जैन और बौद्ध धर्म (भाग-I)

Total Questions: 50

21. जैन ग्रंथों का लेखन किस स्थान पर किया गया है?

Correct Answer: (a) वल्लभी
Solution:

महावीर तथा उनके अनुयायियों की शिक्षाएं कई शताब्दियों तक मौखिक रूप में ही रहीं। वर्तमान रूप में उपलब्ध जैन धर्म की शिक्षाएं लगभग 1500 वर्ष पूर्व गुजरात में वल्लभी नामक स्थान पर लिखी गई थी।

• जैन धर्म के धार्मिक ग्रंथ अर्द्धमगधी भाषा में लिखा गया और ये ग्रंथ ईसा की छठी सदी में गुजरात के वल्लभी में अंतिम रूप में संकलित किया गया।

22. किस धर्म के अनुसार सत्ता उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी वृत्तियों में विभाजित की गई है?

Correct Answer: (b) जैन धर्म
Solution:महावीर के अनुसार संसार की संपूर्ण प्रक्रिया एक विश्वव्यापी अथवा शाश्वत नियम के अनुसार चलती है। इसकी सत्ता उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी वृत्तियों में विभाजित है, विश्व जीवात्माओं की पारस्परिक क्रिया के माध्यम से चलता है, और संसार में सभी एक आत्मा है।

23. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

(1) भद्रबाहु जैन समुदाय का प्रधान था।

(2) स्थूलभद्र के अनुयायी श्वेत वस्त्र धारण करते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:

अनुश्रुतियों के अनुसार महावीर के निधन के लगभग 200 वर्षों के बाद मगध में भीषण अकाल पड़ा जो कि 12 वर्षों तक रहा, भद्रबाहु जैन समुदाय का प्रधान था वह अपने अनुयायियों के साथ कर्नाटक चले गए, जो जैन पीछे मगध में स्थूलभद्र के संरक्षण में रहे उन्होंने बाद में श्वेत वस्त्र धारण किए।

24. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें-

कथन (1)- पाटलिपुत्र में जैन परिषद् का आयोजन किया गया था।

कथन (2)- दक्षिणी जैन श्वेतांबर तथा मगध के जैन दिगंबर कहलाए।

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:जैन धर्म के अंतर्गत मतभेदों को दूर करने के लिए पाटलिपुत्र में एक परिषद् का आयोजन किया गया, पर दक्षिणी जैनों ने इस परिषद् का बहिष्कार किया और इसके निर्णयों को नहीं माना, तबसे दक्षिणी जैन दिगंबर तथा मगध के जैन श्वेतांबर कहलाए। अतः कथन (2) गलत है सही उत्तर विकल्प (a) होगा।

25. दक्षिण भारत में जैन मठों को क्या कहकर पुकारते थे?

Correct Answer: (d) बसदि
Solution:कर्नाटक में जैन धर्म के फैलने का साक्ष्य ईसा पूर्व तीसरी सदी के बाद के मिलते हैं। पांचवीं सदी में कर्नाटक में बहुत सारे जैन मठ स्थापित हुए जो बसदि कहलाते थे।

26. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?

Correct Answer: (c) 563 ई.पू.
Solution:गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में शाक्य कुल में हुआ था। इनका जन्म स्थान कपलिवस्तु के पास लुम्बिनी वन में हुआ था, जिसकी पहचान बस्ती जिले के पिपरहवा से की जाती है।

प्रो. मक्खन लाल ने अपनी पुस्तक प्राचीन भारत में बुद्ध का जन्म वर्ष 566 ई.पू. में बताया है।

27. गौतम बुद्ध की मां किस वंश से संबंधित थीं ?

Correct Answer: (d) कोलिय वंश
Solution:गौतम बुद्ध की माता का नाम मायादेवी था, जो की कोशल राजवंश की कन्या थी तथा कोलिय वंश की थी, उनका निधन गौतम बुद्ध के जन्म के सात दिन बाद हो गया था।

• प्रो. रामशरण शर्मा ने अपनी पुस्तक, प्राचीन भारत, में सिर्फ इस बात का जिक्र किया है कि गौतम बुद्ध की मां कोसल राजवंश की कन्या थीं।

28. गौतम बुद्ध का विवाह किससे हुआ था?

Correct Answer: (b) यशोधरा
Solution:गौतम बुद्ध का विवाह यशोधरा नामक एक सुंदर कन्या से कर दिया गया, यशोधरा से गौतम बुद्ध को एक पुत्र प्राप्त हुआ, जिसका नाम राहुल था।

29. बुद्ध के जीवन की किस घटना को 'महाभिनिष्क्रमण' के रूप में जाना जाता है?

Correct Answer: (c) उनका गृहत्याग
Solution:गौतम बुद्ध सांसारिक दुखों से दुखी होकर संन्यास की ओर आकर्षित हुए, फिर 29 वर्ष की आयु में एक रात उन्होंने संपूर्ण सांसारिक जीवन को छोड़कर संन्यास ग्रहण कर लिया।

30. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस स्थान पर हुई थी?

Correct Answer: (a) बोध गया
Solution:गौतम बुद्ध ने ज्ञान के प्राप्ति के लिए स्वयं ही रास्ता ढूंढने का निश्चय किया, उन्होंने बोधगया में पीपल के वृक्ष के नीचे कई दिनों तक़ तपस्या की, अंततः 35 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ, इसके बाद वे बुद्ध के रूप में जाने गए।