सिंचाई एवं सिंचाई परियोजना : (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 8

1. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित में से कौन-कौन से अति निम्न सिंचित जिले हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) सरगुजा, कोरबा, सुकमा
Solution:संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, रायपुर (छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विकास एवं विकास कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग) के अनुसार जगदलपुर, नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा एवं कांकेर का शेष हिस्सा अति निम्न सिंचित जिले हैं। छत्तीसगढ़ लोक 4 सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना है।

2. छत्तीसगढ़ की कौन-सी सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) केलो सिंचाई परियोजना
Solution:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 3 परियोजनाओं -। को शामिल किया गया है, वे हैं-केलो बृहद् सिंचाई परियोजना, खारंग सिंचाई परियोजना एवं मनियारी सिंचाई परियोजना। केलो परियोजना, रायगढ़ शहर से 8 किमी की दूरी पर रायगढ़-अंबिकापुर राजमार्ग पर ग्राम दनौट में केलो नदी पर प्रस्तावित है। यह परियोजना जून, 2024 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

3. निम्नांकित सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

सूची-1 (सिंचाई परियोजना)सूची-2 (संबंधित नदी)
1. संजय गांधी परियोजनाA. पैरी
2. राजीव गांधी परियोजनाB. महानदी
3. दुधवा परियोजनाC. खारंग नदी
4. सिकासार परियोजनाD. मनियारी

निम्नांकित समूहों की मदद से सही उत्तर चुनिए-

1

2

3

4

(a)

A

B

C

D

(b)

B

A

C

D

(c)

C

A

B

D

(d)

C

D

B

A

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-1 (सिंचाई परियोजना)सूची-2 (संबंधित नदी) 
 संजय गांधी परियोजना खारंग नदी
 राजीव गांधी परियोजना मनियारी नदी
 दुधवा परियोजना महानदी (महानदी की सहायक दूध नदी पर)
 सिकासार परियोजना पैरी नदी

4. बोधघाट परियोजना' से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर को चुनिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

कथन 1: यह इंद्रावती नदी पर स्थित है।

कथन II: इस परियोजना से लाभ पाने वाले जिले दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर होंगे।

कथन III: इस परियोजना की प्रस्तावित सिंचाई क्षमता 3,66,580 हेक्टयर है।

कथन IV: इस परियोजना की प्रस्तावित विद्युत उत्पादन 300 मेगावॉट है।

Correct Answer: (d) सभी चारों कथन सही है।
Solution:दंतेवाड़ा जिले के बारसूर के निकट इंद्रावती नदी पर बोधघाट परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना से लाभ पाने वाले जिले दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर होंगे। इस परियोजना की प्रस्तावित सिंचाई क्षमता 3,66,580 हेक्टेयर और लगभग 300 मेगावॉट विद्युत उत्पादन किया जाना है। इस प्रकार सभी चारों कथन सही है।

5. छत्तीसगढ़ में सामुदायिक जल संसाधन स्रोतों के विकास के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में कितने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लक्ष्य रखा गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) 50
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2015-16 के अनुसार, सामुदायिक जल संसाधन स्रोतों के विकास के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में 25 सामुदायिक टैंक, 50 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का लक्ष्य रखा गया था।

6. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]

कथन - I : वर्तमान में प्रदेश के समी सिंचाई स्रोतों से लगभग 49 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है।

कथन - II : शाकंभरी योजना लघु सीमांत कृषकों को सिंचाई कूप एवं पंप स्थापना हेतु सहयोग करती है।

कथन - III : प्रमाणित बीज का उपयोग कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि का प्रमुख आधार है।

Correct Answer: (d) केवल कथन I गलत है
Solution:छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के सभी सिंचाई स्रोतों से लगभग 36 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है, जिसमें से 52 प्रतिशत क्षेत्र जलाशयों / नहरों के माध्यम से सिंचित हैं। 29 प्रतिशत क्षेत्र नलकूपों के माध्यम से सिंचित हैं। शाकंभरी योजना लघु सीमांत कृषकों को सिंचाई कूप एवं पंप स्थापना हेतु सहयोग करती है। प्रमाणित बीज का उपयोग कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि का प्रमुख आधार है।

7. सिंचित भूमि में जलाशय/नहरों से सिंचित भूमि का प्रतिशत छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013-14 में कितना है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (d) 52.0 प्रतिशत
Solution:वर्ष 2013-14 में छत्तीसगढ़ की कुल सिंचित भूमि में जलाशय/नहरों से सिंचित भूमि 52 प्रतिशत थी, जबकि छत्तीसगढ़ में कुल 35 प्रतिशत भूमि सिंचित है। हालांकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-कुंजी में विकल्प (c) अर्थात 55.0 प्रतिशत को सही माना है।

8. मार्च, 2018 तक छत्तीसगढ़ में सभी स्रोतों से कुल सिंचाई में नलकूप से सिंचाई का प्रतिशत क्या है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) 29 प्रतिशत
Solution:मार्च, 2018 तक छत्तीसगढ़ के सभी सिंचाई स्रोतों से लगभग 36 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध थी, जिसमें से सर्वाधिक 52 प्रतिशत क्षेत्र जलाशयों/नहरों के माध्यम से सिंचित हैं एवं 29 प्रतिशत क्षेत्र नलकूप से सुनिश्चित सिंचाई के अंतर्गत आते हैं।