जलवायु

Total Questions: 45

21. भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य दक्षिण पश्चिम मानसून से वर्षा प्राप्त करने वाला पहला राज्य है? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) केरल
Solution:दक्षिण-पश्चिम मानसून से सर्वप्रथम केरल में वर्षा होती है। भारत में यह वर्षा मानसून के आगमन का प्रतीक है।

22. ....... की दक्षिणी श्रेणियों में स्थित मॉसिनराम में विश्व की सर्वाधिक औसत वर्षा होती है। [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) खासी पहाड़ियों
Solution:भारत में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय तथा मेघालय हैं। इन क्षेत्रों में 250 सेमी. से अधिक वार्षिक वर्षा होती है। चेरापूंजी और मॉसिनराम जैसे सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान भी मेघालय राज्य में ही स्थित हैं। यह (मॉसिनराम) खासी पहाड़ियों का हिस्सा है।

23. भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर मानसून के कारण वर्षा होती है? [CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश
Solution:तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश राज्य में पूर्वोत्तर मानसून के कारण अक्टूबर से दिसंबर के दौरान वर्षा होती है। उत्तर- पूर्वी मानसून से तमिलनाडु की कुल वर्षा का लगभग 40-50 प्रतिशत (लगभग 48 प्रतिशत) प्राप्त होता है।

24. भारत के पश्चिमी तटों पर गर्मियों के दौरान काफी मात्रा में वर्षा (substantial rainfall) का मुख्य कारण क्या है? [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पश्चिमी घाट
Solution:भारत के पश्चिमी तटों पर गर्मियों के दौरान काफी मात्रा में वर्षा का मुख्य कारण पश्चिमी घाट है। पश्चिमी घाट दक्षिणी- पश्चिमी मानसून पवनों के मार्ग में दीवार की भांति खड़ा है।

25. भारत का कौन-सा राज्य प्रसिद्ध तूफान 'काल बैसाखी' से संबंधित है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) पश्चिम बंगाल
Solution:पश्चिम बंगाल में गरज के साथ तेज आंधी और भारी बारिश होती है जिसे 'काल बैसाखी' के नाम से जाना जाता है।

26. भारत में, शीत ऋतु के दौरान वायु के जेट प्रवाह की ऊंचाई कितनी होती है? [C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 9-13 किमी.
Solution:शीत ऋतु में भारत का मौसम मध्य एवं पश्चिम एशिया में वायुदाब के वितरण से प्रभावित होता है। इस समय हिमालय के उत्तर में तिब्बत पर उच्च वायुदाब केंद्र स्थापित हो जाता है। इस उच्च वायुदाब केंद्र के दक्षिण में भारतीय उपमहाद्वीप की ओर निम्न स्तर पर धरातल के साथ-साथ पवनों का प्रवाह प्रारंभ हो जाता है। भारत में, शीत ऋतु के दौरान वायु के जेट प्रवाह की ऊंचाई लगभग 9-13 किमी. के मध्य होती है।

27. भारत में, सर्दी के महीनों के दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात, कहां से उत्पन्न होते हैं? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) भूमध्य सागर के ऊपर
Solution:भारत में, सर्दी के महीनों के दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से भारतीय उपमहाद्वीप में प्रवेश करने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात, भूमध्य सागर के ऊपर से उत्पन्न होता है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभों के कारण शीतकाल में वर्षा होती है।

28. निम्नलिखित में से किसे विश्व के सबसे आर्द्र स्थान के रूप में जाना जाता है? [CGL (T-I) 05 दिसंबर, 2022 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) मॉसिनराम
Solution:विश्व का सबसे अधिक आर्द्र स्थान भारत में स्थित मॉसिनराम है। यह मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले में अवस्थित है।

29. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण अक्टूबर और नवंबर के दौरान वर्षा होती है? [CGL (T-I) 13 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) तमिलनाडु
Solution:तमिलनाडु राज्य में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण अक्टूबर और नवंबर के दौरान वर्षा होती है। उत्तर-पूर्वी मानसून से तमिलनाडु की कुल वर्षा का लगभग 50-60 प्रतिशत प्राप्त होता है।

30. भारत में 'महावट' (Mahawat) क्या है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सर्दी के मौसम के दौरान चक्रवाती वर्षा
Solution:पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चक्रवाती विक्षोभों के कारण सर्दियों में वर्षा, जिसे स्थानीय तौर पर 'महावट' कहा जाता है, की कुल मात्रा कम होती है, लेकिन ये रबी की फसल के लिए महत्वपूर्ण होती है।