जीव विज्ञान (विविध-भाग 2)

Total Questions: 50

31. ग्लिसरॉल को________के साथ मिलाने पर लिपिड बनते हैं। [RRB JE 02/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) वसीय अम्ल
Solution:वसीय अम्ल (Fatty acids) | Oligosaccharides::- एक प्रकार की कार्बोहाइड्रेट श्रृंखला जो तीन से दस सरल शर्कराओं (monosaccharides) से बनी होती है। Disaccharide (द्वि- शर्करा):- यह वह शर्करा है जो तब बनती है जब दो monosaccharides (साधारण शर्करा) glycosidic linkage से जुड़ते हैं। Peptide:- अमीनो अम्ल की एक छोटी श्रृंखला जो एक क्रम में एक दूसरे से बंध द्वारा जुड़ी होती है जिसे peptide bonds कहा जाता है।

32. नाड़ी की धड़कन (पल्स बीट)______से मापी जाती है। [RRB JE 02/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) धमनी
Solution:धमनी (Artery) यह परिसंचरण (cardiovascular) तंत्र का हिस्सा है। यह रक्त वाहिका है जो हृदय से शरीर की सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन युक्त रक्त ले जाती है। पल्स - यह प्रति मिनट दिल की धड़कनों की संख्या है जिसे कलाई (रेडियल धमनी), गर्दन के किनारे (कैरोटीड धमनी), घुटनों के पीछे (पॉप्लिटियल धमनी), कमर (फेमोरल धमनी) और पैर (डोर्सलिस पेडिस धमनी) पर महसूस किया जा सकता है।

33. स्मृति में सुधार के लिए आयुर्वेद में किस पौधे का उपयोग किया जाता है? [RRB JE 26/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) ब्राहमी
Solution:ब्राहमी: (Bacopa monnieri) को वॉटर हाईसोप, थाइम-लीव्ड ग्रेटीओला और हर्ब ऑफ ग्रेस के नाम से भी जाना जाता है, एक जड़ी-बूटी में बेकोसाइड्स नामक यौगिक होते हैं, जो स्मृति, सीखने और एकाग्रता सहित संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधीय पौधेः अश्वगंधा (Withania somnifera), हल्दी (Curcuma longa), शंखपुष्पी (Convolvulus pluricaulis), गोटू कोला (Centella asiatica) I

34. सार्कोलेमा वह झिल्ली है जो_______को कवर करती है। [RRB JE 27/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) मांसपेशीय तंतु
Solution:मांसपेशीय तंतु (एकल मांसपेशी कोशिकाएं) जब एक साथ समूहीकृत किया जाता है, तो वे आपके शरीर और आंतरिक अंगों में गति पैदा करने का कार्य करती हैं। रीढ़ की हड्डी (Spinal cord): यह तंत्रिका ऊतक से बनी एक पतली, लंबी और गोलाकार संरचना है जो मस्तिष्या और शरीर के बीच संकेतों को पहुंचाती है। तंत्रिका तंतु (Nerve fiber) यह तंत्रिका कोशिका की एक धागे जैसी सरंचना है और इसमें तंत्रिका तंत्र में एक तंत्रिकाक्ष (axon) और माइलिन आवरण होता है। ओत्रीय तंतु (Visceral fiber): वे फाइबर जो चिकनी मांसपेशियों को बनाता हैं जो अमाशय, आंतों और रक्त वाहिकाओं जैसे आंतरिक अंगों की दीवारों में पाए जाता हैं। आंत के अंगों का अध्ययन - स्प्लेनकोलॉजी।

35. वन________द्वारा वातावरण में नमी को बढ़ाते हैं। [RRB JE 27/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (c) वाष्पोत्सर्जन (Transpiration)
Solution:वाष्पोत्सर्जन पौधों से पानी के वाष्पीकरण की प्रक्रिया। यह तब होता है जब पौधे मिट्टी से तरल पानी लेते हैं और अपनी पत्तियों से जलवाष्प हवा में छोड़ते हैं। बहिःश्वासन यह फेफड़ों से कार्बन डाइऑक्साइड युक्त हवा को बाहर निकालने या छोड़ने की प्रक्रिया है। अंतःश्वसन यह सांस लेने या फेफड़ों में हवा भरने की प्रक्रिया है। ऑक्सीकरण यह एक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें परमाणु या अणु द्वारा इलेक्ट्रॉनों की हानि शामिल होती है।

