जीव विज्ञान (रेलवे) (Part-VI)

Total Questions: 50

1. माइटोकॉन्ड्रिया को 'अजीब' अंगक क्यों माना जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) क्योंकि इनमें राइबोसोम और डीएनए होते हैं।
Solution:माइटोकॉन्ड्रिया और क्लोरोप्लास्ट (हरितलवक) को बाह्य अंग (strange organelles) के रूप में संदर्भित किया जाता है क्योंकि उनका अपना डीएनए और राइबोसोम होता है।

• यह आदिम प्रोकैरियोट्स के रूप में उनकी विकासवादी उत्पत्ति के कारण है। वे अंततः यूकेरियोटिक कोशिका का हिस्सा हैं।

• वे स्वतंत्र रूप से प्रतिकृति (Replicate) बना सकते हैं और अपने स्वयं के प्रोटीन का उत्पादन कर सकते हैं।

2. पौधे अपने अपशिष्ट उत्पादों को किन विभिन्न भागों में संग्रहित करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) पत्तियों, रसधानियों और पुराने जाइलम में
Solution:पौधों में अपशिष्ट उत्पादों को कोशिकीय रसधानियों में संग्रहित किया जाता है जो एकल झिल्ली-बद्ध संरचना होती हैं।

• कुछ पौधे झड़ती हुई पत्तियों में अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह करते हैं, जबकि कुछ इसे रेजिन और गोंद के रूप में पुराने जाइलम में संग्रहित करते हैं।

3. मानव शरीर में श्वसन वर्णक कहां पाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) लाल रक्त कणिकाओं में
Solution:वर्णक (pigment) जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों में ले जाने में मदद करता है, श्वसन वर्णक के रूप में जाना जाता है।

• हीमोग्लोबिन मनुष्यों में आयरन युक्त श्वसन वर्णक है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।

• लाल रक्त कोशिकाओं का विशिष्ट लाल रंग हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण होता है।

4. निम्नांकित चित्र विभिन्न प्रकार की श्वेत रक्त कणिकाओं को दर्शाता है। सही नामांकन वाले विकल्प की पहचान कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) a-न्यूट्रोफिल, b-इओसिनोफिल, c-बेसोफिल, d-लिम्फोसाइट, e-मोनोसाइट
Solution:श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) जिन्हें ल्यूको साइट्स के रूप में भी जाना जाता है, प्रतिरक्षा कोशिकाएं हैं जो रक्त और लसीका तंत्र में फैली हुई होती हैं। चित्र में दिखाई गई पांच प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं इस प्रकार हैं:

• न्यूट्रोफिल-बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण के विरुद्ध मुख्य क्रिया।

• इओसिनोफिल्स-परजीवी संक्रमण के विरुद्ध मुख्य क्रिया।

• बेसोफिल्स-एलर्जी के प्रति प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार।

• लिम्फोसाइट्स-वायरल संक्रमण के विरुद्ध मुख्य क्रिया।

• मोनोसाइट्स-जीवाणु संक्रमण के विरुद्ध मुख्य क्रिया।

5. पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन कब होता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) श्वसन के दौरान
Solution:पौधे श्वसन अपशिष्ट उत्पादों के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड और पानी का उत्पादन करते हैं।

• हरे पौधों में, श्वसन के दौरान निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड प्रकाश संश्लेषण के दौरान उपयोग में लाई जाती है।

• ऑक्सीजन एक उत्पाद है जो प्रकाश संश्लेषण के दौरान उत्पन्न होता है और रंध्रों, जड़ कोशिका की दीवारों और अन्य मागर्गों से बाहर निकलता है।

6. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ शामिल हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) अंडे के छिलके, कागज, बासी बिस्किट, फल, सब्जियों के छिलके
Solution:बायोडिग्रेडेबल सामग्री ऐसे पदार्थ हैं जिन्हें सूक्ष्मजीवों और अन्य जीवित जीवों द्वारा विघटित या तोड़ा जा सकता है।

• बायोडिग्रेडेबल पदार्थ जैविक मूल के होते हैं और इसमें बचे हुए खाद्य पदार्थों, रसोई के कचरे जैसे फलों और सब्जियों के छिलके, सब्जियां, अंडे के छिलके, कागज जैसे जैविक कचरे शामिल होते हैं।

7. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरणीय कारक कुछ जंतुओं में विकासशील जीव के लिंग निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) तापमान
Solution:अधिकांश प्रजातियों में, निषेचन के दौरान लिंग का निर्धारण किया जाता है।

• हालांकि, अधिकांश कछुओं और मगरमच्छों का लिंग निषेचन के बाद निर्धारित होता है।

• विकसित हो रहे अंडों का तापमान ही यह तय करता है कि संतति नर होगी या मादा।

• इसे तापमान पर निर्भर लिंग का निर्धारण कहा जाता है।

8. मानव नरों में मौजूद लिंग गुणसूत्र XY हैं। इनके बीच क्या अंतर है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) X-गुणसूत्र बड़ा होता है, जबकि Y-गुणसूत्र छोटा होता है।
Solution:X गुणसूत्र, Y गुणसूत्र से पांच गुना बड़ा होता है।

• इसमें लगभग 900 जीन होते हैं, जबकि Y गुणसूत्र में लगभग 55 जीन होते हैं।

• Y गुणसूत्र पुरुषों में मौजूद होता है. जिनमें एक X और एक Y गुणसूत्र होता है. जबकि महिलाओं में दो X गुणसूत्र होते हैं।

9. वायूतक कोशिकाएं (Aerenchyma cells) ............... में पाई जाती हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) जलकुंभी
Solution:कई जलीय पौधों में, पैरेन्काइमा कोशिकाओं में पौधों को उछाल देने और उन्हें पानी में तैरने में सक्षम बनाने के लिए बड़ी वायु गुहाएं (large air Cavities) होती हैं।

• ऐसी पैरेन्काइमा कोशिकाओं को एरेन्क -ाइमा कहा जाता है।

• जलकुंभी में ऐसी कोशिकाएँ होती हैं, जो उन्हें पानी में तैरने में सक्षम बनाती हैं।

10. जल और गैसें कार्क (Cork) को पार नहीं कर पाती हैं, क्योंकि इसकी कोशिकाओं में ............ पाया जाता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) सूबेरिन
Solution:कॉर्क कोशिकाओं की पतली दीवारें एक मोमी पदार्थ से संतृप्त होती हैं जिसे सुबेरिन कहा जाता है।

• यह कॉर्क को पानी और हवा के लिए लगभग अभेद्य बनाता है।