☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
जलडमरूमध्य
📆 December 10, 2024
Total Questions: 18
1.
निम्नलिखित जलडमरूमध्यों में से किसी एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है?
[I.A.S. (Pre) 2007 U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
(a) डेविस जलडमरूमध्य
(b) डेनमार्क जलडमरूमध्य
(c) डोवर जलडमरूमध्य
(d) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
Correct Answer:
(c) डोवर जलडमरूमध्य
Solution:
डोवर जलडमरूमध्य इंग्लिश चैनल एवं उत्तर सागर को संयुक्त करता है। इंग्लिश चैनल के पूर्वी भाग पर अवस्थित डोवर जलडमरूमध्य में इंग्लैंड एवं फ्रांस को जोड़ने वाली 3 जलीय रेल सुरंगें बनाई गई हैं। ये सुरंगें इंग्लैंड के केन्ट में फाल्क स्टोन (Falke Stone) एवं फ्रांस के पास-डे कैलेस (Pas-de-Calais) में कोक्येल्लेस (Coquelles) को जोड़ती हैं।
2.
डोवर जलसंधि जोड़ती है-
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
(a) बाल्टिक सागर एवं बोथनिया की खाड़ी को
(b) बिस्के की खाड़ी एवं इंग्लिश चैनल को
(c) इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर को
(d) सेल्टिक सागर एवं आइरिश सागर को
Correct Answer:
(c) इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर को
Solution:
डोवर जलडमरूमध्य इंग्लिश चैनल एवं उत्तर सागर को संयुक्त करता है। इंग्लिश चैनल के पूर्वी भाग पर अवस्थित डोवर जलडमरूमध्य में इंग्लैंड एवं फ्रांस को जोड़ने वाली 3 जलीय रेल सुरंगें बनाई गई हैं। ये सुरंगें इंग्लैंड के केन्ट में फाल्क स्टोन (Falke Stone) एवं फ्रांस के पास-डे कैलेस (Pas-de-Calais) में कोक्येल्लेस (Coquelles) को जोड़ती हैं।
3.
पाक खाड़ी किनके बीच है?
[I.A.S. (Pre) 1996]
(a) कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी के
(b) मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के
(c) लक्षद्वीप और मालदीव द्वीपसमूह के
(d) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के
Correct Answer:
(b) मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के
Solution:
पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के मध्य स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी (पाक की खाड़ी) को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
4.
पाक जलडमरूमध्य किनके मध्य स्थित है?
[M.P.P.S.C. (Pre), 2018]
(a) भारत और पाकिस्तान
(b) भारत और बांग्लादेश
(c) भारत और श्रीलंका
(d) भारत और मालदीव
Correct Answer:
(c) भारत और श्रीलंका
Solution:
पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के मध्य स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी (पाक की खाड़ी) को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
5.
फारस की खाड़ी सीमा नहीं बनाती है?
[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
(a) बहरीन से
(b) इराक से
(c) कुवैत से
(d) ओमान से
Correct Answer:
(d) ओमान से
Solution:
फारस की खाड़ी ओमान से सीमा नहीं बनाती है।
6.
निम्नलिखित में से कौन-सा फारस की खाड़ी (पर्सियन गल्फ) का समुद्र तटीय देश नहीं है?
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
(a) कुवैत
(b) ओमान
(c) कतर
(d) संयुक्त अरब अमीरात
Correct Answer:
(b) ओमान
Solution:
फारस की खाड़ी ओमान से सीमा नहीं बनाती है।
7.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?
[U.P.P.C.S. (Mains) 2003]
(a) बोथनिया की खाड़ी - फ्रांस
(b) बैफिन की खाड़ी - अर्जेंटीना
(c) कारपेंटरिया की खाड़ी - कनाडा
(d) टोन्किन की खाड़ी - वियतनाम
Correct Answer:
(d) टोन्किन की खाड़ी - वियतनाम
Solution:
बोथनिया की खाड़ी स्वीडन और फिनलैंड के मध्य अवस्थित है, बैफिन की खाड़ी कनाडा और ग्रीनलैंड के मध्य, कारपेंटरिया की खाड़ी ऑस्ट्रेलिया में, जबकि टोन्किन की खाड़ी वियतनाम और चीन के मध्य अवस्थित है।
8.
हिंद महासागर और लाल सागर को कौन-सी जलसंघि जोड़ती है?
[53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]
(a) बाब-अल-मनदेब
(b) हॉरमुज
(c) बोसपोरस
(d) मलक्का
Correct Answer:
(a) बाब-अल-मनदेब
Solution:
हिंद महासागर (अदन की खाड़ी) और लाल सागर को बाब-अल-मनदेब जलसंधि जोड़ती है। अन्य विकल्पों का विवरण इस प्रकार है- हॉरमुज जलसंधि - फारस की खाड़ी एवं ओमान की खाड़ी बोसपोरस जलसंधि - काला सागर एवं मरमरा सागर मलक्का जलसंधि अंडमान सागर एवं द.चीन सागर
9.
लोमबोक जलडमरूमध्य किन दो द्वीपों के मध्य स्थित है?
[R.O./A.R.O. (Mains), 2017]
(a) बाली एवं लोमबोक
(b) लोमबोक एवं सम्बावा
(c) सम्बावा एवं जावा
(d) जावा एवं बाली
Correct Answer:
(a) बाली एवं लोमबोक
Solution:
लोमबोक जलडमरूमध्य इंडोनेशिया के बाली एवं लोमबोक द्वीपों के मध्य स्थित है। यह जलडमरूमध्य जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है।
10.
मलक्का जलसंयोजक में आने-जाने की सुविधाएं हैं-
[44th B.P.S.C. (Pre) 2000]
(a) हिंद महासागर से चीन सागर तक
(b) लाल सागर से भूमध्य सागर तक
(c) अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक
(d) भूमध्य सागर से काला सागर तक
Correct Answer:
(a) हिंद महासागर से चीन सागर तक
Solution:
मलक्का जलसंधि (Strait of Malacca) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को मलेशिया से अलग करती है। यह हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है। इस जलसंयोजक के माध्यम से हिंद महासागर (अंडमान सागर) से दक्षिणी चीन सागर (प्रशांत महासागर) तक आवागमन की सुविधाएं हैं।
Submit Quiz
1
2
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Optics part (3)
Computer and Information Technology-part (1)
Heat and Thermodynamics part-(2)
Space Part-3
Space Part-2
Space Part-1