ट्रेसर (सिंचाई विभाग) परीक्षा 2016

Total Questions: 100

1. रॉलेट एक्ट के विरोध में किसने अपने सभी सम्मान व पदक अंग्रेजों को वापस किए?

Correct Answer: (4) लाला मुरलीधर
Solution:रॉलेट एक्ट के विरोध में 30 मार्च, 1919 से 19 अप्रैल, 1919 के मध्य व्यापक स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। इसके विरोध में लाला मुरलीधर अपने सभी सम्मान व पदक अंग्रेजों को वापस किए थे।

2. निम्न चार वेदों में से कौन से वेद में माया जादू मंत्र-तंत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है?

Correct Answer: (1) अथर्ववेद
Solution:अथर्ववेद में 731 सूक्त, 20 अध्याय तथा 6000 मंत्र है। इसमें आर्य एवं अनार्य विचार-धाराओं का समन्वय मिलता है। इसमें ब्रह्म ज्ञान, धर्म, औषधि प्रयोग, रोग निवारण मंत्र, जादू-टोना आदि अनेक विषयों का वर्णन है।

3. करनाल में सांसद अश्विनी कुमार किस समाचार पत्र से संबंधित है?

Correct Answer: (1) पंजाब केसरी
Solution:करनाल से सांसद अश्विनी कुमार पंजाब केसरी समाचार पत्र से संबंधित है। वर्तमान में करनाल के सांसद (MP) संजय भाटिया (BJP) हैं।

4. निम्न अक्षर माला में प्रश्न चिन्ह (?) के जगह क्या आना चाहिए?

AC EG IK MO?

Correct Answer: (4) QS
Solution:

5. 96 का दो-तिहाई 210 के 3/5 से कितना कम है?

Correct Answer: (1) 62
Solution:प्रश्न से,

210 * 3/5 - 96 * 2/3

⇒  126 -64 = 62

6. पेहवा तीर्थ स्थल किस जिले के अंतर्गत है?

Correct Answer: (1) कुरुक्षेत्र
Solution:पेहोवा तीर्थस्थल कुरुक्षेत्र जिले में स्थित है। इसका प्राचीन नाम प्रभुदक हैं यहाँ राजा पृथु ने अपने पिता वेषु का तर्पण किया था। यहाँ आज भी पितरों का श्राद्ध व पिण्डदान किया जाता है।

7. पिताजी की उम्र उसके बेटे की उम्र से सात गुना है। पाँच साल बाद उसकी उम्र उसके बेटे की उम्र से चौगुनी होती है। पिताजी की वर्तमान उम्र क्या हैं?

Correct Answer: (4) कोई नहीं
Solution:माना कि पुत्र की उम्र = x

पिता की उम्र = 7x

5 वर्ष बाद,

4(x + 5) = 7x + 5

⇒ 4x + 20 = 7x + 5

⇒ 3x = 15

⇒ x = 5

अतः पुत्र की आयु = 5 वर्ष

पिता की उम्र = 7 * 5 = 35 वर्ष

8. औद्योगिक क्षेत्र 'उद्योग विहार' किस नगर में है?

Correct Answer: (2) गुरुग्राम
Solution:औद्योगिक क्षेत्र 'उद्योग विहार' गुरुग्राम नगर में स्थित है।

9. इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख में किसकी उपलब्धियाँ दर्ज की गई है?

Correct Answer: (1) समुद्रगुप्त
Solution:इलाहाबाद स्तम्भ शिलालेख में समुद्रगुप्त की उपलब्धियाँ है। इसकी रचना उनके दरबारी 'कवि हरिसेन ने चंपू शैली में किया था। इस शिलालेख में समुद्रगुप्त के पाँच विजयों का उल्लेख किया गया है, जिसके माध्यम से उसने अपना साम्राज्य विस्तार किया।

10. निम्न में से कौन नोबेल पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय था?

Correct Answer: (3) रबींद्रनाथ टैगोर
Solution:नोबेल पुरस्कार
नाम वर्ष
रविन्द्रनाथ टैगोर1913
सी.वी. रमन1930
हरगोविन्द खुराना1968
मदर टेरेसा1979
सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर1983
अमर्त्य सेन1998
वी. एस. नयपाल2001
वेंकटरमण रामकृष्ण2009
कैलाश सत्यार्थी2014
अभिजीत बनर्जी2019