डिविजनल अकाउंटेन्ट (24.06.2016)Total Questions: 1001. निम्नलिखित में से कौन सी नदी शिवालिक पर्वत श्रृंखला से नहीं निकलती है?(1) सरस्वती(2) घग्गर(3) यमुना(4) मारकंडाCorrect Answer: (3) यमुनाSolution:यमुना नदी शिवालिक पर्वत श्रृंखला से न निकलकर मध्य हिमालय की बंदरपूछ श्रेणी (यमुनोत्री ग्लेशियर) से निकलती है। यह गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं: टोंस, हिंडन, केन, बेतवा, चंबल आदि।2. निम्न में से कौन सा उस समूह का नहीं है जबकि बाकी तीन उस समूह के हैं?(1) BG(2) HL(3) NR(4) TXCorrect Answer: (1) BGSolution:BG समूह से भिन्न है। क्योंकि इन दो अक्षरों के बीच 4 शब्दों का अंतर है। अन्य पदों के बीच तीन अक्षरों का अंतर है।3. 40 बच्चों की एक पंक्ति में सभी उत्तर दिशा की ओर मुख करके हैं, सतीश अजय के दाएँ और आठवें स्थान पर है। यदि अजय दाएँ ओर के अंत से 18वें स्थान पर है, तो सतीश बाएँ ओर के अंत से किस स्थान पर है?(1) 32वें(2) 10वें(3) 31वें(4) 29वेंCorrect Answer: (3) 31वेंSolution:40 बच्चों की पंक्ति में अजय दाएँ से 18वाँ अर्थात् बाएँ से उसका स्थान 23वाँ होगा ∴ सतीश अजय के दाएँ 8वाँ स्थान पर है। इसलिए बाएँ से 23 + 8 = 31वें स्थान पर है।4. अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मुख्यालय किस नगर में स्थापित हुआ है?(1) गुरुग्राम(2) पानीपत(3) करनाल(4) फरीदाबादCorrect Answer: (1) गुरुग्रामSolution:अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मुख्यालय गुड़गाँव (अब गुरुग्राम) में स्थापित किया गया है। यह 121 देशों का एक संगठन है जिसका शुभारंभ भारत एवं फ्रांस द्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में किया गया था। इसका क्षेत्र मुख्यतः कर्क एवं मकर रेखा के बीच के देश के लिए है।5. खालसा पंथ की स्थापना किस महीने में हुई?(1) कार्तिक(2) सावन(3) चैत्र(4) वैशाखCorrect Answer: (4) वैशाखSolution:खालसा पंथ की स्थापना बैसाखी के अवसर पर सन् 1699 ई. में सिक्खों के 10वें एवं अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा की गई थी। इसके साथ ही इन्होंने सिक्खों को एक सैन्य संप्रदाय के रूप में परिवर्तित कर दिया। इन्होंने ही पाहुल प्रथा को प्रारंभ किया तथा सिक्खों को पंचमकार (केश, कंघा, कड़ा, कच्छा, कृपाण) धारण करने को कहा।6. बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार किसे कहा जाता था, जिसकी मृत्यु 18-7-2012 को हुई?(1) अशोक कुमार(2) आमिर खान(3) अक्षय कुमार(4) राजेश खन्नाCorrect Answer: (4) राजेश खन्नाSolution:बालीवुड का पहला सुपरस्टार राजेश खन्ना को माना जाता है। वर्तमान में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हैं।7. राष्ट्रीय राजधानी में कौन-सा नगर स्थित नहीं है?(1) गुरुग्राम(2) बहादुरगढ़(3) हिसार(4) सोनीपतCorrect Answer: (4) सोनीपतSolution:गुरुग्राम, बहादुरगढ़ तथा हिसार, दिल्ली एनसीआर में सम्मिलित हैं।8. अकबर का मकबरा कहाँ है?(1) दिल्ली(2) फतेहपुर सीकरी(3) सिकंदरा(4) लाहौरCorrect Answer: (3) सिकंदराSolution:अकबर का मकबरा सिकंदरा में अवस्थित है। इसके शासन काल में मुगल साम्राज्य ने लगभग संपूर्ण भारत को विजित कर अपना चरमोत्कर्ष प्राप्त किया। इसका जन्म 15 अक्टूबर, 1542 को अमरकोट के राणा वीरसाल के महल में हमीदा बानो के गर्भ से हुआ। 1556 में कलानौर में अकबर का राज्याभिषेक 13 वर्ष की आयु में किया गया था।9. सोनीपत जिले के बड़ी गुजर गाँव में कौन-सा तीर्थ है?(1) शीतला तीर्थ(2) धर्मात तीर्थ(3) रामेद्र तीर्थ(4) सतकुम्बा तीर्थCorrect Answer: (4) सतकुम्बा तीर्थSolution:सतकुम्बा तीर्थ सोनीपत जिले के खेड़ी गुज्जर गाँव में स्थित है। यहाँ प्रतिवर्ष एक विशाल मेले का आयोजन होता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।10. एक घन की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई समान है और उसका आयतन 64 घन सेंटीमीटर है। उस घन का कुल पृष्ठ क्षेत्रफल कितना है?(1) 96 वर्ग सेमी.(2) 84 वर्ग सेमी.(3) 64 वर्ग सेमी.(4) 90 वर्ग सेमी.Correct Answer: (1) 96 वर्ग सेमी.Solution:घन का आयतन = 64 घन सेमी.घन की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई समान है। ∴ घन का आयतन = 4^3सूत्र, आयतन = a³अर्थात घन की प्रत्येक भुजा = 4 सेमी.पृष्ठीय क्षेत्रफल = 6 x 4 x 4= 96 वर्ग सेमी. सूत्र = 6a² वर्ग मी. जहाँ व भुजा है।Submit Quiz12345678910Next »