छूट/बट्टा (SSC) (Part-V)

Total Questions: 61

11. एक मोबाइल फोन का अंकित मूल्य ₹35,600 था। दुकान के मालिक ने अंकित मूल्य पर 10% व्यापारिक छूट की पेशकश की, लेकिन ग्राहक के और अनुरोध करने पर उसने नकद छूट देकर ₹30,000 में फोन बेच दिया। व्यापारिक छूट के बाद दी गई नकद छूट प्रतिशत में (दशमलव के 2 स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है ? [SSC CHSL 01/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) 6.37%
Solution:

12. एक वस्तु पर एक सेल ऑफर में, महेश को अंकित मूल्य के उस हिस्से पर 24% छूट की पेशकश की गई जिसका भुगतान नकद में किया गया था, लेकिन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किए गए अंकित मूल्य के हिस्से पर 1.5% का शुल्क लगाया गया। यदि महेश ने अंकित मूल्य का 40% नकद में और शेष क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया और उसका कुल अंतिम भुगतान ₹6,391 था, तो वस्तु का अंकित मूल्य क्या था ? [SSC CHSL 01/06/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) ₹7,000
Solution:

13. एक वस्तु 10% की छूट पर बेची जाती है और नकद भुगतान करने पर 40% की अतिरिक्त छूट भी दी जाती है। यदि अनीता ने इस वस्तु को ₹2,700 नकद भुगतान कर के ख़रीदा, तो वस्तु का अंकित मूल्य कितना था ? [SSC CHSL 02/06/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) ₹5,000
Solution:

14. एक लैपटॉप का अंकित मूल्य रु. 50,000 है। एक दुकानदार अपने ग्राहकों को छूट की निम्नलिखित चार योजनाएँ देता है। ग्राहकों के लिए कौन-सा अधिक फायदेमंद है? [SSC CHSL 03/06/2022 (Morning)]

(i) 10,000 रुपये की छूट
(ii) फ्लैट 25% की छूट
(iii) 10% के 10% की छूट
(iv) 10% के 15% की छूट

Correct Answer: (c) ii
Solution:

15. एक आदमी एक वस्तु पर 21% की छूट देता है। वह पहले 100 ग्राहकों के लिए घटी हुई कीमत पर 40% की और छूट प्रदान करता है। यदि वस्तु का विक्रय मूल्य ₹4,740 है और ग्राहक पहले 100 ग्राहकों में से एक है तो वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) क्या होगा ? [SSC CHSL 03/06/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 10,000
Solution:

16. एक वस्तु का अंकित मूल्य इसके क्रय मूल्य से 30% अधिक है। अंकित मूल्य पर 15% की छूट दी जाती है। वस्तु का अंतिम मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है ? [SSC CHSL 07/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) 10.5%
Solution:

17. ऑनलाइन भुगतान पर 20% की छूट प्रस्तावित है। ABC क्रेडिट कार्ड धारकों को 8% की अतिरिक्त छूट दी जाती है। संदीप ऑनलाइन भुगतान करके ₹35,000 का लैपटॉप खरीदता है और वह अपने ABC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करता है। उसे कितना भुगतान करने की आवश्यकता है ? [SSC CHSL 07/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) ₹25,760
Solution:

18. एक सेल ऑफर में, सुरेश को अंकित मूल्य के उस हिस्से पर 20% की छूट की पेशकश की गई जिसका भुगतान नकद में किया गया था, लेकिन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किए गए अंकित मूल्य के हिस्से पर 0.5% शुल्क लिया गया था। यदि सुरेश ने अंकित मूल्य का 40% नकद में और शेष क्रेडिट कार्ड से दिया, तो उसका कुल अंतिम भुगतान, अंकित मूल्य का कितना प्रतिशत था ? [SSC CHSL 07/06/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 92.3%
Solution:

19. एक वस्तु के क्रय मूल्य का अंकित मूल्य से अनुपात 4 : 7 है। अंकित मूल्य पर 25% की छूट दी जाती है और दुकानदार को ₹50 का लाभहोता है। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 08/06/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) ₹160
Solution:

20. एक दर्जन पुस्तकें जिनका भाव ₹120 है, 15% की छूट पर उपलब्ध हैं। ₹51 में कितनी पुस्तकें खरीदी जा सकती हैं ? [SSC CHSL 09/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) 6
Solution: