जलवायु

Total Questions: 45

1. दिए गए विकल्पों में से सही कथन का चयन कीजिए। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) केरल के तटीय क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में बहुत कम अंतर होता है।
Solution:केरल में दिन तथा रात का तापमान लगभग समान ही रहता है।

2. भारतीय मानसून और अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आई.टी.सी.जेड.) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति में परिवर्तन भारत में मानसून के प्रतिरूप को प्रभावित कर सकता है।
Solution:भारत में सितंबर महीने से मानसून का प्रत्यावर्तन शुरू हो जाता है, जिसका कारण सूर्य के दक्षिणायन होने के कारण अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) का दक्षिण की ओर खिसकना है। अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति में परिवर्तन भारत में मानसून के प्रतिरूप को प्रभावित कर सकता है। शेष सभी विकल्प गलत हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाला एक कारक नहीं है? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सहारा रेगिस्तान
Solution:समुद्र से दूरी, समुद्री धाराएं, समुद्र की स्थिति, भूमि का ढलान तथा मिट्टी की प्रकृति जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक हैं। हिंद महासागर, पश्चिमी घाट तथा हिमालय पर्वत भारत की जलवायु को प्रभावित करते हैं, जबकि सहारा रेगिस्तान इस श्रेणी में नहीं आता है।

4. दक्षिण-पश्चिम मानसून की ऋतु के दौरान भारत में दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों की दिशा क्या होती है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) दक्षिण-पश्चिमी
Solution:दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान भारत में दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होती है। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम आमतौर पर जून से सितंबर तक रहता है।

5. भारत में, उपोष्ण वनस्पति क्षेत्र में औसत वार्षिक तापमान कितना होता है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 17°C से 24°C
Solution:भारत में उपोष्ण वनस्पति क्षेत्र में औसत वार्षिक तापमान 17°C से 24°C के मध्य होता है। यहां पर औसत वार्षिक वर्षा लगभग 75-125 सेमी. के मध्य होती है।

6. भारत के ....... राज्यों से मानसून की वापसी सितंबर की शुरुआत में शुरू हो जाती है। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तर-पश्चिमी
Solution:सितंबर की शुरुआत तक भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो जाती है। मध्य अक्टूबर तक यह प्रायद्वीप के उत्तरी आधे हिस्से से पूरी तरह से हट जाता है।

7. दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में जब एक-दो या कई सप्ताह तक वर्षा न हो, तो इस परिघटना को क्या कहा जाता है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) मानसून में विच्छेद
Solution:दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में एक बार कुछ दिनों तक वर्षा होने के बाद यदि एक-दो या कई सप्ताह तक वर्षा न हो तो इसे मानसून में विच्छेद कहा जाता है। यह विच्छेद उत्तरी भारत के विशाल मैदान में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की संख्या कम होने तथा अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र की स्थिति में बदलाव आने से, पश्चिमी तट पर आर्द्र पवनों का तट के समानांतर प्रवाहित होने से तथा राजस्थान में वायुमंडल के निम्न स्तरों पर तापमान की विलोमता वर्षा करने वाली आर्द्र पवनों को ऊपर उठने से रोकने के फलस्वरूप होता है।

8. भारत में निम्नलिखित में से किस मौसम को परिवर्तनीय मौसम के नाम से जाना जाता है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मानसून की वापसी
Solution:मानसून की वापसी को परिवर्तनीय मौसम के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर जून के प्रारंभ से केरल में मानसून की शुरुआत होती है। वहीं सितंबर के आस-पास मानसून पीछे हटने लगता है।

9. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में गर्मी के मौसम में 'लू' हवा नहीं चलती है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) गोवा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में 'लू' नामक स्थानीय पवन गोवा में नहीं चलती है। 'लू' ग्रीष्मकाल का एक प्रभावी लक्षण है। ये धूल भरी गर्म एवं शुष्क पवन होती है जो कि मुख्यतः दिन के समय भारत के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में चलती है।

10. भारत की जलवायु को, निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) मानसूनी जलवायु
Solution:भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है। किसी क्षेत्र में लंबे समय तक जो मौसम की स्थिति होती है, उसे उस स्थान की जलवायु या क्लाइमेट कहा जाता है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।