जलवायु परिवर्तन

Total Questions: 17

1. निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए - [I.A.S.(Pre) 2023]

1. बड़े पैमाने पर बारीक पिसी हुई बेसाल्ट शैल खेतों में बिछाना

2. चूना मिलाकर महासागरों की क्षारीयता बढ़ाना

3. विभिन्न उद्योगों द्वारा निर्मुक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अभिग्रहण कर उसे कार्बोनेटीकृत जल के रूप में परित्यक्त भूमिगत खानों के अंदर में पंप करना

उपर्युक्त गतिविधियों में से कितनी, कार्बन अभिग्रहण और विविक्तीभवन (सिक्वेस्ट्रेशन) के लिए प्रायः विचार और चर्चा में लाई जाती हैं?

Correct Answer: (c) सभी तीन
Solution:बड़े पैमाने पर बारीक पिसी हुई बेसाल्ट शैल को खेतों में बिछाने को उन्नत अपक्षय के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया में रासायनिक प्रक्रियाओं के तहत वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने में मदद मिलती है। इसमें होता यह है कि खेतों में विद्यमान खनिज कार्बन डाइऑक्साइड से प्रतिक्रिया करके स्थिर कार्बोनेट का निर्माण करते हैं। इससे मिट्टी की कार्बन भंडारण क्षमता बढ़ जाती है तथा उसकी उर्वरता तथा फसल पैदावार भी बढ़ जाती है। इस तरह कथन 1 सत्य है। विदित हो कि चूना मिलाकर महासागरों की क्षारीयता बढ़ाने की प्रक्रिया में समुद्री जल में चूना पत्थर या अन्य क्षारीय खनिजों को घोलना शामिल है। यह प्रक्रिया समुद्र में CO, को खोजने की क्षमता को बढ़ा सकती है। इस तरह कथन 2 भी सत्य है। इसके अतिरिक्त विभिन्न उद्योगों द्वारा निर्मुक्त कार्बन डाइऑक्साइड का अभिग्रहण कर उसे कार्बोनेटीकृत जल के रूप में परित्यक्त भूमिगत खानों के अंदर पंप करना भी कार्बन संग्रहण को बढ़ाता है। इसके तहत औद्योगिक प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड को संगृहीत करना भी शामिल है। इस तरह से तीनों कथन सत्य हैं।

2. वर्ष 2022 में विश्व में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में, भारत किस स्थान पर था? [U.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (b) 9वां
Solution:14 नवंबर, 2022 को जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2023 के अनुसार, ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भारत विश्व में 8वें स्थान पर है। जबकि जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2024 में भारत 7वें स्थान पर है।

3. मानव की कौन-सी क्रिया जलवायु से सर्वाधिक प्रभावित होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) कृषि
Solution:जलवायु परिवर्तन कृषि को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। तापमान बढ़ने से मिट्टी की नमी और कार्यक्षमता प्रभावित होगी। मिट्टी में लवणता बढ़ेगी। जलवायु परिवर्तन से फसलों की उत्पादकता भी प्रभावित होगी।

4. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

कथन (A) : भारत में जलवायु परिवर्तन से सामाजिक तनाव बढ़ रहा है।

कारण (R) : मौसम की चरम दशा की बारंबारता एवं तीव्रता से खाद्य सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही कारण है।
Solution:जलवायु परिवर्तन से संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। वन, चारागाह, कृषि भूमि, नदीय जल, भू-जल आदि संसाधनों को लेकर तनाव तथा आपदा की स्थिति, प्रवसन को लेकर संघर्ष आदि के अनेक प्रमाण उपलब्ध हैं, जो जलवायु परिवर्तन को सामाजिक तनाव में वृद्धि करने वाला एक प्रमुख कारक सिद्ध करते हैं। अनेक अध्ययन जलवायु परिवर्तन का कृषि एवं वानिकी के उत्पादन एवं उत्पादकता दोनों पर गंभीर दुष्परिणाम की पुष्टि करते हैं। भविष्य में और भी जटिल स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। मौसम की चरम दशाओं की बारंबारता से कृषि क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित होता है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा का प्रश्न खड़ा होता है। खाद्य असुरक्षा की स्थिति में अनावश्यक खाद्य संग्रहण तथा खाद्यान्न संसाधनों पर बलपूर्वक नियंत्रण की प्रवृत्ति का विकास होता है, जो अंततः सामाजिक तनाव को जन्म देता है। अतः खाद्य असुरक्षा भी सामाजिक तनाव का एक प्रमुख कारक है। इस तरह कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या भी कर रहा है।

