जनसंख्या

Total Questions: 10

1. निम्नलिखित में से कौन जनसंख्या परिवर्तन का महत्वपूर्ण निर्धारक है? [JE मैकेनिकल परीक्षा 27 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रवासन
Solution:अपने सामान्य स्थान से दूर आंतरिक (देश के अंदर) अथवा अंतरराष्ट्रीय (विभिन्न देशों में) सीमाओं के पार लोगों की आवाजाही को प्रवासन (Migration) कहा जाता है। जनसंख्या परिवर्तन का महत्वपूर्ण निर्धारक 'प्रवासन' (Migration) है। प्रवासन के अनेक प्रकार होते हैं, जैसे-गांव से शहर में प्रवासन, शिक्षा, रोजगार व अन्य कारणों से तथा एक देश से दूसरे देश में प्रवासन आदि।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जनसंख्या के वितरण को प्रभावित कर सकता है? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (I-पाली)]

I. भौगोलिक कारक

II. सामाजिक कारक

III. सांस्कृतिक कारक

IV. आर्थिक कारक

Correct Answer: (b) I, II, III और IV
Solution:भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारक जनसंख्या के वितरण को प्रभावित कर सकते हैं। राजनीतिक स्थिरता, शैक्षिक और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं की उपलब्धता, उद्योगों और रोजगार के अवसरों की उपस्थिति कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो लोगों को किसी क्षेत्र में बसने के लिए प्रोत्साहित करती है।

3. दस लाख की आबादी तक पहुंचने वाली प्रथम नगरीय बस्ती ....... थी। [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) लंदन
Solution:दस लाख की आबादी तक पहुंचने वाली प्रथम नगरीय बस्ती लंदन थी।

4. यदि किसी देश की जन्म दर मृत्यु दर से अधिक है, तो जनसंख्या में ......... । [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) वृद्धि होगी
Solution:किसी देश की जन्म दर मृत्यु दर से अधिक है, तो जनसंख्या में वृद्धि होगी। अतः सही उत्तर विकल्प (a) होगा।

5. जनसांख्यिकी में 'जनसंख्या प्रक्षेपण' ....... को संदर्भित करता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) पिछले आंकड़ों और रुझानों के आधार पर भविष्य की जनसंख्या के आकार का अनुमान लगाने
Solution:जनसंख्या प्रक्षेपण एक तस्वीर देता है कि भविष्य में लिंग और आयु के आधार पर जनसंख्या का आकार और संरचना कैसी दिख सकती है। यह पिछले रुझानों के ज्ञान और भविष्य के लिए तीन घटकों प्रजनन क्षमता, मृत्यु दर और प्रवास के लिए बनाई गई धारणाओं पर आधारित है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा देश दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) पाकिस्तान
Solution:दक्षिण एशिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश पाकिस्तान है। भारत देश की जनसंख्या दक्षिण एशिया में सर्वाधिक है।

7. चीन का कौन-सा जातीय समूह सबसे बड़ा है, जिसकी जनसंख्या 90% से अधिक है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) हान
Solution:हान चीन का सबसे बड़ा जातीय समूह है, जिसकी जनसंख्या 90% से अधिक है।

8. विश्व बैंक के अनुसार, 2020 में श्रीलंका का जनसंख्या घनत्व कितना था? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 354 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
Solution:विश्व बैंक के अनुसार, वर्ष 2020 में श्रीलंका का जनसंख्या घनत्व 354 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. तथा वर्ष 2021 में श्रीलंका का जनसंख्या घनत्व 358 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. था।

9. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का ....... सबसे बड़ा देश है। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 7वां
Solution:क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किमी. है, जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है।

10. जापान जैसे देशों में ....... जन्म दर, जनसंख्या पिरामिड को आधार पर ....... बनाती है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) निम्न, संकरा
Solution:जापान जैसे देशों में निम्न जन्म दर जनसंख्या पिरामिड को आधार पर संकरा बनाती है।