जलवायु

Total Questions: 45

11. भारत के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता गलत है? [Phase-XI 27 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) इन वनों में वार्षिक वर्षा 150 सेमी. से कम होती है।
Solution:उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है। ये वन भारत के अत्यधिक आर्द्र तथा उष्ण भागों में मिलते हैं। इनकी सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक होती है।

12. किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमंडल की प्रतिदिन की परिस्थिति उस स्थान का/की ....... कहलाती है। [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) मौसम
Solution:किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु की गति आदि के आधार पर वायुमंडल का दिन-प्रतिदिन की स्थिति को उस स्थान का मौसम कहा जाता है।

13. भारत के उत्तरी भाग में ....... ग्रीष्मकाल में होती है। [MTS (T-I) 15 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) वायु दाब में कमी
Solution:देश के उत्तरी भाग में, ग्रीष्मकाल में तापमान में वृद्धि होती है तथा वायुदाब में कमी आती है। मई के अंत में, उत्तर-पश्चिम में थार के रेगिस्तान से लेकर पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में पटना तथा छोटा नागपुर पठार तक एक कम दाब का लंबवत क्षेत्र बन जाता है। पवन का परिसंचरण इस गर्त के चारों ओर प्रारंभ होता है।

14. भारत की जलवायु का वर्णन करने के लिए प्रयुक्त सामान्य शब्द क्या है? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) उष्णकटिबंधीय मानसून
Solution:भारत एक उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु वाला देश है। हालांकि भारत उष्ण एवं उपोष्ण दोनों कटिबंधों में स्थित है। अतः इस प्रश्न का निकटतम उत्तर विकल्प (b) होगा।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक भारत की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) देशांतर
Solution:देशांतर किसी स्थान विशेष की जलवायु को प्रभावित नहीं करते हैं। भारत की जलवायु को अक्षांश, ऊंचाई और वायु दाब तथा पवन जैसे कारक प्रभावित करते हैं।

16. भारत में मानसून निवर्तन किस महीने के दौरान होता है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अक्टूबर और नवंबर
Solution:भारत में मानसून के पहुंचने को 'मानसून का आगमन' और भारत से मानसून के वापस लौटने को 'मानसून का निवर्तन' कहा जाता है। मानसून जून के प्रथम सपताह में भारत में प्रवेश करता है और अक्टूबर तथा नवंबर तक यह संपूर्ण भारत से वापस लौट जाता है।

17. निम्नलिखित में से क्या भारतीय मानसून को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) पश्चिमी विक्षोभ
Solution:पश्चिमी विक्षोभ भारतीय मानसून को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं निभाता है। जबकि जेट धारा, तिब्बत का पठार तथा अंतः/अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र भारतीय मानसून को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

18. भारत के अधिकांश भागों में जून से सितंबर के दौरान वर्षा क्यों होती है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के कारण
Solution:दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के कारण भारत के अधिकांश भागों में जून से सितंबर के दौरान वर्षा होती है। पश्चिमी घाट दक्षिणी- पश्चिमी मानसून पवनों के मार्ग में दीवार की भांति खड़ा है, जिस कारण इस पर्वतमाला के पश्चिमी ढालों तथा पश्चिमी तटीय मैदान में भारी वर्षा होती है।

19. वर्षा को ....... नामक एक यंत्र द्वारा मापा जाता है। [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) वर्षामापी
Solution:वर्षा मापने के यंत्र का उपयोग वर्षा की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है। इसे वर्षामापी (Rain gauge) कहा जाता है।

20. केरल और कर्नाटक में पूर्व-मानसून वर्षा को ....... के रूप में जाना जाता है। [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) आम्र वर्षा
Solution:मानसून से पहले होने वाली वर्षा जो केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में सामान्य घटनाएं हैं, उन्हें आम्र वर्षा के रूप में जाना जाता है।