पूर्वी तथा उसके समीपवर्ती भागों में चेदि महाजनपद स्थित था।