1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
2. यह समझौता ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है, जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि, उद्योग-पूर्व स्तर (Pre-industrial Levels) से 2°C या कोशिश करें कि 1.5°C से भी अधिक न होने पाए।
3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC की बैठक में कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए गए। यह समझौता ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है। इसका लक्ष्य है कि इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (Pre-industrial Level) से 2°C या यदि संभव हो सके, तो 1.5°C से अधिक न होने पाए। अतः कथन 2 सही है। इस सम्मेलन का महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की तथा साथ-ही-साथ कई देशों की सहायता से वर्ष 2020 तक 100 अरब डॉलर जलवायु निधि जमा करने की प्रतिबद्धता जताई। अतः कथन 3 गलत है। यह समझौता 4 नवंबर, 2016 से प्रभावी हो गया है। अतः कथन 1 भी गलत है।