जीव विज्ञान की उपशाखाएं

Total Questions: 4

1. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ 'फलों को उगाना' है? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) पोमिकल्चर
Solution:पोमिकल्चर (Pomiculture) से तात्पर्य है, 'फलों को उगाना।' पोमिकल्वर शब्द लैटिन शब्द 'पोपस' से लिया गया है, जिसका अर्थ फल होता है। सामान्यतया पोमिकल्चर के माध्यम से उगाए जाने वाले फलों में सेब, नाशपाती आदि हैं।

2. विशेष रूप से निर्मित पोखरों और तालाबों में मत्स्यपालन को ....... कहते हैं। [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) पिसीकल्चर (मत्स्यपालन)
Solution:विशेष रूप से निर्मित पोखरों एवं तालाबों में मत्स्यपालन को पिसीकल्चर (मत्स्यपालन) कहते हैं। मत्स्यपालन मछली का कृत्रिम प्रजनन, पालन और प्रत्यारोपण है। इसे मछली पालन के नाम से भी जाना जाता है।

3. निम्नलिखित में से किसे "सेरीकल्चर" कहा जाता है? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रेशम के कीटों का वाणिज्यिक पालन
Solution:'रेशम के कीटों के वाणिज्यिक पालन' को 'सेरीकल्चर' कहा जाता है। रेशम उत्पादन एक कृषि आधारित उद्योग है, इसमें कच्चे रेशम के उत्पादन हेतु रेशम के कीड़ों को पाला जाता है। भारत विश्व के प्रमुख रेशम उत्पादक देशों में से एक है।

4. कीटों का मनुष्यों, पर्यावरण और अन्य जीवों के साथ संबंधों का अध्ययन निम्न में से क्या कहलाता है? [CGL (T-I) 18 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) एंटोमोलॉजी (Entomology)
Solution:कीटों का मनुष्यों, पर्यावरण और अन्य जीवों के साथ संबंधों का अध्ययन एंटोमोलॉजी (Entomology) कहलाता है।