जलमंडल

Total Questions: 6

1. निम्नलिखित में से कौन-सी जलसंधि (strait) जावा सागर और हिंद महासागर के बीच स्थित है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) सुंडा
Solution:सुंडा जलसंधि जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ती है। यह जलसंधि इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप को अलग करती है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी जलसंधि श्रीलंका को भारत से अलग करती है? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) पाक जलसंधि
Solution:पाक जलसंधि श्रीलंका को भारत से अलग करती है। यह भारत के तमिलनाडु राज्य और द्वीपीय राष्ट्र श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच एक जलडमरूमध्य है।

3. निम्न में से कौन-सा देश भारत के साथ समुद्री रेखा साझा करता है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मालदीव
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में मालदीव भारत के साथ समुद्री रेखा साझा करता है। मालदीव हिंद महासागर में भारत के लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है। आठ डिग्री चैनल भारत और मालदीव के बीच समुद्री सीमा का निर्धारण करता है।

4. उस भौगोलिक विशेषता का क्या नाम है जो यूरोप और अफ्रीका के बीच सीमा का काम करती है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
Solution:जिब्राल्टर जलडमरूमध्य यूरोप और अफ्रीका के बीच सीमा का काम करती है। जिब्राल्टर जलसंधि अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है और यूरोप महाद्वीप के देश स्पेन को अफ्रीका महाद्वीप के देश मोरक्को से अलग करती है।

5. जल संसाधन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जल एक चक्रीय संसाधन है।
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में जल एक चक्रीय संसाधन है। चक्रीय संसाधन उन संसाधनों को कहते हैं जो प्राकृतिक रूप से पुनर्जत्पन्न होते हैं तथा जिनका उपयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

6. भूमि पर गिरने वाले जल का कितना प्रतिशत भाग महासागरों के साथ-साथ अन्य स्थानों से वाष्पीकरण द्वारा वायुमंडल में लौटता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) 59%
Solution:धरातल पर गिरने वाले जल का लगभग 59 प्रतिशत भाग महासागरों एवं अन्य स्थानों से वाष्पीकरण के द्वारा वायुमंडल में चला जाता है।