जलवायु

Total Questions: 45

31. निम्नलिखित में से किस स्थान पर मानसून के मौसम के दौरान सबसे कम वर्षा होती है? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) लेह
Solution:भारत में सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान लेह है। यहां पर औसत वार्षिक वर्षा लगभग 50 मिमी. (वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार 63.8 मिमी.) है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा वह कारक नहीं है, जिससे भारत में वर्षा होती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रतिचक्रवात
Solution:प्रतिचक्रवात वह कारक नहीं है, जिससे भारत में वर्षा होती है। अतः सही उत्तर विकल्प (c) होगा। पार्वतिकी चक्रवात तथा संवहनीय कारक वर्षा में सहायक होते हैं। जब धरातल पर उठती गर्म एवं आर्द्र वायु की एडियाबेटिक ताप पतन दर आस- पास की वायु के ताप पतन दर से कम हो, तो वायु अस्थिर होकर निरंतर ऊपर उठकर ठंडी हो जाती है तथा ओसांक के बाद संघनन प्रारंभ हो जाता है। जब संघनन हिमांक के ऊपर संपन्न होता है, तो जल सीकरों का तथा हिमांक से नीचे हिम सीकरों का निर्माण होता है। इनका आकार धीरे-धीरे बढ़ता जाता है तथा अधिक मात्रा में हो जाने पर इनके समूह बादल की रचना करते हैं।

33. मूसलाधार बारिश किसी भी मात्रा में बारिश होती है, जिसे विशेष रूप से भारी माना जाता है। तदनुसार निम्नलिखित में से किस भारतीय क्षेत्र में अक्टूबर और नवंबर के दौरान इस प्रकार की वर्षा होती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) दक्षिण-पूर्व कर्नाटक
Solution:दक्षिण-पूर्व कर्नाटक में अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान मूसलाधार वर्षा होती है। भारत में अक्टूबर-नवंबर में लौटते मानसून (उत्तर-पूर्वी मानसून) से 65-75 सेमी. तक वर्षा होती है, जो आंतरिक भागों की तरफ घटती जाती है।

34. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) शिलांग
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में, शिलांग क्षेत्र में वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है। मॉसिनराम भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स जिले में स्थित है। यह क्षेत्र मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 55 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

35. शीत ऋतु के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में वर्षा होने में कौन-सा कारक योगदान देता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) पश्चिमी विक्षोभ
Solution:पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में सर्दियों (शीत ऋतु) के दौरान वर्षा के लिए जिम्मेदार है। यह वर्षा, इन क्षेत्रों में बोई जाने वाली रबी की फसलों की वृद्धि में सहायक होती है।

36. निम्नलिखित में से किस ऋतु में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राज्यों में वर्षा होती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) शीत ऋतु
Solution:पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में सर्दियों (शीत ऋतु) के दौरान वर्षा के लिए जिम्मेदार है। यह वर्षा, इन क्षेत्रों में बोई जाने वाली रबी की फसलों की वृद्धि में सहायक होती है।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा गलत मिलान किया गया है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) पर्वतीय जलवायु - उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड
Solution:पर्वतीय जलवायु हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी पश्चिमी हिमालय (लद्दाख और कश्मीर को छोड़कर) में पाए जाते हैं। पर्वतीय भागों में ऊंचाई के साथ तापमान तथा वायुदाब में सामान्यतः कमी होती जाती है और सूर्यातप एवं विकिरण की गहनता में वृद्धि होती है।

38. भारतीय मानसून की 'बंगाल की खाड़ी की शाखा' और 'अरब सागर शाखा' का विलय कहां पर होता है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग
Solution:भारतीय मानूसन की 'बंगाल की खाड़ी की शाखा' और 'अरब सागर शाखा' का विलय गंगा के मैदान के उत्तर-पश्चिमी भाग पर होता है। कन्याकुमारी समुद्र तट बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर का संगम बिंदु है। इस स्थान को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है।

39. काल बैसाखी (Norwesters) ....... में शाम के समय आने वाला एक भयानक तूफान है। [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) बंगाल और असम
Solution:काल बैसाखी बंगाल और असम में शाम के समय आने वाला एक भयानक तूफान है। यह एक प्रकार की मानसून पूर्व तड़ित झंझा है।

40. कम-से-कम ....... वर्ष की अवधि के दौरान किसी स्थान के मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं की औसत परिस्थिति वहां की जलवायु कहलाती है। [CGL (T-I) 03 दिसंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 30
Solution:प्रश्नानुसार, कम-से-कम 30 वर्ष की अवधि के दौरान किसी स्थान के मौसम की अवस्थाओं तथा विविधताओं की औसत परिस्थिति वहां की जलवायु कहलाती है। जलवायु किसी क्षेत्र में लंबे समय की दैनिक मौसमी दशाओं का माध्य है, जिसे तापमान, वर्षण, वायुदाब, पवनों एवं आर्द्रता द्वारा व्यक्त किया जाता है।