जैव विविधता

जैव विविधता

Total Questions: 24

1. जैव विविधता को परिभाषित किया जाता है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) किसी पर्यावरण में विभिन्न प्रजातियों की श्रेणी
Solution:किसी पर्यावरण में विभिन्न प्रजातियों की श्रेणियों की विविधता को जैव विविधता के रूप में जाना जाता है। पर्यावरण में विभिन्न प्रजातियां कई समुदायों में संगठित रहती हैं एवं ये समुदाय मिलकर एक पारितंत्र का निर्माण करते हैं। इसके आधार पर जैव विविधता का मापन किया जाता है। जैव विविधता अल्फा (a), बीटा (B) तथा गामा (४) नामक श्रेणियों में विभाजित की जाती है। यह विभाजन ह्विटेकर (Whittaker) ने किया था।

2. जैव विविधता मापने के गणितीय सूचकांकों में से कौन-सा एक स्थानीय स्तर पर किसी समुदाय/आवासीय क्षेत्र में माध्य प्रजाति विविधता को दर्शाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) अल्फा सूचकांक
Solution:

जैव विविधता मापने के गणितीय सूचकांकों में से अल्फा सूचकांक स्थानीय स्तर पर किसी समुदाय / आवासीय क्षेत्र में माध्य प्रजाति विविधता को दर्शाता है। बीटा सूचकांक स्थानीय एवं क्षेत्रीय विविधता का अनुपात होता है, जबकि गामा सूचकांक किसी भू-दृश्य (Landscape) की संपूर्ण विविधता को दर्शाता है। यह विभाजन (अल्फा, बीटा तथा गामा) आर. एच. ह्वीटेकर ने किया था।

3. जैव विविधता का अर्थ है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) एक निर्धारित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप एवं जंतु
Solution:किसी पारिस्थितिक तंत्र में विद्यमान सजीव प्रजातियों (पौधों एवं जंतुओं) की विविधता को ही जैव विविधता के रूप में परिभाषित किया जाता है

4. जैव विविधता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) पारिस्थितिक तंत्र का निर्वहन
Solution:जैव विविधता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पारिस्थितिक तंत्र का निर्वहन है। यह कार्य विभिन्न स्तरों पर किया जाता है। जैव विविधता आनुवंशिक, जाति, समुदाय व पारितंत्र के स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्य करके पारिस्थितिक तंत्र का निर्वहन करती है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जैव विविधता के ह्रास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है? [U.P.P.C.S (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) प्राकृतिक वास का विनाश
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में 'प्राकृतिक वास का विनाश' जैव विविधता के हास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है।

6. भारत द्वारा भूमि क्षरण तटस्थता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) 2030 तक
Solution:मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCCD) का 12 दिवसीय 14वां कॉप (CoP-14) सम्मेलन नई दिल्ली में 2-13 सितंबर, 2019 के मध्य संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सदस्य देशों ने वर्ष 2030 तक भूमि क्षरण तटस्थता का लक्ष्य निर्धारित किया।

7. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम 'बायोडायवर्सिटी' शब्द का प्रयोग किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) वाल्टर जी. रोसेन
Solution:जैव विविधता शब्द को अंग्रेजी शब्द Biological Diversity (जैविक विविधता) के रूप में प्रथमतः रेमंड एफ. दासमैन (Raymond F. Dasmann) ने वर्ष 1968 में अपनी पुस्तक 'A Different kind of country' में दिया था। बाद में जैव विविधता को अंग्रेजी शब्द Biolog- ical Diversity से परिवर्तित कर Biodiversity के रूप में सर्वप्रथम प्रयोग डब्ल्यू. जी. रोसेन (W.G. Rosen) ने किया था।

8. जैव विविधता' शब्द की रचना किसने की ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) वाल्टर जी. रोसेन
Solution:जैव विविधता शब्द को अंग्रेजी शब्द Biological Diversity (जैविक विविधता) के रूप में प्रथमतः रेमंड एफ. दासमैन (Raymond F. Dasmann) ने वर्ष 1968 में अपनी पुस्तक 'A Different kind of country' में दिया था। बाद में जैव विविधता को अंग्रेजी शब्द Biolog- ical Diversity से परिवर्तित कर Biodiversity के रूप में सर्वप्रथम प्रयोग डब्ल्यू. जी. रोसेन (W.G. Rosen) ने किया था।

9. संयुक्त राष्ट्र संघ ने निम्न में से किसे 2011-20 के लिए दशक निर्दिष्ट किया है? [U.P.P.C.S. (Mains) 201]

Correct Answer: (b) जैव विविधता दशक
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसंबर, 2010 में प्रस्ताव संख्या 65/161 के माध्यम से 2011-20 को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता दशक (United Nations Decade on Biodiversity) घोषित किया था।

10. संयुक्त राष्ट्र संघ ने दशक 2011-2020 को घोषित किया है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) जैव विविधता का दशक
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसंबर, 2010 में प्रस्ताव संख्या 65/161 के माध्यम से 2011-20 को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता दशक (United Nations Decade on Biodiversity) घोषित किया था।