36. शैवाल प्रस्फुटन (Algal bloom) के परिणाम स्वरूप निम्नलिखित में से क्या होता है? [RRB JE 27/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) सुपोषण (Eutrophication)
Solution:सुपोषण (Eutrophication) वह प्रक्रिया जिसमें अत्यधिक खनिजों और पोषक तत्वों के कारण जल निकाय में शैवाल की अत्यधिक वृद्धि होती है। लवणीकरण (Salinization) यह बाढ़ या खारे पानी के सैलाब, बांधों के टूटने, तूफान, सुनामी या बड़े अंतर्देशीय जल निकायों के सूखने के कारण होता है। जैवआवर्धन (Biomagnification) वह प्रक्रिया जिसमें रासायनिक पदार्थ प्रत्येक पोषी स्तर पर अधिक संकेंद्रित हो जाते हैं। ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के औसत तापमान में क्रमिक वृद्धि की घटना है।

37. ऐसी प्रक्रिया जिसके द्वारा जीवित पौधे की कोशिका का परासरण के द्वारा जल कम हो जाता है और सिकुड़ जाता है उसे_________कहा जाता है। [RPF Constable 18/01/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) प्लाज्मोलिसिस
Solution:प्लाज्मोलिसिस (Plasmolysis): कोशिका से जल की कमी के परिणामस्वरूप पादप कोशिका के प्रोटोप्लाज्म के सिकुड़ने की प्रक्रिया। साइटोलिसिस (Cytolysis): ऐसा तब होता है, जब एक कोशिका परासरणी असंतुलन के कारण नष्ट हो जाता है, जिससे अतिरिक्त पानी कोशिका में फैल जाता है। हीमोलिसिस (Hemolysis): लाल रक्त कोशिकाओं का टूटना।

38. इनमें से कौन सा एंटीबायोटिक नहीं है? [RPF Constable 20/01/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) पैरासिटामोल
Solution:पेरासिटामोल (Paracetamol) यह हल्के से मध्यम दर्द, सिरदर्द और बुखार के उपचार के लिए अनुशंसित दवा है। एंटीबायोटिक - बैक्टीरिया को मारने या उसके विकास को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है। पेनिसिलिन कवक से प्राप्त होता है। एरिथ्रोमाइसिन (Erythromycin) एक एंटीबायोटिक जिसका उपयोग कई जीवाणु संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसमें श्वसन पथ संक्रमण, त्वचा संक्रमण, क्लैमाइडिया संक्रमण, पेल्विक सूजन रोग और सिफलिस शामिल हैं।

39. मानव ध्वनियों का उत्पादन_______में कंपन के कारण होता है। [RPF Constable 22/01/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) स्वर-रज्जु
Solution:स्वर-रज्जु (vocal folds), स्वरयंत्र (voice box) में पाए जाने वाले चिकने मांसपेशी ऊतक के दो बैंड होते हैं। स्वर रज्जु कंपन करती हैं और वायु फेफड़ों से रज्जुओं से होकर गुजरती है जिससे हमारी आवाज की ध्वनि उत्पन्न होती है। श्वासनली जिसके माध्यम से फेफड़ों तक हवा पहुंचती है। फेफड़े वे अंग हैं जो रक्त और वायु के बीच ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं। नासिका नाक गुहा है, जो सांस लेने और सुगंध में सहायक होते है।

40. प्रतिरक्षा विज्ञान (immunology) के जनक कौन हैं? [RPF Constable 03/02/2019 (Morning)]

Correct Answer: (a) एडवर्ड जेनर
Solution:एडवर्ड जेनर - इन्होंने चेचक का टीका विकसित किया। एंटोनी वैन ल्यूवेन्होक (माइ‌क्रोबायोलॉजी के जनक) इन्होंने प्रोटिस्ट और बैक्टीरिया दोनों की खोज की। रॉबर्ट कोच -इन्होंने एंथ्रेक्स, सेष्टीसीमिया, तपेदिक और हैजा के प्रेरक जीवों की खोज की। तपेदिक पर उनके शोध के लिए उन्हें 1905 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। कार्ल लीनिअस आधुनिक वर्गीकरण विज्ञान के जनक ।