5. निम्न में से कौन जलवायु परिवर्तन के खगोलीय सिद्धांतों से संबंधित नहीं है? [U.P.P.C.S. Re. Exam (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) सौर किरणित ऊर्जा (सौर विकिरण)
Solution:मिलुटिन मिलानकोविच (Milutin Milankovitch) ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित सिद्धांत दिए जो कि पृथ्वी की लंबी अवधि की कक्षीय स्थिति से संबंधित है। पृथ्वी की कक्षा की उत्केंद्रता, पृथ्वी की घूर्णन अक्ष की तिर्यकता, विषुव अयन इस सिद्धांत के अंग हैं

6. ग्रामीण सड़क निर्माण में, पर्यावरणीय दीर्घोपयोगिता को सुनिश्चित करने अथवा कार्बन पदचिह्न को घटाने के लिए निम्नलिखित में से किसके प्रयोग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है? [I.A.S. (Pre.) 2020]

1. ताम्र स्लैग

2. शीत मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी

3. जीयोटेक्सटाइल्स

4. उष्ण मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी

5. पोर्टलैंड सीमेंट

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1, 2 और 3
Solution:प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण में, पर्यावरणीय दीर्घोपयोगिता को सुनिश्चित करने अथवा कार्बन पदचिह्न को घटाने के लिए ताम्र स्लैग, शीत मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी और जियोटेक्सटाइल्स के प्रयोग को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। उष्ण मिश्रित ऐस्फाल्ट प्रौद्योगिकी में कई गैसों का उत्सर्जन होता है, जबकि पोर्टलैंड सीमेंट एक प्रमुख कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जक है।

7. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एशिया-पैसिफिक संघ के सदस्यों के संबंध में सही है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

1. उनकी जनसंख्या विश्व जनसंख्या का 45% है।

2. वे विश्व की 48% ऊर्जा का उपयोग करते हैं।

3. वे विश्व की 48% हरित गृह गैसों के निस्सारण के लिए उत्तरदायी हैं।

4. वे क्योटो प्रोटोकॉल को समर्थन देना चाहते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 2, 3 तथा 4
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर था। वर्तमान में एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 38 प्रतिशत है। ये देश विश्व के कुल ऊर्जा उपयोग के लगभग 60 प्रतिशत का उपयोग करते हैं। एपेक देशों का विश्व की कुल हरित गृह गैसों के उत्सर्जन में लगभग 60 प्रतिशत का योगदान है। एपेक देश क्योटो प्रोटोकॉल का समर्थन करते हैं, परंतु इसके कुछ देशों ने इसका अनुमोदन नहीं किया है।

8. निम्नलिखित गैसों में से कौन-सी एक ग्रीन हाउस गैस नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (e) c & d
Solution:ग्रीन हाउस (हरित गृह) गैसें वे हैं जो कि पृथ्वी, वातावरण तथा बादलों द्वारा उत्सर्जित ऊष्मीय अवरक्त विकिरण को अवशोषित एवं उत्सर्जित करती हैं। इनमें से प्रमुख हैं-कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), जलवाष्प (H₂O), नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O), मीथेन (CH₁) और ओजोन (O₃)। उपर्युक्त तथ्य से यह स्पष्ट है कि ऑक्सीजन (0₂) एक ग्रीन हाउस गैस नहीं है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂) भी प्रत्यक्ष ग्रीनहाउस गैस नहीं है।

9. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) चीन
Solution:वर्तमान में (2021 के नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश चीन है, जो विश्व के कुल CO, उत्सर्जन का लगभग 29 प्रतिशत (8 मार्च, 2022 को जारी IEA के आंकड़ों के अनुसार 33%) है। संयुक्त राज्य अमेरिका 14 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत 7 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर तथा रूस 5 प्रतिशत के साथ चौथे व जापान 3 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा ग्लोबल कार्बन उत्सर्जक है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:चीन विश्व का सबसे बड़ा ग्लोबल कार्बन उत्सर्जक देश है।