जैन और बौद्ध धर्म (भाग-I)

Total Questions: 50

11. महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था?

Correct Answer: (d) कुंडग्राम
Solution:महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम में वैशाली के निकट लगभग 540 ई.पू. में हुआ था, इनके पिता सिद्धार्थ क्षत्रियों के ज्ञातृक कुल के मुखिया थे तथा माता त्रिशला वैशाली के शासक चेटक की बहन थी।

12. महावीर स्वामी से संबंधित निम्नांकित दिए गए युग्मों में किसका

Correct Answer: (d) पत्नी - अणोज्या
Solution:

जैन परंपराओं के अनुसार महावीर का विवाह यशोदा से हुआ था, अणोज्या महावीर स्वामी की पुत्री थी जिसे प्रियदर्शनी भी कहा जाता था।

13. महावीर स्वामी ज्ञान प्राप्ति के पश्चात क्या कहलाए ?

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:महावीर स्वामी को बारह वर्षों के घोर तपस्या के बाद, 42 वर्ष की आयु में उन्हें कैवल्य यानी परम ज्ञान प्राप्त हुआ और उन्हें सुख- दुख के बंधनों से पूर्ण मुक्ति मिल गई।

14. जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर को निर्वाण की प्राप्ति कहां हुई?

Correct Answer: (a) पावापुरी
Solution:468 ई.पू. में महावीर स्वामी को 72 वर्ष की आयु में पावापुरी में। निर्वाण की प्राप्ति हुई थी।

15. निम्नलिखित में किसका सुमेल सही नहीं है?

Correct Answer: (b) अचौर्य - चोरी करना
Solution:जैन धर्म में पांच व्रत हैं, जिसमें से अचौर्य का अर्थ चोरी नहीं करना है अन्य तीनों विकल्प सुमेलित हैं।

16. जैन धर्म में सर्वाधिक महत्व किस व्रत को दिया गया है?

Correct Answer: (a) अहिंसा
Solution:जैन धर्म में अहिंसा या किसी प्राणी को न सताने के व्रत को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। कई बार जैन धर्मावलंबी राजा पशुओं की हत्या करने वालों को फांसी दे देते थे।

17. किस तीर्थकर द्वारा जैन अनुयायियों को वस्त्रों का सर्वथा त्याग करने का आदेश दिया था?

Correct Answer: (d) महावीर स्वामी
Solution:महावीर के पूर्व तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने तो अपने अनुयायियों को निचले और ऊपरी अंगों को वस्त्र से ढकने की अनुमति दी थी, पर महावीर ने वस्त्र का सर्वथा त्याग करने का आदेश दिया।

18. निम्नलिखित में से 'त्रिरत्नों' के अंतर्गत किसे शामिल नहीं किया गया है?

Correct Answer: (d) सम्यक् दृष्टि
Solution:महावीर का कहना था, वैदिक कर्मकाण्ड करते तथा देवताओं से मदद मांगने से कोई लाभ नहीं है, उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा सम्यक् श्रद्धा, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् कर्म इन त्रिरत्नों का जीवन में अनुसरण करें।

19. महावीर ने अपने उपदेशों को किस भाषा में दिया था?

Correct Answer: (a) प्राकृत
Solution:महावीर ने अपने उपदेश आम जनता की बोली (प्राकृत) में दिए थे, यही कारण है कि साधारण जन भी उनके तथा उनके अनुयायियों की शिक्षाओं को समझ सकते थे।

20. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

(1) जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है, परंतु उनका स्थान 'जिन' के बाद आता है।

(2) जैन धर्म में वर्ण व्यवस्था को अस्वीकारा नहीं गया है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:जैन धर्म में वर्ण व्यवस्था की निंदा नही की गई है, जैन धर्म में देवताओं का अस्तित्व स्वीकार किया गया है, परंतु उनका स्थान 'जिन' के नीचे है। महावीर का मानना था, पूर्वजन्म में अर्जित पाप- पुण्य के आधार पर मनुष्य का जन्म उच्च या निम्न कुल में होता है।